Indraganj Lashkar
ब्रह्माकुमारीज़ के व्यवसाय एवं उद्योग प्रभाग द्वारा व्यापारियों के लिए आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम(13.02.2022)
ग्वालियर: नेशनल प्रोडक्टिविटी डे पर ऑनलाइन सेमिनार का आयोजन व्यवसाय और उद्योग के माध्यम से समृद्ध भारत अभियान के अंतर्गत राजयोगा एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के व्यवसाय एवं उद्योग प्रभाग तथा ब्रह्माकुमारीज ग्वालियर के सहयोग से आज उत्पादकता में सुधार के लिए महत्वपूर्ण कदम नामक एक ऑनलाइन सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें मध्यप्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स के मानसेवी सचिव डॉ प्रवीण अग्रवाल जी साथ में श्री मनोज चौरसिया चेयरमैन प्रतीक इंस्टिट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी ने विशेष रूप से भाग लिया । कार्यक्रम का कुशल संचालन करते हुए ब्रह्मा कुमार जीतू भाई ने दिन के महत्व के बारे में और इस अभियान का परिचय दिया । राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के विभिन्न प्रभागों में से व्यवसाय एवं उद्योग प्रभाग व्यवसाय एवं उद्योगों के पुनरुत्थान एवं इससे जुड़े हुए महानुभावों को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मानसिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाकर उनकी कार्यकुशलता और कार्यक्षमता में वृद्धि लाने का बेहद कार्य कर रहा है । इसी तारतम्य में इस ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया गया कि किस प्रकार से हम अपनी उन्नति से देश की उन्नति में सहयोग प्रदान कर सकते हैं ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री प्रवीण अग्रवाल जी ने कहा कि बहुत सारे भाई बहनें जो कि व्यवसायिक पृष्ठभूमि से होते हुए भी आज के समय पर व्यापार-व्यवसाय छोड़ कर नौकरी आदि की तलाश में यहां-वहां भटक रहे हैं । जबकि होना यह चाहिए कि अपने व्यवसाय को अपने मानसिक स्तर के द्वारा वृद्धि की ओर ले जाना चाहिए जिसका आज के समय पर अभाव महसूस किया जा रहा है । आपने कहा कि उन्हें खुशी है कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय इसी लक्ष्य को लेकर इस प्रकार के कार्यक्रम भी आयोजित करता है । उन्होंने कहा कि बहुत सारे युवा जो कि आज के समय पर जानकारी के अभाव में जो सरकारों की योजनाएं चल रही हैं, उन पर ध्यान ना देते हुए नौकरी की तलाश में यहां-वहां भटक रहे हैं । जबकि होना चाहिए हर एक अपने व्यवसाय चाहे छोटा है चाहे बड़ा है उसमें ध्यान लगकर अपना नाम रोशन कर सकते हैं । ग्वालियर चंबल संभाग में कई इस प्रकार के छोटे बड़े व्यवसाय हैं जो कि बहुत मशहूर हैं इनकी सप्लाई पूरे देश तक जाती हैं जैसे की मुरैना की गजक तथा पेड़े । आपने कहा कि एम पी चेंबर ऑफ कॉमर्स ऐसे लोगों को जागरूक किया जा सके इस प्रकार के कार्यक्रम यत्र तत्र सर्वत्र आयोजित करता रहता है और उन्होंने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी के साथ सहभागिता में कार्यक्रम करने के लिए भी अपना प्रस्ताव पेश किया ।
