Indraganj Lashkar
महिलाएं नए भारत की ध्वजवाहक (08.03.2022)
लश्कर ग्वालियर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की सहयोगी संस्थान राजयोग एज्युकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के महिला प्रभाग द्वारा माधवगंज स्थित शाखा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाएं नए भारत की ध्वजवाहक थीम के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया|
जिसमें मुख्य रूप से रितिका गुप्ता (इंटीरियर डिज़ाइनर, राष्ट्रिय प्रशिक्षिक), किरण सिंह (निदेशक ग्रीन वुड स्कूल ग्वालियर) , डॉ.विनीता जैन (सदस्य किशोर न्यालय बोर्ड, अध्यक्ष जैन महिला परिषद) , मीरा श्रीवास्तव (निदेशक के.जी.चिल्ड्रन), पूर्णिमा अग्रवाल (हेल्थ केयर, समाज सेवा ) , तृप्ति भटनागर (समाज सेवी) , सुजाता संग्राम सिंह (समाज सेवी) , आशा सिंह (समाज सेविका), ब्रह्माकुमारीज़ लश्कर ग्वालियर की मुख्य संचालिका बी.के. आदर्श दीदी, बी.के. ज्योति बहन |
कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ तत्पश्चात सभी उपस्थित अतिथियों का बी. के. ज्योति बहन द्वारा स्वागत किया गया |
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बी.के.आदर्श दीदीजी ने आज महिला दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दीं और बताया कि नारी एक शक्ति है और सारे जग की शान है इसलिए वर्तमान समय में परमात्मा शिव ने भी ज्ञान का कलश नारी को ही दिया है | वास्तव में उस कलश के साथ ही नारी इस समाज का, इस संसार का उद्धार कर सकती है | परन्तु समाज का, इस संसार का परिवर्तन तब ही होगा जब हम परिवर्तन की शुरुवात स्वयं से करेंगे उसके लिए सबसे ज़रूरी है स्वयं को परचिन्तन परदर्शन से हटा कर ईश्वरीय चिंतन करने की इसके साथ ही उन्होंने बताया कि ब्राह्माकुमारीज़ संस्थान पूरे विश्व एक अनोखी संस्था है जिसका संचालन माताओं बहनों के हाथ में आज हजारों संख्या में ब्रह्माकुमारी बहनें पूरे विश्व आध्यात्मिकता और भारतीय संस्कृति को बिखेर रहीं है | जीवन में सुख शांति का आधार परमात्मा की याद और जीवन में आध्यात्मिकता है | आज मनुष्य आध्यात्मिकता से दूर होता जाता रहा है जिसकी वजह से समाज में विकृतियाँ आ रही है | यदि इस संसार को फिर से स्वर्ग बनाना है तो हमें अपने जीवन में श्रेष्ठ संस्कारों को धारण करना और माताओं बहनों का सम्मान करना होगा | तो यह संसार स्वर्णिम संसार बन जायेगा |
कार्यक्रम में मीरा श्रीवास्तव ने बताया कि पहले के समाज में नारी पर बहुत अत्याचार होते थे परन्तु आज इस समाज में थोडा सा परिवर्तन आया है लेकिन जितना बड़ा समाज है और जितनी जनसँख्या है उसके हिसाब से अभी महिलाओं के प्रति इस समाज की सोच में परिवर्तन होना बहुत ज़रूरी है | क्योकिं जीवन देने वाली मां उस ईश्वर के समान महान होती हैं |
डॉ.विनीता जैन ने बताया कि आज के समाज में सभी महिलाओं को समानता देने की बहुत आवश्यकता है| क्योकिं शिक्षित तो आज के ज़माने में सब हैं परन्तु शिक्षा को अपने निजी जीवन में बहुत कम लोगो ने धारण किया है | तो मैं आज सबसे यही कहना चाहती हूँ की महिला दिवस की सार्थकता तब ही सिद्ध होगी जब यह समाज और इस समाज में रहने वाला प्रत्येक व्यक्ति महिलाओं को सम्मान देने लग जायेगा |
आगे रितिका गुप्ता ने सभी को संबोधित करते हुए बताया कि आज हर एक महिला शक्तिशाली है सशक्त है बस आवश्यकता है उनको स्वयं को जानने की अपनी शक्तियों को पहचानने की क्योकिं हम ही जननी है इस सम्पूर्ण संसार की | साथ ही उन्होंने बताया कि सशक्त, शक्तिशाली, समर्पण भाव, सहनशक्ति, साहस, ममता, मेहनत और लगन इन शब्दों से नारी को परिभाषित किया जाता है |
सुजाता संग्राम सिंह ने बताया की सबसे पहले महिलाओं को स्वयं का सम्मान करना अतिआवश्यक है तब ही समाज में रहने वाला प्रत्येक व्यक्ति उनका सम्मान करेगा | तो आज आध्यात्मिक विकास के साथ-साथ ज़रूरत है सामाजिक रूप से भी जागृत रहने की | आप नारी हैं तो इस बात पर हम सभी को गर्व होना चाहिए |
किरण सिंह ने कहा कि नारी इस संसार का आधार है नारी के बिना इस संसार की कल्पना असंभव है | आज हम देखते हैं बहुत महिलाओं को मदद की ज़रूरत है तो आज महिला दिवस के उपलक्ष्य में हम सभी ये पक्का करें की जो ज़रूरतमंद हैं , बेसहारा हैं उनकी मदद करने के लिए हम सभी आगे आए क्योकिं महिला का गुण है करुणा, दया और ममता तो महिलाओं के लिए सभी की मदद करना आसन हो जाता है |
