Connect with us

Indraganj Lashkar

3 दिवसीय योग साधना शिविर

Published

on

– 3 दिवसीय योग साधना शिविर संपन्न
– सकारात्मक सोच द्वारा संस्कार परिवर्तन – आदर्श दीदी
– राजयोग ध्यान से  सहनशीलता शांति नम्रता जैसे गुण हमारे जीवन मे आते है – हरगोविंद भाई

ग्वालियर: प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्व विद्यालय के प्रभु उपहार भवन माधौगंज केंद्र पर “सकारात्मक सोच द्वारा संस्कार परिवर्तन” तीन दिवसीय योग साधना शिविर  सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में माउंट आबू से मुख्य वक्ता के रूप में पधारे बीके हरगोविंद भाई, स्थानीय केन्द्र प्रभारी बीके आदर्श दीदी, बीके डॉ गुरचरन सिंह, बीके प्रहलाद भाई, बीके सुरभि, बीके रोशनी, बीके महिमा, बीके पवन मुख्य रूप से मौजूद रहे।
योग साधना शिविर को संबोधित करते हुए  माउंट आबू से आए बीके हरगोविंद भाई ने  सकारात्मक सोच से संस्कार परिवर्तन विषय पर अपने विचार रखे और कहा कि हमारे जीवन में कैसे भी कड़े संस्कार हो यदि सकारात्मक सोच को अपने जीवन मे अपनाते है और ध्यान साधना के पथ पर चलते है तो हम पुराने संस्कारों को परिवर्तन कर लेते है। राजयोग से हमारे अंदर सहनशीलता शांति नम्रता जैसे गुणों का उदय होता है। हम सब परम पिता परमात्मा के बच्चे है। वह तो शांति के सागर है, ज्ञान के सागर है, दयालु है, कृपालु है यदि हम सच्चे मन से अपने मन की तार उनसे जोड़ते है तो अवश्य ही उनकी शक्तियां और वरदान हमें प्राप्त होते है। उन्होंने बताया कि हमें अपनी सोच को सदा सकारात्मक और अच्छा रखना चाहिए। अगर हम सकारात्मक सोच रहे हैं। तो हमारा जीवन सदा सुखी बन जाएगा।  सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए हमें कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।  जैसे यदि हम स्वयं का परिवर्तन करते है तो हमारे आसपास का वातावरण स्वतः परिवर्तित होता है। यदि हमारे में क्रोध का अंश है तो उसे समाप्त कर अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाना चाहिए। सदैव खुश रहने के तरीके ढूढ़ने चाहिए। बुरे संग से अपनी संभाल करनी चाहिए। हर परिस्थिति में अपने मन में शुभ संकल्प ही रखने चाहिए।

तत्पश्चात केंद्र प्रभारी बीके आदर्श दीदी ने सभी को संबोधित किया और कहा कि जीवन में सुख और शांति की अनुभूति करनी है तो स्वयं के लिए थोडा समय अवश्य निकालें। आज ज्यादातर लोग एक दौड़ में भाग रहे है। जिस दौड़ का कोई अंत नही है । अपने लिए समय नहीं है और यही कारण है कि चिंता, भय जैसी बातें लोगो के जीवन में आ रही है | यदि सबसे बचने के लिए यदि हम सुबह से लेकर रात तक अपनी व्यवस्थित दिनचर्या बनाते है जिसमें शारीरिक स्वास्थ्य के लिए व्यायाम, मानसिक स्वास्थ्य के मैडिटेशन आदि को शामिल करते है तो निश्चित ही हम अपने जीवन को सुन्दर बना सकते है | तथा हर कार्य मे सकारात्मकता को अपनाएं जिससे हमें अपने संस्कार परिवर्तन करने में मदद मिलती है दीदी ने सभी को राजयोग का महत्व बताते हुए तीन दिन तक गहन ध्यान साधना भी कराई |
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीके डॉ. गुरचरण सिंह ने कहा कि आज मोबाइल इन्टरनेट सोशल मीडिया के ज्यादा उपयोग ने मनुष्य के जीवन में अबसाद जैसी समस्यों को ला दिया है | हम सभी को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है तथा इनका उपयोग सही दिशा में और आवश्यकता के अनुसार करना चाहिए तो हम अपने मन को स्वस्थ्य और शक्तिशाली बनाकर रख सकेंगे | और नैतिक मूल्यों को जीवन में धारण करने के लिए आध्यात्मिकता को अपने जीवन का हिस्सा बनायें तो हम खुद भी जीवन अच्छा जी सकेंगे और दूसरों को भी अच्छी प्रेरणाएं दे सकेंगे|
कार्यक्रम में बीके प्रहलाद ने कहा कि जब तक हम जीवन में कुछ सिद्धांत या नियम नहीं बनायेंगे तब तक हमारे जीवन में कुछ न कुछ उतार चढाव आते रहेंगे | यदि हम अपने लिए कुछ नियम बनाते है और उस पर चलते है तो आन्तरिक सुकून का अनुभव होता है और व्यर्थ से अपने आप को बचा पाते है | इस तरह के साधना शिविर हमें स्व निरीक्षण कर परिवर्तन की दिशा में आगे ले जाते है जिससे हम अपना जीवन अच्छा बना पाते है |
कार्यक्रम में 500 से 600 लोगो ने प्रतिदिन शिरकत की और शिविर का लाभा उठाया |
कार्यक्रम का संचालन बीके सुरभि ने किया। तथा बीके रौशनी ने सभी का आभार माना |