श्री मनोज चौरसिया जी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अपनी उत्पादन क्षमता तथा अपनी टीम को सशक्त बनाने के लिए टीमस्पिरिट के साथ अपना कार्य करना है जिसके आधार पर बड़े से बड़े लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं । इसके लिये हमें संगठित रूप में कार्य करना पड़ेगा और एक लक्ष्य को लेकर अपने लक्ष्य की ओर निरंतर अग्रसर होना पड़ेगा । इसमें राजयोग हमें बहुत मदद करता है, अपने लक्ष्य को हासिल करने में अपने बाहुबल पर विश्वास के साथ साथ अपनी रचनात्मक बुद्धि का भी इस्तेमाल बखूबी करना होगा । कई बार हम परिस्थितियों से निराश हताश होकर संघर्ष करना छोड़ देते हैं जिस वजह से हम अपने लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाते, लेकिन राजयोग हमें दृढ़ता के साथ अपने लक्ष्य को हासिल करने में मदद करता है ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बी के डॉ गुरचरन सिंह ने कहा कि हमें आत्मनिर्भर बनने के लिए आत्म स्थिति में स्थित होना पड़ेगा ताकि हम हर कार्य शक्तिशाली बनकर कर सकते हैं । इसके लिए हमें अपने जीवन में दैवी गुणों की धारणा करनी पड़ेगी जिसमें मुख्य रुप से-
1- डिटरमिनेशन अर्थात दृढ़ता
2- कॉनसन्ट्रेशन या एकाग्रता
3- कमिटमेंट या प्रतिबद्धता
4- पोसिटिव एटीट्यूड या सकारात्मक दृष्टिकोण
5- पिता परमात्मा के प्रति संपूर्ण समर्पणता जिससे कि हम सर्व प्रकार के बोझ से मुक्त हो सकें । क्योंकि लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जहां एक और जानकारी की आवश्यकता है वहीं दूसरी ओर दृढ़ता की अति आवश्यकता है । पिता परमात्मा बताते हैं कि दृढ़ता ही सफलता की चाबी है इसलिए इस गुण को धारण करने के लिए हमें राजयोग का अभ्यास बहुत ही मदद करता है । जो कि पूर्णरूपेण निशुल्क रूप से सभी सेवा केंद्रों पर सिखाया जाता है इसके लिए सभी को हार्दिक ईश्वरीय निमंत्रण दिया गया ।
अंत में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्थानीय सेवा केंद्र प्रभारी राजयोगिनी बी के आदर्श दीदी जी ने कहा कि व्यवसायिक रूप से हमें सशक्त बनने के लिए आध्यात्मिक रूप से सशक्त होना अति आवश्यक है । हम अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्पित रहे, पिता परमात्मा से शक्तियां लेकर अपने कार्यों को सुचारु रुप से करने के लिए सदैव तत्पर रहें और आगे वाली विघ्न बाधाओं से घबराए नहीं अपितु निरंतर आगे बढ़ते रहें । तत्पश्चात आपने राजयोग का व्यवहारिक रूप से अभ्यास करा कर सभी को और परमात्म शक्तियों का दिव्य अनुभव कराया कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापित कर परमात्म याद से किया गया ।
Indraganj Lashkar
विश्व पर्यावरण दिवस पर ई – बाइक रैली में ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के सदस्य हुए शामिल
विश्व पर्यावरण दिवस पर ई – बाइक रैली में ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के सदस्य हुए शामिल
ब्रह्माकुमारीज़ के भाई बहनों ने किया ब्लड डोनेट
ब्रह्माकुमारीज़ ने 2 पार्को को लिया गोद
ग्वालियर आज विश्व पर्यावरण दिवस पर
ग्वालियर में सनवैली चौराहे से बाल भवन तक नगर निगम ग्वालियर द्वारा, ई – बाइक रैली का आयोजन हुआ।
जिसमें जिसमें प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय से लगभग 80 से 100 भाई एवं बहनें इलेक्ट्रिक स्कूटी, इलेक्ट्रिक कार एवं ई रिक्सा के साथ शामिल हुए।
रैली को ग्वालियर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान जी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर श्री संघ प्रिय जी, *अपर आयुक्त टी प्रतीक राव जी, नगर निगम के अन्य पदाधिकारी, ब्रह्माकुमारीज़ से बीके प्रहलाद भाई, सहित की शहर के बिभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के सदस्य शामिल हुए।
ब्रह्माकुमारीज़ के भाई बहनों ने किया ब्लड डोनेट –
