Indraganj Lashkar
किड्डीज कॉर्नर हायर सैकंडरी स्कूल में परीक्षा मित्र के तहत कार्यक्रम आयोजित
बड़ी सफलता हमेशा छोटी-छोटी अच्छी आदतों से शुरू होती है बीके प्रहलाद भाई
ग्वालियर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्व विद्यालय की भगिनी संस्था राजयोग एज्युकेशन एण्ड रिसर्च फाउंडेशन के युवा प्रभाग द्वारा चलाए जा रहे परीक्षा मित्र कार्यक्रम के अंतर्गत शिवपुरी रोड स्थित किड्डीज कार्नर हायर सेकंडरी स्कूल में विद्यार्थियों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राजयोग ध्यान प्रशिक्षक एवं मोटिवेशनल स्पीकर बीके प्रहलाद भाई उपस्थित थे।
कार्यक्रम में लगभग 215 विद्यार्थी सहित विद्यालय के संचालक श्री विजय गर्ग जी, श्री अजीत कुमार, श्री महेश जैन, श्रीमती मिथिलेश तोमर, श्रीमती रिचा सपरा, श्रीमती दीपमाला पांडे ,श्रीमती मुकेश कुमारी, श्रीमती दीप्ति मिश्रा ,श्रीमती सारिका शर्मा, श्रीमती मारथा मैरी, श्रीमती नेहा शुक्ला, श्री मनोज राठी, श्री प्रशांत शिंदे, श्री अजय शर्मा, श्री सुरेंद्र शर्मा, श्रीमती रेखा दांतरे, श्रीमती आभा माॅडिल, श्रीमती अनीता पांडे, श्री बिपेंद्र यादव, श्री राजवीर सिकरवार, श्रीमती नीरज लता, कुमारी दर्शन गुप्ता आदि उपस्थित थीं।
कार्यक्रम में बीके प्रहलाद ने सभी विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन का महत्व बताते हुए कहा कि अनुशासन वह चाबी है जो हर सफलता का दरवाज़ा खोलती है। समय पर जागना, समय पर सोना, समय पर होमवर्क करना, साफ-सफाई रखना, बड़ों का सम्मान करते हुए उनकी बात मानना और परेशानी आने पर घबराना नहीं। यह सब अनुशासन का ही हिस्सा है। जीवन में जिसके अंदर अनुशासन होता है, वह विद्यार्थी धीरे-धीरे हर कार्य को बेहतर ढंग से करने लगता है। अनुशासन न केवल आपकी पढ़ाई में, बल्कि पूरे जीवन में सच्चा सहायक बन जाता है।
उन्होंने आगे कहा कि एकाग्रता के लिए सकारात्मक सोच का और मेडिटेशन का बहुत महत्व है। जब आप मन लगाकर पढ़ते हैं, तो कम समय में भी आपको सब याद हो जाता है। अपनी किताब खोलते ही मन से कहें कि अभी सिर्फ मुझे पढ़ाई करनी है, बाँकि कार्य सब बाद में करेंगे, तो मन की ये छोटी-सी ट्रेनिंग आपको बहुत आगे ले जाएगी।
मन मे अच्छे विचार लाना, खुद पर भरोसा रखना और हर परिस्थिति में मुस्कुराना। यह सकारात्मक सोच से संभव है। अगर आप सोचेंगे कि मैं नहीं कर सकता, तो आप सच में नहीं कर पाएंगे। लेकिन अगर आप विश्वास के साथ कहें मैं कर सकता हूँ, तो आपका दिमाग भी उसी दिशा में काम करने लगेगा। सकारात्मक सोच डर को हटाती है, आत्मविश्वास बढ़ाती है और हर मुश्किल को छोटा बना देती है। जो बच्चा हमेशा अच्छा सोचता है, उसके अंदर खुशी और ताकत दोनों आती हैं।
इसीके साथ ही मेडिटेशन अर्थात ध्यान से आप अपने मन को आसानी से एकाग्र कर सकते है। कई लोग सोचते है कि मेडिटेशन सिर्फ बड़े लोग करते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। बच्चे अगर रोज़ तीन से पाँच मिनट शांत बैठकर गहरी सांस लें, आँखें बंद करें, और अपने मन को शांत रखें, और अच्छे अच्छे विचार मन मे लेकर आएं जैसे मैं पढ़ाई में बहुत इंटेलिजेंट हो गया हूँ, में बहुत अच्छा बच्चा हूँ, मैं परमात्मा का बच्चा हूँ, मेरे नंबर क्लास में अच्छे आ रहे हैं। ऐसे विचार रोज करना तो आपके अंदर एक अलग ही शक्ति पैदा होती है। मन हल्का होगा और दिमाग तेज हो जाएगा। मेडिटेशन आपको अंदर से मजबूत बना देता है।