Indraganj Lashkar

ब्रह्माकुमारीज़ की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती (मम्मा) का 61वां पुण्य स्मृति दिवस मनाया

Published

on

संस्थापक ब्रह्मा बाबा ने प्रथम मुख्य प्रशासिका के रूप में सौंपी थी जिम्मेदारी

ग्वालियर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती (मम्मा) का 61वां पुण्य स्मृति दिवस गुरुवार को आध्यात्मिक ज्ञान दिवस के रूप में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम माधौगंज स्थित प्रभु उपहार भवन, पुराना हाईकोर्ट लाइन स्थित संगम भवन सहित ग्वालियर के सभी सेवा केंद्रों पर आयोजित किया गया।
इस अवसर पर सभी केंद्रों पर ब्रह्ममुहूर्त से लेकर देर रात्रि तक विशेष राजयोग-साधना एवं स्मृति कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। प्रातः एवं सायंकाल आयोजित श्रद्धांजलि सभाओं में बड़ी संख्या में भाई-बहनों एवं श्रद्धालुओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर मम्मा की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए लश्कर ग्वालियर केंद्र प्रभारी राजयोगिनी बीके आदर्श दीदी ने कहा कि मातेश्वरी जी सदैव सजग, अनुशासित और सटीक निर्णय लेने वाली महान आत्मा थीं। उनकी विशेषता थी कि “बाबा का कहना और मम्मा का करना।” जीवन में कैसी भी परिस्थितियां आईं, उन्होंने सदैव गंभीरता, धैर्य और दृढ़ता के साथ उनका सामना किया तथा सभी के लिए आदर्श प्रस्तुत किया।
अमृतसर में हुआ था जन्म
मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती का जन्म वर्ष 1919 में अमृतसर के एक साधारण परिवार में हुआ था। उनका बचपन का नाम ओम राधे था। कहा जाता है कि जब वे ‘ओम’ का उच्चारण करती थीं तो वातावरण में गहन शांति का अनुभव होता था, इसलिए वे ओम राधे के नाम से विख्यात हुईं। बचपन से ही वे कुशाग्र बुद्धि, प्रतिभाशाली एवं आध्यात्मिक प्रवृत्ति की थीं। ब्रह्मा बाबा द्वारा सुनाई गई ज्ञान की बातों को वे एक बार में ही आत्मसात कर अपने जीवन में उतार लेती थीं। 24 जून 1965 को उन्होंने अपने नश्वर शरीर का त्याग कर संपूर्णता की अवस्था को प्राप्त किया।
1965 तक निभाई मुख्य प्रशासिका की जिम्मेदारी
बीके ज्योति बहन ने बताया कि वर्ष 1937 में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की स्थापना के समय संस्थापक ब्रह्मा बाबा ने माताओं एवं बहनों के नाम से एक ट्रस्ट का गठन किया था, जिसकी प्रथम जिम्मेदारी मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती (मम्मा) को सौंपी गई। उन्होंने 24 जून 1965 तक संस्थान की बागडोर अत्यंत कुशलता, दूरदर्शिता और समर्पण भाव से संभाली। कम आयु होने के बावजूद उनका गंभीर व्यक्तित्व, आध्यात्मिक ज्ञान की गहराई और नेतृत्व क्षमता सभी को आश्चर्यचकित कर देती थी। मम्मा के अव्यक्त होने के पश्चात ब्रह्मा बाबा ने राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि को संस्थान की जिम्मेदारी सौंपी।
बीके प्रहलाद भाई एवं बीके डॉ. गुरचरन सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मम्मा का जीवन त्याग, तपस्या, सेवा और आदर्श मूल्यों की जीवंत मिसाल था। उनका जीवन हमें सिखाता है कि यदि मनुष्य पवित्रता, विनम्रता, सहनशीलता तथा परमात्मा के प्रति पूर्ण समर्पण को अपनाए, तो वह स्वयं के साथ-साथ सम्पूर्ण विश्व के कल्याण का माध्यम बन सकता है। उनका सम्पूर्ण जीवन ज्ञान, योग, धारणा और सेवा का अद्भुत संगम था।
कार्यक्रम के दौरान ग्वालियर के सभी सेवा केंद्रों पर सैकड़ों भाई-बहनों एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

