Connect with us

News

“इंटरपर्सनल रिलेशनशिप्स” पर कार्यक्रम का आयोजन

Published

on

“इंटरपर्सनल रिलेशनशिप्स”

ग्वालियर: सुप्रीम इंडस्ट्रीज लि. मालनपुर ग्वालियर के द्वारा “ इंटरपर्सनल रिलेशनशिप्स” पर  एक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमे प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरीय विश्व विद्यालय लश्कर ग्वालियर संस्थान की ओर से राजयोग मैडिटेशन एक्सपर्ट  बी.के. प्रहलाद भाई को आमंत्रित किया गया | उन्होंने पारस्परिक संबंधों के बारे में सभी को बताया कि हमारे सम्बन्ध संपर्क में आने वाले लोगो के साथ हमारा व्यव्हार बहुत ही अच्छा सकारात्मक  और सरल होना ज़रूरी हो गया है क्योकि तब ही रिश्ते अच्छी रीती चल पायंगे वरना आज हम देखते हैं की हर सम्बन्ध में टकराव, आपस में मत भेद बहुत आम बात हो गयी है  | जब हमारा व्यव्हार किसी भी सामने वाले व्यक्ति के साथ सकारात्मक होगा तब ही लोग हमे दुआएं देंगे और  तब ही हम सभी के प्रिय बन पाएंगे  परन्तु अगर हम ऐसा नहीं कर पाते हैं तो सामने वाले व्यक्ति की नकारात्मक ऊर्जा हमारे जीवन को ज़रूर प्रभावित करेगी और हमें आगे बढने नहीं देगी  इसलिए हमारे सम्बन्ध संपर्क में आने वाले लोगो के साथ ताल मेल रखना अथवा अच्छा व्यव्हार बनाकर रखना आवश्यक है  चाहे  व्यक्ति जैसा भी हो |

जैसे मान लीजिये कोई व्यक्ति आपके लिए अच्छी भावना नहीं रखता या आपसे सही रीती बात नही करता  परन्तु हमें जीवन मे किसी के लिए भी नकारात्मक भावना या सोच नहीं रखनी है क्योकि हमारी सोच पर बहुत कुछ निर्भर करता है इसलिए हमें सबके लिए सकरात्मक भाव रखने हैं सबके लिए अच्छी सोच रखनी है तो एक दिन सामने वाला व्यक्ति ज़रूर परिवर्तन हो जायेगा परन्तु अगर हम भी नकारात्मक सोचने लग जायेंगे सामने वाले की कमी कमजोरी को चार तरफ फैलायेंगे उतना ही हम हमारे जीवन को दुखी  परेशान अशांत करने वाले हैं क्योकि वो नकारात्मक सोच का चिंतन पहले मेरे द्वारा हो रहा है और हर तरफ नकारात्मक ऊर्जा फैलती जाएगी जिससे  सामने वाले व्यक्ति से सम्बन्ध अच्छा होने के बजाये ख़राब होता जायेगा इसलिए ज़रूरत है मुझे दूसरो से पहले स्वयं को चेक करने की ओर परिवर्तन करने की इसी के साथ एक सोच को पक्का करें कि मेरे सम्बन्ध संपर्क में आने वाला हर व्यक्ति के प्रति मेरा व्यव्हार बहुत ही सरल और सकारात्मक हो, मेरे द्वारा हर किसी को सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति हो | अगर ये जीवन में धारण कर लिया तो हर एक रिश्ते में टकराव कम होगी और रिश्ते प्रेम एवं सम्मान के साथ चलेंगे |

साथ ही एक अच्छे पारस्परिक संबंधों मे क्या क्या गुण होने चाहिए उन्हें भी अच्छी रीती समझाया और बताया कि हम चाहते की हमारे सम्बन्ध अगर सबके साथ बहुत अच्छे हो तो उसके लिए ज़रूरी है –

1-विश्वास

2-मान सम्मान

3-नम्रता

4-इमानदारी

5-विशिष्टा

6-क्षमा भाव

7-सहयोग करना

8- नि:स्वार्थ भाव

कार्यक्रम के अंत में बी.के.प्रहलाद भाई ने सभी को मैडिटेशन कराया जिससे सभी को गहन शांति की अनुभूति हुई |

 

Maharajpura

10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान – भव्य शुभारंभ || Gwalior || 06-08-2026 || 08.30am

Published

on


10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान – भव्य शुभारंभ || Gwalior || 06-08-2026 || 08.30am

Continue Reading

Indraganj Lashkar

विश्व पर्यावरण दिवस पर ई – बाइक रैली में ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के सदस्य हुए शामिल

Published

on

विश्व पर्यावरण दिवस पर ई – बाइक रैली में ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के सदस्य हुए शामिल

ब्रह्माकुमारीज़ के भाई बहनों ने किया ब्लड डोनेट

ब्रह्माकुमारीज़ ने 2 पार्को को लिया गोद

ग्वालियर आज विश्व पर्यावरण दिवस पर
ग्वालियर में सनवैली चौराहे से बाल भवन तक नगर निगम ग्वालियर द्वारा, ई – बाइक रैली का आयोजन हुआ।
जिसमें जिसमें प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय से लगभग 80 से 100 भाई एवं बहनें इलेक्ट्रिक स्कूटी, इलेक्ट्रिक कार एवं ई रिक्सा के साथ शामिल हुए।
रैली को ग्वालियर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान जी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर श्री संघ प्रिय जी, *अपर आयुक्त टी प्रतीक राव जी, नगर निगम के अन्य पदाधिकारी, ब्रह्माकुमारीज़ से बीके प्रहलाद भाई, सहित की शहर के बिभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के सदस्य शामिल हुए।

ब्रह्माकुमारीज़ के भाई बहनों ने किया ब्लड डोनेट –

रैली का समापन अवसर पर नगर निगम के बाल भवन में रेडक्रॉस द्वारा आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप में ब्रह्माकुमारीज़ के कुछ भाई एवं बहनों ने ब्लड डोनेट भी किया।

नगर निगम ग्वालियर और ब्रह्माकुमारीज़ के बीच MOU साइन-

ततपश्चात नगर निगम और ब्रह्माकुमारीज़ के बीच MOU साइन हुआ जिसमें ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा दो पार्को को गोद लिया गया। जिसमें
साइन के दौरान नगर निगम कमिश्नर श्री संघ प्रिय जी, एडिशनल कमिश्नर टी प्रतीक राव जी तथा ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान ग्वालियर की ओर से राजयोगी बीके प्रहलाद भाई उपस्थित थे।
इसके साथ ही नगर निगम और शहर की अन्य संस्थाओं के बीच भी MOU साइन हुआ जिसमें उन संस्थानों ने पार्क गोद लिया।

ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान से बीके नरेश, संजय, गजेंद्र अरोरा, संतोष बंसल, मनोज शर्मा, विजेंद्र, कपिल, सुरेन्द्र, नारायण, रूपेंद्र, विनोद, सुरेश, बाली, सुरभि, रोशनी,छाया, गीता, आरती, रजनी अशोक, कविता सहित अनेकानेक लोग उपस्थित थे।

Continue Reading

Indraganj Lashkar

तनाव प्रबंध केवल एक तकनीक नहीं बल्कि एक जीवन जीने की कला है – बीके आदर्श दीदी(न्यूज़ कवरेज)

Published

on

Continue Reading

Brahmakumaris