सभी विद्यार्थियों को अपनी दिनचर्या भी व्यवस्थित रखनी चाहिए।
अगर आपका दिन व्यवस्थित होगा, तो आपका मन भी व्यवस्थित रहेगा। सुबह सही समय पर उठना, नाश्ता समय पर करना, पढ़ाई समय पर करना, खेलना भी अपने समय पर करना और रात को समय पर सो जाना। यह सब मिलकर आपका पूरा दिन सुंदर बना देते हैं।
आगे भाई जी ने कहा कि विद्यार्थियों को फोन कम चलाना और टीवी कम देखना चाहिए। इसमें हमारा समय तो खराब होता ही है इसके अलावा हमारी आँखें खराब होती है, फोन पर यदि ज्यादा समय जाता है तो उतना ही कम मन पढ़ाई में लगेगा। कोशिश करो कि फोन सिर्फ जरूरी चीज़ों के लिए ही इस्तेमाल करो और टीवी भी कम समय के लिए देखो। खाली समय में खेलना, किताब पढ़ना, कहानी सुनना, परिवार के साथ समय बिताना, चित्र बनाना। यह सब चीज़ें आपको ज्यादा खुश, ज्यादा बुद्धिमान और ज्यादा रचनात्मक बनाती हैं।
अगर आप इन सारी बातों को अपनी जिंदगी में धीरे-धीरे शामिल कर लेंगे, तो आप न सिर्फ पढ़ाई में अच्छे होंगे, बल्कि एक अच्छे, शांत, खुश और सफल इंसान बन जाएंगे। एकाग्रता, अनुशासन, मेडिटेशन, अच्छी दिनचर्या और सकारात्मक सोच यह आपकी जिंदगी को चमका सकती हैं। याद रखना कि बड़ी सफलता हमेशा छोटी-छोटी अच्छी आदतों से शुरू होती है।

Indraganj Lashkar
ब्रह्माकुमारीज़ की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती (मम्मा) का 61वां पुण्य स्मृति दिवस मनाया

संस्थापक ब्रह्मा बाबा ने प्रथम मुख्य प्रशासिका के रूप में सौंपी थी जिम्मेदारी
ग्वालियर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती (मम्मा) का 61वां पुण्य स्मृति दिवस गुरुवार को आध्यात्मिक ज्ञान दिवस के रूप में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम माधौगंज स्थित प्रभु उपहार भवन, पुराना हाईकोर्ट लाइन स्थित संगम भवन सहित ग्वालियर के सभी सेवा केंद्रों पर आयोजित किया गया।
इस अवसर पर सभी केंद्रों पर ब्रह्ममुहूर्त से लेकर देर रात्रि तक विशेष राजयोग-साधना एवं स्मृति कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। प्रातः एवं सायंकाल आयोजित श्रद्धांजलि सभाओं में बड़ी संख्या में भाई-बहनों एवं श्रद्धालुओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर मम्मा की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए लश्कर ग्वालियर केंद्र प्रभारी राजयोगिनी बीके आदर्श दीदी ने कहा कि मातेश्वरी जी सदैव सजग, अनुशासित और सटीक निर्णय लेने वाली महान आत्मा थीं। उनकी विशेषता थी कि “बाबा का कहना और मम्मा का करना।” जीवन में कैसी भी परिस्थितियां आईं, उन्होंने सदैव गंभीरता, धैर्य और दृढ़ता के साथ उनका सामना किया तथा सभी के लिए आदर्श प्रस्तुत किया।
अमृतसर में हुआ था जन्म
मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती का जन्म वर्ष 1919 में अमृतसर के एक साधारण परिवार में हुआ था। उनका बचपन का नाम ओम राधे था। कहा जाता है कि जब वे ‘ओम’ का उच्चारण करती थीं तो वातावरण में गहन शांति का अनुभव होता था, इसलिए वे ओम राधे के नाम से विख्यात हुईं। बचपन से ही वे कुशाग्र बुद्धि, प्रतिभाशाली एवं आध्यात्मिक प्रवृत्ति की थीं। ब्रह्मा बाबा द्वारा सुनाई गई ज्ञान की बातों को वे एक बार में ही आत्मसात कर अपने जीवन में उतार लेती थीं। 24 जून 1965 को उन्होंने अपने नश्वर शरीर का त्याग कर संपूर्णता की अवस्था को प्राप्त किया।