रैली का समापन अवसर पर नगर निगम के बाल भवन में रेडक्रॉस द्वारा आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप में ब्रह्माकुमारीज़ के कुछ भाई एवं बहनों ने ब्लड डोनेट भी किया।
नगर निगम ग्वालियर और ब्रह्माकुमारीज़ के बीच MOU साइन-
ततपश्चात नगर निगम और ब्रह्माकुमारीज़ के बीच MOU साइन हुआ जिसमें ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा दो पार्को को गोद लिया गया। जिसमें
साइन के दौरान नगर निगम कमिश्नर श्री संघ प्रिय जी, एडिशनल कमिश्नर टी प्रतीक राव जी तथा ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान ग्वालियर की ओर से राजयोगी बीके प्रहलाद भाई उपस्थित थे।
इसके साथ ही नगर निगम और शहर की अन्य संस्थाओं के बीच भी MOU साइन हुआ जिसमें उन संस्थानों ने पार्क गोद लिया।
ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान से बीके नरेश, संजय, गजेंद्र अरोरा, संतोष बंसल, मनोज शर्मा, विजेंद्र, कपिल, सुरेन्द्र, नारायण, रूपेंद्र, विनोद, सुरेश, बाली, सुरभि, रोशनी,छाया, गीता, आरती, रजनी अशोक, कविता सहित अनेकानेक लोग उपस्थित थे।

Indraganj Lashkar
नशे की लत व्यक्ति की सोचने-समझने की शक्ति छीन लेती है
नशे की लत व्यक्ति की सोचने-समझने की शक्ति छीन लेती है – बीके प्रहलाद भाई
जब इंसान रोज़ खुद पर काम करता है, तभी वह भीतर से विकसित होता है – उप महानिरीक्षक /सेनानी राकेश सगर
क्षणिक सुख के लिए लिया गया गलत निर्णय पूरे जीवन को अंधकार में धकेल सकता है – बीके आदर्श दीदी
ग्वालियर। 30/01/2026, पुलिस महानिरीक्षक, विसबल ग्वालियर रेंज, ग्वालियर के निर्देशन में आज 02 री वाहिनी विसबल, ग्वालियर में रेंज स्तरीय नशा मुक्ति शिविर का गरिमामय आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, ग्वालियर के सहयोग से सम्पन्न हुआ।
शिविर में 02 री, 13 बी एवं 14 बी वाहिनी विसबल, ग्वालियर के कुल 250 अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य नशा उन्मूलन के प्रति जागरूकता बढ़ाना, मानसिक सशक्तिकरण करना तथा स्वस्थ, अनुशासित एवं कर्तव्यनिष्ठ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना रहा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से उप महानिरीक्षक /सेनानी राकेश सगर, ब्रह्माकुमारीज संस्थान से केंद्र प्रमुख राजयोगिनी बीके आदर्श दीदी, प्रेरक वक्ता बीके प्रहलाद भाई, बटालियन से यूनिट चिकित्सक डॉ ओम प्रकाश वर्मा, एडजुटेंट पूनम शर्मा उपस्थित थीं। वक्ताओं द्वारा नशा मुक्ति, आत्मसंयम, सकारात्मक सोच तथा नैतिक मूल्यों पर आधारित जीवन के महत्व पर प्रेरक विचार प्रस्तुत किए गए। वक्ताओं ने नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए आत्मचिंतन, ध्यान एवं नैतिक अनुशासन को अपनाने पर बल दिया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पधारे बीके प्रहलाद भाई ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि नशा इंसान के जीवन को धीरे-धीरे अंधकार की ओर ले जाता है। शुरुआत में यह व्यक्ति को सुकून का एहसास देता है, लेकिन समय के साथ यही नशा शरीर, मन और परिवार को खोखला कर देता है। नशे की लत व्यक्ति की सोचने-समझने की शक्ति छीन लेती है और वह अपने कर्तव्यों से दूर हो जाता है। अनेक परिवार इस कारण टूट जाते हैं और समाज कमजोर बनता है। हमें यह समझना होगा कि नशा किसी समस्या का समाधान नहीं है, बल्कि समस्याओं की जड़ है। यदि हम सच में खुशहाल और स्वस्थ जीवन चाहते हैं, तो नशे से दूरी बनाना ही एकमात्र सही मार्ग