News
आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित (29.01.2022)
आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत कार्यक्रम
ग्वालियर : आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरीय विश्व विद्यालय की सहयोगी संस्था राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग द्वारा शालूपुरा गाँव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया | जिसमे गाँव के अनेकानेक भाई एवं माताएं बहनें उपस्थित रहीं |
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्रह्माकुमारीज़ लश्कर ग्वालियर की मुख्य इंचार्ज बी.के.आदर्श दीदीजी, बी.के. रोशनी, बी.के. सुनीता, बी.के. ज्योत्सना, बी. के. ब्रजेन्द्र, बी. के. जीतेन्द्र सहित संस्थान के अन्य भाई एवं बहनें भी उपस्थित थे |
कार्यक्रम में बी.के.आदर्श दीदीजी ने सभी को बताया की आज कल हम देखते हैं की सभी लोग व्यसनों से घिरे हुए हैं अपनी सारी कमाई व्यसनों को खरीदने में ही लगा देते हैं यह सब ऐसी आदतें हैं जो व्यक्ति के धन को व्यक्ति के मानसिक स्थिति को और शारीरिक स्थिति को भी बर्बाद कर देता है | इन सबकी वजह से आज प्रत्येक मनुष्य के घर में सुख शांति की कमी हो गयी है क्योकि आज मनुष्य पतन की ओर जाता जा रहा है | तो आज सभी को ज़रूरत है अपना कनेक्शन उस परमात्मा से जोड़ने का क्योकिं यह वो समय है जब परमात्मा स्वयं आया है भाग्य बाँट रहा है तो ये बहुत ही सुन्दर अवसर है आप जितना चाहे उतना अपना भाग्य जमा कर सकते हैं क्योकि ऐसा कहते भी हैं की भगवान जब देता है तो अथाह देता है बस हमे अपनी झोली भरने की ज़रूरत है | तो अगर हम चाहते हैं की हमारा जीवन सुख शांति से भरपूर हो जाए हमारा जीवन बहुत ही सुन्दर बन जाए तो हम सारी बुरी आदतों को व्यसनों को छोडकर अपने जीवन में अच्छी आदतों को अपनाये |
आगे दीदीजी ने सभी उपस्थित माताओं एवं बहनों को बताया की जब हमारा कनेक्शन उस परमात्मा के साथ जुड़ जाता है तो हम भोजन भी उसकी याद में बनाने लग जाते हैं तो वह भोजन प्रसाद बन जाता है जिससे सभी का मन शीतल और शांत हो जाता है साथ ही सभी शारीरिक रूप से भी स्वस्थ रहते है | तो भोजन से हमारे मन पर बहुत प्रभाव पड़ता है तभी कहते हैं जैसा अन्न वैसा मन |
कार्यक्रम के अंत में बी.के.आदर्श दीदीजी ने सभी को मैडिटेशन करवाया जिससे सभी को गहन शांति की अनुभूति हुई |
Maharajpura
10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान – भव्य शुभारंभ || Gwalior || 06-08-2026 || 08.30am
10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान – भव्य शुभारंभ || Gwalior || 06-08-2026 || 08.30am
Indraganj Lashkar
विश्व पर्यावरण दिवस पर ई – बाइक रैली में ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के सदस्य हुए शामिल
विश्व पर्यावरण दिवस पर ई – बाइक रैली में ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के सदस्य हुए शामिल
ब्रह्माकुमारीज़ के भाई बहनों ने किया ब्लड डोनेट
ब्रह्माकुमारीज़ ने 2 पार्को को लिया गोद
ग्वालियर आज विश्व पर्यावरण दिवस पर
ग्वालियर में सनवैली चौराहे से बाल भवन तक नगर निगम ग्वालियर द्वारा, ई – बाइक रैली का आयोजन हुआ।
जिसमें जिसमें प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय से लगभग 80 से 100 भाई एवं बहनें इलेक्ट्रिक स्कूटी, इलेक्ट्रिक कार एवं ई रिक्सा के साथ शामिल हुए।
रैली को ग्वालियर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान जी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर श्री संघ प्रिय जी, *अपर आयुक्त टी प्रतीक राव जी, नगर निगम के अन्य पदाधिकारी, ब्रह्माकुमारीज़ से बीके प्रहलाद भाई, सहित की शहर के बिभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के सदस्य शामिल हुए।
ब्रह्माकुमारीज़ के भाई बहनों ने किया ब्लड डोनेट –
रैली का समापन अवसर पर नगर निगम के बाल भवन में रेडक्रॉस द्वारा आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप में ब्रह्माकुमारीज़ के कुछ भाई एवं बहनों ने ब्लड डोनेट भी किया।
नगर निगम ग्वालियर और ब्रह्माकुमारीज़ के बीच MOU साइन-
ततपश्चात नगर निगम और ब्रह्माकुमारीज़ के बीच MOU साइन हुआ जिसमें ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा दो पार्को को गोद लिया गया। जिसमें
साइन के दौरान नगर निगम कमिश्नर श्री संघ प्रिय जी, एडिशनल कमिश्नर टी प्रतीक राव जी तथा ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान ग्वालियर की ओर से राजयोगी बीके प्रहलाद भाई उपस्थित थे।
इसके साथ ही नगर निगम और शहर की अन्य संस्थाओं के बीच भी MOU साइन हुआ जिसमें उन संस्थानों ने पार्क गोद लिया।
ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान से बीके नरेश, संजय, गजेंद्र अरोरा, संतोष बंसल, मनोज शर्मा, विजेंद्र, कपिल, सुरेन्द्र, नारायण, रूपेंद्र, विनोद, सुरेश, बाली, सुरभि, रोशनी,छाया, गीता, आरती, रजनी अशोक, कविता सहित अनेकानेक लोग उपस्थित थे।

Indraganj Lashkar
तनाव प्रबंध केवल एक तकनीक नहीं बल्कि एक जीवन जीने की कला है – बीके आदर्श दीदी(न्यूज़ कवरेज)
-
Indraganj Lashkar4 months ago
विश्व पर्यावरण दिवस पर ई – बाइक रैली में ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के सदस्य हुए शामिल
-
Indraganj Lashkar3 months agoब्रह्माकुमारीज़ की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती (मम्मा) का 61वां पुण्य स्मृति दिवस मनाया
-
Maharajpura3 months agoमंत्री श्री कुशवाह ने ब्रह्माकुमारीज़ प्रतिनिधि को किया सम्मानित
-
Indraganj Lashkar4 months agoब्रह्माकुमारीज द्वारा आयोजित दिव्य उड़ान बाल व्यक्तित्व विकास शिविर का समापन, बच्चों ने सीखे सफलता और संस्कार के सूत्र
-
Indraganj Lashkar4 months agoमाहेश्वरी महिला मंडल द्वारा महेश्वरी भवन, डीड़वाना ओली में विशेष योग एवं ध्यान कार्यक्रम का आयोजन
-
Indraganj Lashkar4 months agoअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारीज प्रभु उपहार भवन में हुआ योग
-
Indraganj Lashkar4 months agoअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारीज प्रभु उपहार भवन में हुआ योग
-
Uncategorized3 months agoब्रह्माकुमारीज़ की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती (मम्मा) का 61वां पुण्य स्मृति दिवस मनाया