1965 तक निभाई मुख्य प्रशासिका की जिम्मेदारी
बीके ज्योति बहन ने बताया कि वर्ष 1937 में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की स्थापना के समय संस्थापक ब्रह्मा बाबा ने माताओं एवं बहनों के नाम से एक ट्रस्ट का गठन किया था, जिसकी प्रथम जिम्मेदारी मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती (मम्मा) को सौंपी गई। उन्होंने 24 जून 1965 तक संस्थान की बागडोर अत्यंत कुशलता, दूरदर्शिता और समर्पण भाव से संभाली। कम आयु होने के बावजूद उनका गंभीर व्यक्तित्व, आध्यात्मिक ज्ञान की गहराई और नेतृत्व क्षमता सभी को आश्चर्यचकित कर देती थी। मम्मा के अव्यक्त होने के पश्चात ब्रह्मा बाबा ने राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि को संस्थान की जिम्मेदारी सौंपी।
बीके प्रहलाद भाई एवं बीके डॉ. गुरचरन सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मम्मा का जीवन त्याग, तपस्या, सेवा और आदर्श मूल्यों की जीवंत मिसाल था। उनका जीवन हमें सिखाता है कि यदि मनुष्य पवित्रता, विनम्रता, सहनशीलता तथा परमात्मा के प्रति पूर्ण समर्पण को अपनाए, तो वह स्वयं के साथ-साथ सम्पूर्ण विश्व के कल्याण का माध्यम बन सकता है। उनका सम्पूर्ण जीवन ज्ञान, योग, धारणा और सेवा का अद्भुत संगम था।
कार्यक्रम के दौरान ग्वालियर के सभी सेवा केंद्रों पर सैकड़ों भाई-बहनों एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।
Indraganj Lashkar
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारीज प्रभु उपहार भवन में हुआ योग
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारीज प्रभु उपहार भवन में हुआ योग
योग जीवन जीने की एक समग्र पद्धत्ति है – आदर्श दीदी
“योग फॉर हेल्दी एजिंग” थीम के अंतर्गत स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का दिया गया संदेश
सामूहिक योग अभ्यास में ब्रह्माकुमारीज के भाई बहनें भी हुए शामिल
ग्वालियर । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के प्रभु उपहार भवन में “योग फॉर हेल्दी एजिंग” (Yoga for Healthy Ageing) थीम के अंतर्गत एक विशेष योग एवं ध्यान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सभी आयु वर्ग के लोगों को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में उपस्थित भाई-बहनों, माताओं, युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम
अंतर्राष्ट्रीय योगा प्रोटोकाल के अंतर्गत आयोजित हुआ।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी केंद्र प्रमुख आदर्श दीदी एवं ब्रह्माकुमारी सुरभि बहन ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान अभ्यास करवाए।