है। उन्होंने आगे कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर इंसान खुशी की तलाश में है। हम सोचते हैं कि धन, पद और सुविधाओं से खुशी मिलेगी, लेकिन सच्चाई यह है कि खुशी हमारे भीतर होती है। छोटी-छोटी बातों में आनंद ढूँढना, दूसरों की मदद करना और मुस्कुराते रहना ही वास्तविक खुशी है। जब हम दूसरों को खुश करते हैं, तो हमारी खुशी अपने आप बढ़ जाती है। जीवन में समस्याएँ आना स्वाभाविक है। कोई भी व्यक्ति समस्याओं से बचकर आगे नहीं बढ़ सकता। वास्तव में समस्याएँ हमें मजबूत बनाने के लिए आती हैं। इसलिए उनसे घबराना नहीं चाहिए। क्रोध भी मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है। जो व्यक्ति अपने क्रोध को जीत लेता है, वही सच्चे अर्थों में सफल और महान बनता है।
कार्यक्रम में उप महानिरीक्षक / सेनानी राकेश सागर ने कहा कि याद रखिए, जीत एक दिन मिलती है, लेकिन तजुर्बा रोज़ मिलता है। जीवन में हर दिन जीत नहीं होती, पर हर दिन हमें कुछ न कुछ सिखा जाता है। कभी हालात हमें आगे बढ़ाते हैं, तो कभी गिराकर समझाते हैं। जो व्यक्ति केवल जीत की प्रतीक्षा करता है, वह निराश हो सकता है, लेकिन जो व्यक्ति रोज़ मिलने वाले तजुर्बे को स्वीकार कर लेता है, वही भीतर से मजबूत बनता है। तजुर्बा हमें धैर्य सिखाता है, सही निर्णय लेना सिखाता है और जीवन को समझदारी से जीना सिखाता है। जब इंसान रोज़ खुद पर काम करता है, तभी वह भीतर से विकसित होता है। जब हम अपनी गलतियों को पहचान लेते हैं और उन्हें स्वीकार कर लेते हैं, तभी सुधार संभव होता है। उन्होंने आगे कहा कि परिवर्तन अचानक नहीं होता, यह धीरे-धीरे, समय के साथ होता है। लेकिन जो व्यक्ति साधना और सुधार के मार्ग पर टिके रहते हैं, उनका जीवन निश्चित रूप से बदलता है।
ब्रह्माकुमारीज केंद्र प्रमुख बीके आदर्श दीदी ने अपने आशीर्वचन देते हुए कहा कि आज की परिस्थितियों में देखा जाए तो हर व्यक्ति किसी न किसी दबाव में जी रहा है। और इसी दबाव के बीच कई लोग गलत रास्ता चुन लेते हैं या नशे का सहारा लेने लगते हैं। उन्हें लगता है कि नशा उनके दुख, तनाव और परेशानियों को कम कर देगा, लेकिन वास्तव में नशा समस्या का समाधान नहीं, बल्कि समस्या को और गहरा बना देता है। हमें यह समझना होगा कि हमारा जीवन केवल हमारा नहीं है। हमारे साथ हमारा परिवार भी जुड़ा हुआ है। माता-पिता की उम्मीदें, बच्चों का भविष्य, जीवनसाथी का विश्वास। जब एक व्यक्ति नशे की लत में पड़ता है, तो केवल वही नहीं टूटता, बल्कि पूरा परिवार मानसिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से टूटने लगता है। इसलिए हमें अपने जीवन के साथ-साथ अपने परिवार को भी उतना ही महत्व देना चाहिए। क्षणिक सुख के लिए लिया गया गलत निर्णय पूरे जीवन को अंधकार में धकेल सकता है। ईश्वर ने मनुष्य को जो सबसे बड़ी शक्ति दी है, वह है सोचने और समझने की क्षमता। यह क्षमता किसी और प्राणी में नहीं है। यदि समझ होते हुए भी हम गलत रास्ता चुनते हैं, तो वह हमारी कमजोरी है, न कि मजबूरी। जब हम अपनी समझ का सही उपयोग करते हैं, तभी हम नशे जैसी बुराइयों से खुद को और अपने समाज को बचा सकते हैं।
डॉ ओम प्रकाश वर्मा ने कहा कि आज बहुत से लोग यह कहते सुनाई देते हैं कि अगर नशा नहीं करेंगे तो मन नहीं लगेगा, दिमाग शांत नहीं रहेगा, काम में ध्यान नहीं आएगा। लेकिन यह केवल एक भ्रम है, सच्चाई नहीं। नशा मन को स्थिर नहीं करता, बल्कि उसे और बेचैन बना देता है। कुछ समय के लिए यह दर्द को दबा देता है, लेकिन अंदर ही अंदर इंसान को खोखला कर देता है।