तत्पश्चात पूर्णिमा अग्रवाल और तृप्ति भटनागर ने भी अपनी शुभकामनयें दी |
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का शाल ओढाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित भी किया गया |
कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रीमति आशा सिंह ने किया तथा सभी का आभार बी. के. प्रहलाद भाई के द्वारा किया गया |
कार्यक्रम में नीलम गुप्ता, जया लोकवानी, बी. के. लक्ष्मी, बी. के. महिमा, बी. के. प्रिया, बी. के. सुरभि सहित सैकड़ों बहनें एवं भाई उपस्थित थे |
https://sandhyadesh.com/full_news.php?newsid=7893
Indraganj Lashkar
ब्रह्माकुमारीज़ की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती (मम्मा) का 61वां पुण्य स्मृति दिवस मनाया

संस्थापक ब्रह्मा बाबा ने प्रथम मुख्य प्रशासिका के रूप में सौंपी थी जिम्मेदारी
ग्वालियर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती (मम्मा) का 61वां पुण्य स्मृति दिवस गुरुवार को आध्यात्मिक ज्ञान दिवस के रूप में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम माधौगंज स्थित प्रभु उपहार भवन, पुराना हाईकोर्ट लाइन स्थित संगम भवन सहित ग्वालियर के सभी सेवा केंद्रों पर आयोजित किया गया।
इस अवसर पर सभी केंद्रों पर ब्रह्ममुहूर्त से लेकर देर रात्रि तक विशेष राजयोग-साधना एवं स्मृति कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। प्रातः एवं सायंकाल आयोजित श्रद्धांजलि सभाओं में बड़ी संख्या में भाई-बहनों एवं श्रद्धालुओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर मम्मा की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए लश्कर ग्वालियर केंद्र प्रभारी राजयोगिनी बीके आदर्श दीदी ने कहा कि मातेश्वरी जी सदैव सजग, अनुशासित और सटीक निर्णय लेने वाली महान आत्मा थीं। उनकी विशेषता थी कि “बाबा का कहना और मम्मा का करना।” जीवन में कैसी भी परिस्थितियां आईं, उन्होंने सदैव गंभीरता, धैर्य और दृढ़ता के साथ उनका सामना किया तथा सभी के लिए आदर्श प्रस्तुत किया।
अमृतसर में हुआ था जन्म
मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती का जन्म वर्ष 1919 में अमृतसर के एक साधारण परिवार में हुआ था। उनका बचपन का नाम ओम राधे था। कहा जाता है कि जब वे ‘ओम’ का उच्चारण करती थीं तो वातावरण में गहन शांति का अनुभव होता था, इसलिए वे ओम राधे के नाम से विख्यात हुईं। बचपन से ही वे कुशाग्र बुद्धि, प्रतिभाशाली एवं आध्यात्मिक प्रवृत्ति की थीं। ब्रह्मा बाबा द्वारा सुनाई गई ज्ञान की बातों को वे एक बार में ही आत्मसात कर अपने जीवन में उतार लेती थीं। 24 जून 1965 को उन्होंने अपने नश्वर शरीर का त्याग कर संपूर्णता की अवस्था को प्राप्त किया।
1965 तक निभाई मुख्य प्रशासिका की जिम्मेदारी
बीके ज्योति बहन ने बताया कि वर्ष 1937 में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की स्थापना के समय संस्थापक ब्रह्मा बाबा ने माताओं एवं बहनों के नाम से एक ट्रस्ट का गठन किया था, जिसकी प्रथम जिम्मेदारी मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती (मम्मा) को सौंपी गई। उन्होंने 24 जून 1965 तक संस्थान की बागडोर अत्यंत कुशलता, दूरदर्शिता और समर्पण भाव से संभाली। कम आयु होने के बावजूद उनका गंभीर व्यक्तित्व, आध्यात्मिक ज्ञान की गहराई और नेतृत्व क्षमता सभी को आश्चर्यचकित कर देती थी। मम्मा के अव्यक्त होने के पश्चात ब्रह्मा बाबा ने राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि को संस्थान की जिम्मेदारी सौंपी।
बीके प्रहलाद भाई एवं बीके डॉ. गुरचरन सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मम्मा का जीवन त्याग, तपस्या, सेवा और आदर्श मूल्यों की जीवंत मिसाल था। उनका जीवन हमें सिखाता है कि यदि मनुष्य पवित्रता, विनम्रता, सहनशीलता तथा परमात्मा के प्रति पूर्ण समर्पण को अपनाए, तो वह स्वयं के साथ-साथ सम्पूर्ण विश्व के कल्याण का माध्यम बन सकता है। उनका सम्पूर्ण जीवन ज्ञान, योग, धारणा और सेवा का अद्भुत संगम था।
कार्यक्रम के दौरान ग्वालियर के सभी सेवा केंद्रों पर सैकड़ों भाई-बहनों एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।
Indraganj Lashkar
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारीज प्रभु उपहार भवन में हुआ योग
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारीज प्रभु उपहार भवन में हुआ योग