केंद्र प्रभारी बीके आदर्श दीदी ने बताया कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की एक समग्र पद्धति है जो व्यक्ति को तन, मन और आत्मा के स्तर पर सशक्त बनाती है। नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत एवं बुद्धि एकाग्र रहती है, जिससे जीवन में सकारात्मकता और संतुलन बना रहता है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तनावपूर्ण जीवनशैली, अनियमित दिनचर्या एवं बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं के बीच योग एक प्रभावी समाधान के रूप में उभरकर सामने आया है। विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के लिए योग अत्यंत लाभकारी है, क्योंकि यह शारीरिक क्षमता को बनाए रखने, मानसिक तनाव को कम करने तथा जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम में राजयोग ध्यान के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। उन्होंने बताया कि राजयोग व्यक्ति को अपनी आत्मिक शक्तियों को जागृत करने तथा परमात्मा से जुड़कर आंतरिक शांति एवं आनंद की अनुभूति प्राप्त करने का माध्यम प्रदान करता है। नियमित राजयोग अभ्यास से व्यक्ति के विचारों में सकारात्मकता आती है तथा जीवन की चुनौतियों का सामना करने की क्षमता बढ़ती है।
कार्यक्रम के दौरान योग दिवस की इस वर्ष की थीम “योग फॉर हेल्दी एजिंग” पर चर्चा की गई। सभी प्रतिभागियों को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने, नियमित योग एवं ध्यान करने तथा अपने परिवार एवं समाज में भी योग के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।
उपस्थित प्रतिभागियों ने योगाभ्यास कर अपने शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया। अंत मे कार्यक्रम का समापन शांति पाठ से हुआ।
ग्वालियर दुर्ग पर प्रशासन की ओर से आयोजित सामूहिक योग अभ्यास में ब्रह्माकुमारीज के भाई बहनें भी हुए शामिल
ग्वालियर दुर्ग पर आयोजित जिला प्रशासन द्वारा जिले के सामूहिक योग अभ्यास में ब्रह्माकुमारीज से वरिष्ठ राजयोग ध्यान प्रशिक्षक बीके प्रहलाद, बीके सोनिया, बीके खुशी, बीके नरेश सहित 80 से अधिक भाई एवं बहनें शामिल हुए।

-
Uncategorized6 months agoस्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज केंद्र पर विशेष कार्यक्रम आयोजित
-
Indraganj Lashkar6 months agoपिताश्री ब्रह्माबाबा के पुण्य स्मृती दिवस पर ब्रह्माकुमारीज केंद्रों पर विश्व शांति के लिया हुआ ध्यान
-
Indraganj Lashkar6 months agoराष्ट्रीय युवा दिवस, स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के शुभ अवसर पर स्वामी विवेकानंद सेवा समिति द्वारा धर्मगुरुओं का सम्मान किया गया जिसमें शहर के अलग अलग धर्मगुरुओं के साथ ब्रह्माकुमारीज संस्थान से वरिष्ठ राज्ययोग ध्यान प्रशिक्षक एवं प्रेरक वक्ता बीके प्रहलाद भाई का सम्मान किया गया।
-
Indraganj Lashkar6 months agoस्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम ब्रह्माकुमारीज के भाई एवं बहनें हुए शामिल
-
Indraganj Lashkar6 months agoनशे की लत व्यक्ति की सोचने-समझने की शक्ति छीन लेती है
-
Indraganj Lashkar2 months ago
विश्व पर्यावरण दिवस पर ई – बाइक रैली में ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के सदस्य हुए शामिल
-
Uncategorized4 weeks agoउत्कृष्ट योगदान देने के लिए ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के प्रतिनिधि को मंत्री श्री कुशवाह ने किया सम्मानित
-
Uncategorized1 month agoब्रह्माकुमारीज़ की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती (मम्मा) का 61वां पुण्य स्मृति दिवस मनाया