वर्तमान में अनेक प्रकार से नशा हमारे समाज में पांव फैलाता जा रहा है जिनके द्वारा आपके शरीर को आपके दिमाग को नुकसान होता है आपके व्यवहार में भी बदलाव आता है। एडिक्शन की वजह से लीवर खराब हो सकता है। किडनी, पेनक्रियाज, डायबिटीज या हाइपरटेंशन जैसी बीमारियां या फिर हार्ट अटैक जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए नशे से दूर रहना ही बेहतर है यदि आप नशे के शिकार है तो डॉक्टर से सलाह लेकर आप इसे छोड़ सकते है
शिविर का समापन नशा मुक्त, स्वस्थ एवं जिम्मेदार समाज के निर्माण हेतु सामूहिक संकल्प के साथ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इसे अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायी बताया।



Indraganj Lashkar
राष्ट्रीय युवा दिवस, स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के शुभ अवसर पर स्वामी विवेकानंद सेवा समिति द्वारा धर्मगुरुओं का सम्मान किया गया जिसमें शहर के अलग अलग धर्मगुरुओं के साथ ब्रह्माकुमारीज संस्थान से वरिष्ठ राज्ययोग ध्यान प्रशिक्षक एवं प्रेरक वक्ता बीके प्रहलाद भाई का सम्मान किया गया।
राष्ट्रीय युवा दिवस, स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के शुभ अवसर पर स्वामी विवेकानंद सेवा समिति द्वारा धर्मगुरुओं का सम्मान किया गया जिसमें शहर के अलग अलग धर्मगुरुओं के साथ ब्रह्माकुमारीज संस्थान से वरिष्ठ राज्ययोग ध्यान प्रशिक्षक एवं प्रेरक वक्ता बीके प्रहलाद भाई का सम्मान किया गया।
यह सम्मान पूर्व विधायक श्री मुन्नालाल गोयल, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अध्यक्ष श्री अभय चौधरी, स्वामी विवेकानंद सेवा समिति अध्यक्ष नूतन श्रीवास्तव द्वारा दिया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री मान. श्री तुलसी सिलाबट, बीजेपी जिलाध्यक्ष अध्यक्ष जय प्रकाश राजोरिया, अनेकानेक धर्मगुरु, जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में बीके प्रहलाद भाई नें स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकश ड़ालते हुए उनसे प्रेरणा लेकर जीवन को सुन्दर बनाने कि बात कही तो वहीं अन्य अतिथियों नें भी इस विषय पर प्रकश डाला।

-
Uncategorized7 months ago
सिकंदर कम्पू पर सात दिवसीय ज्ञान सप्ताह के अंतर्गत प्रवचन
-
Uncategorized6 months agoपार्वतीबाई गोखले विज्ञान महाविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में व्याख्यान आयोजित
-
Uncategorized6 months agoमाधवगंज स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के प्रभु उपहार भवन में “सकारात्मक सोच से खुशनुमा जीवन” विषय पर एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
-
Uncategorized5 months agoस्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज केंद्र पर विशेष कार्यक्रम आयोजित
-
Indraganj Lashkar6 months agoनारायणा ई-टेक्नो स्कूल द्वारा शिक्षकों के लिए तीन दिवसीय व्यक्तित्व एवं नेतृत्व विकास कार्यशाला का सफल आयोजन
-
Indraganj Lashkar6 months agoकिड्डीज कॉर्नर हायर सैकंडरी स्कूल में परीक्षा मित्र के तहत कार्यक्रम आयोजित
-
Indraganj Lashkar5 months agoपिताश्री ब्रह्माबाबा के पुण्य स्मृती दिवस पर ब्रह्माकुमारीज केंद्रों पर विश्व शांति के लिया हुआ ध्यान
-
Indraganj Lashkar6 months agoब्रह्माकुमारीज गोल्डन वर्ल्ड रिट्रीट सेंटर में हम एक बने नेक बने कार्यक्रम का आयोजन