Continue Reading

Indraganj Lashkar

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारीज प्रभु उपहार भवन में हुआ योग

Published

on

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारीज प्रभु उपहार भवन में हुआ योग

योग जीवन जीने की एक समग्र पद्धत्ति है – आदर्श दीदी

“योग फॉर हेल्दी एजिंग” थीम के अंतर्गत स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का दिया गया संदेश

सामूहिक योग अभ्यास में ब्रह्माकुमारीज के भाई बहनें भी हुए शामिल

ग्वालियर । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के प्रभु उपहार भवन में “योग फॉर हेल्दी एजिंग” (Yoga for Healthy Ageing) थीम के अंतर्गत एक विशेष योग एवं ध्यान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सभी आयु वर्ग के लोगों को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में उपस्थित भाई-बहनों, माताओं, युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम
अंतर्राष्ट्रीय योगा प्रोटोकाल के अंतर्गत आयोजित हुआ।

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी केंद्र प्रमुख आदर्श दीदी एवं ब्रह्माकुमारी सुरभि बहन ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान अभ्यास करवाए।
केंद्र प्रभारी बीके आदर्श दीदी ने बताया कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की एक समग्र पद्धति है जो व्यक्ति को तन, मन और आत्मा के स्तर पर सशक्त बनाती है। नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत एवं बुद्धि एकाग्र रहती है, जिससे जीवन में सकारात्मकता और संतुलन बना रहता है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तनावपूर्ण जीवनशैली, अनियमित दिनचर्या एवं बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं के बीच योग एक प्रभावी समाधान के रूप में उभरकर सामने आया है। विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के लिए योग अत्यंत लाभकारी है, क्योंकि यह शारीरिक क्षमता को बनाए रखने, मानसिक तनाव को कम करने तथा जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कार्यक्रम में राजयोग ध्यान के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। उन्होंने बताया कि राजयोग व्यक्ति को अपनी आत्मिक शक्तियों को जागृत करने तथा परमात्मा से जुड़कर आंतरिक शांति एवं आनंद की अनुभूति प्राप्त करने का माध्यम प्रदान करता है। नियमित राजयोग अभ्यास से व्यक्ति के विचारों में सकारात्मकता आती है तथा जीवन की चुनौतियों का सामना करने की क्षमता बढ़ती है।

कार्यक्रम के दौरान योग दिवस की इस वर्ष की थीम “योग फॉर हेल्दी एजिंग” पर चर्चा की गई। सभी प्रतिभागियों को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने, नियमित योग एवं ध्यान करने तथा अपने परिवार एवं समाज में भी योग के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।

उपस्थित प्रतिभागियों ने योगाभ्यास कर अपने शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया। अंत मे कार्यक्रम का समापन शांति पाठ से हुआ।

ग्वालियर दुर्ग पर प्रशासन की ओर से आयोजित सामूहिक योग अभ्यास में ब्रह्माकुमारीज के भाई बहनें भी हुए शामिल
ग्वालियर दुर्ग पर आयोजित जिला प्रशासन द्वारा जिले के सामूहिक योग अभ्यास में ब्रह्माकुमारीज से वरिष्ठ राजयोग ध्यान प्रशिक्षक बीके प्रहलाद, बीके सोनिया, बीके खुशी, बीके नरेश सहित 80 से अधिक भाई एवं बहनें शामिल हुए।

Brahmakumaris