योग जीवन जीने की एक समग्र पद्धत्ति है – आदर्श दीदी
“योग फॉर हेल्दी एजिंग” थीम के अंतर्गत स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का दिया गया संदेश
सामूहिक योग अभ्यास में ब्रह्माकुमारीज के भाई बहनें भी हुए शामिल
ग्वालियर । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के प्रभु उपहार भवन में “योग फॉर हेल्दी एजिंग” (Yoga for Healthy Ageing) थीम के अंतर्गत एक विशेष योग एवं ध्यान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सभी आयु वर्ग के लोगों को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में उपस्थित भाई-बहनों, माताओं, युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम
अंतर्राष्ट्रीय योगा प्रोटोकाल के अंतर्गत आयोजित हुआ।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी केंद्र प्रमुख आदर्श दीदी एवं ब्रह्माकुमारी सुरभि बहन ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान अभ्यास करवाए।
केंद्र प्रभारी बीके आदर्श दीदी ने बताया कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की एक समग्र पद्धति है जो व्यक्ति को तन, मन और आत्मा के स्तर पर सशक्त बनाती है। नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत एवं बुद्धि एकाग्र रहती है, जिससे जीवन में सकारात्मकता और संतुलन बना रहता है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तनावपूर्ण जीवनशैली, अनियमित दिनचर्या एवं बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं के बीच योग एक प्रभावी समाधान के रूप में उभरकर सामने आया है। विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के लिए योग अत्यंत लाभकारी है, क्योंकि यह शारीरिक क्षमता को बनाए रखने, मानसिक तनाव को कम करने तथा जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम में राजयोग ध्यान के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। उन्होंने बताया कि राजयोग व्यक्ति को अपनी आत्मिक शक्तियों को जागृत करने तथा परमात्मा से जुड़कर आंतरिक शांति एवं आनंद की अनुभूति प्राप्त करने का माध्यम प्रदान करता है। नियमित राजयोग अभ्यास से व्यक्ति के विचारों में सकारात्मकता आती है तथा जीवन की चुनौतियों का सामना करने की क्षमता बढ़ती है।
कार्यक्रम के दौरान योग दिवस की इस वर्ष की थीम “योग फॉर हेल्दी एजिंग” पर चर्चा की गई। सभी प्रतिभागियों को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने, नियमित योग एवं ध्यान करने तथा अपने परिवार एवं समाज में भी योग के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।
उपस्थित प्रतिभागियों ने योगाभ्यास कर अपने शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया। अंत मे कार्यक्रम का समापन शांति पाठ से हुआ।
ग्वालियर दुर्ग पर प्रशासन की ओर से आयोजित सामूहिक योग अभ्यास में ब्रह्माकुमारीज के भाई बहनें भी हुए शामिल
ग्वालियर दुर्ग पर आयोजित जिला प्रशासन द्वारा जिले के सामूहिक योग अभ्यास में ब्रह्माकुमारीज से वरिष्ठ राजयोग ध्यान प्रशिक्षक बीके प्रहलाद, बीके सोनिया, बीके खुशी, बीके नरेश सहित 80 से अधिक भाई एवं बहनें शामिल हुए।

-
Indraganj Lashkar3 months ago
विश्व पर्यावरण दिवस पर ई – बाइक रैली में ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के सदस्य हुए शामिल
-
Maharajpura2 months agoमंत्री श्री कुशवाह ने ब्रह्माकुमारीज़ प्रतिनिधि को किया सम्मानित
-
Indraganj Lashkar2 months agoअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारीज प्रभु उपहार भवन में हुआ योग
-
Indraganj Lashkar2 months agoब्रह्माकुमारीज द्वारा आयोजित दिव्य उड़ान बाल व्यक्तित्व विकास शिविर का समापन, बच्चों ने सीखे सफलता और संस्कार के सूत्र
-
Indraganj Lashkar2 months agoमाहेश्वरी महिला मंडल द्वारा महेश्वरी भवन, डीड़वाना ओली में विशेष योग एवं ध्यान कार्यक्रम का आयोजन
-
Uncategorized2 months agoब्रह्माकुमारीज़ की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती (मम्मा) का 61वां पुण्य स्मृति दिवस मनाया
-
Indraganj Lashkar2 months agoब्रह्माकुमारीज़ की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती (मम्मा) का 61वां पुण्य स्मृति दिवस मनाया
-
Indraganj Lashkar2 months agoअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारीज प्रभु उपहार भवन में हुआ योग