Indraganj Lashkar
तनाव कम करने का सबसे अच्छा उपाय राजयोग मेडीटेशन: बी. के. प्रहलाद
तनाव कम करने का सबसे अच्छा उपाय राजयोग मेडीटेशन: बी. के. प्रहलाद
दैनिक भास्कर प्रेस ग्वालियर द्वारा तनाव प्रबंधन एवं मेडिटेशन विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें ब्रह्माकुमारीज संस्थान से स्वप्रबंधन विशेषज्ञ एवं राजयोग मैडिटेशन एक्सपर्ट बी के प्रहलाद भाई को आमंत्रित किया गया| बी के प्रह्लाद भाई ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा क़ि तनाव वर्तमान समय की सबसे बड़ी समस्या के रूप में उभरकर आमने आया है चाहे वह कार्यस्थल का तनाव हो, घर का हो,स्कूल व कॉलेज का हो या कोई भी सम्बन्ध संपर्क का हो, धनाभाव हो आज इससे लगभग सभी आयु व क्षेत्र के लोग प्रभावित हैं सभी मनुष्य अपने जीवन में सुख शांति चाहते हैं तनाव फ्री रहना चाहते हैं लेकिन वे यह नहीं जानते क़ि जीवन में स्थायी सुख शांति व आनंद कैसे प्राप्त किया जाए| अतः मनुष्य के स्वभावत: यदि सभी चीज़ें उसके अनुसार चलती रहती है तो वह सुखी रहता खुश रहता है जहाँ एक भी चीज़ यदि उसके अनुसार नहीं होती तो वही उसके तनाव का कारण बन जाती हैं| तो इसके लिए सर्वप्रथम जरुरी है क़ि हम स्वयं को जाने खुद को पहचानें क़ि “मैं कौन हूँ”| मेरा अनादि ओरिजिनल स्वरुप क्या है मेरे गुण व मेरी शक्तियां क्या हैं इस सृष्टि रंगमंच के खेल को पहचानें| साथ ही कर्मों क़ि गुह्य गति का हमें ज्ञान हो| तब जाकर हम सभी अपने किरदार को बहुत सुन्दर व अच्छे ढंग से अदा कर सकते हैं| जिसमें सर्व के प्रति सहयोग,स्नेह की कामना हो शुभभावना हो और बताया कि कैसे हम छोटी-छोटी सी अपनी रोज़मर्रा की बातों से तनाव पैदा कर लेते हैं जबकि हमें उन्हें इग्नोर करना सीखना होगा साथ ही उन्होने बताया कि कार्यस्थल पर किस प्रकार भिन्न-भिन्न प्रकार के तनाव के कारण सामने आते हैं और उन्हें किस प्रकार से हैंडल करना चाहिए विस्तार से सभी को बताया|
साथ ही तनाव के विभिन्न कारणों व उसको कम करने के लिए कुछ टिप्स भी शेयर किये :
• हम सभी को अपनी दिनचर्या सेट करनी चाहिए | जहाँ दिनचर्या सेट होगी वहां हम अपने तनाव को आसानी से कम कर सकते हैं|
• तनाव कहीं न कहीं इस बात का सूचक है क़ि हमें दिनचर्या में परिवर्तन करने क़ि आवश्यकता है एक ही तरीके का कार्य यदि हम अधिक समय तक करते हैं तो वह भी तनाव का कारण बन जाता है यदि हमें एक ही कार्य करते रहना पड़ता है तो बीच-बीच में उसमें बदलाव करते रहें| साथ ही हफ्ते में एक दिन बाहर घूमने फिरने जाएँ,अपनी पसंद का कोई भी कार्य करें,अपने दोस्तों व परिवार के साथ समय व्यतीत करें, प्रकृति के सानिध्य में समय बिताएं हर सात दिन में अपनी दिनचर्या चेंज करें|
• तनाव कम करने के लिए नियमित रूप से सभी को मैडिटेशन करना चाहिए साथ ही रोज रात को अपनी दिनचर्या लिखनी चाहिए क़ि आज दिन भर में मैंने क्या अच्छा किया क्या गलत किया| ऐसा करने से आपका मन हल्का हो जायेगा और जो कार्य आप नहीं कर पाए उस कार्य को आगे आप कब करना चाहते हैं उसके लिए जो प्रेशर दिमाग पर है वह हट जायेगा |
• अगर कोई ऐसी बात है जो तनाव का कारण बन रही है तो अपने दोस्तों या जो भी आपके घनिष्ठ हों उनसे शेयर करें ताकि जो दिमाग पर बोझ है वो कम हो जायेगा यदि आप किसी से शेयर नहीं करना चाहते तो सबसे अच्छा तरीका है खुदा के नाम एक खत लिखें और उसमें अपनी सभी बातें भगवान के साथ शेयर करें|
• ऐसे लोगों का संग नहीं करें जिनकी सोच नकारात्मक हैं व्यर्थ का लड़ाई- झगड़ा करते हों एक दूसरे की कमी कमजोरी, परचिन्तन परदर्शन में रहते हों| यदि आप ऐसा संग करेंगे तो आप चाहें या न चाहें ये बातें आप पर प्रभाव डालेंगी और अनावश्यक ही आप पर प्रेशर क्रिएट होगा|
• आज तनाव का प्रमुख कारण है हमारा अधिकांश समय सोशल साइट्स पर व्यतीत करना, कार्यक्षेत्र और सम्बन्ध संपर्क में कड़वाहट है इसलिए हो सके तो अपनी दिनचर्या में से थोड़ा समय आध्यात्मिक और प्रेरक किताबें पढ़ने के लिए जरूर निकालें क्यों कि किताबें ही हमारी सबसे अच्छी मित्र होती हैं यदि सभी सकारात्मक चिंतन व मोटिवेशनल किताबों को नियमित रूप से पढ़ना अपनी दिनचर्या में शामिल करें| तो निश्चित ही आपका तनाव तो कम होगा ही साथ ही और भी कई फायदे होंगे|
कार्यक्रम के अंत में सभी को बी. के. प्रहलाद भाई ने मैडिटेशन कि गहन अनुभूति भी कराई |
Indraganj Lashkar
ब्रह्माकुमारीज़ की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती (मम्मा) का 61वां पुण्य स्मृति दिवस मनाया

संस्थापक ब्रह्मा बाबा ने प्रथम मुख्य प्रशासिका के रूप में सौंपी थी जिम्मेदारी
ग्वालियर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती (मम्मा) का 61वां पुण्य स्मृति दिवस गुरुवार को आध्यात्मिक ज्ञान दिवस के रूप में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम माधौगंज स्थित प्रभु उपहार भवन, पुराना हाईकोर्ट लाइन स्थित संगम भवन सहित ग्वालियर के सभी सेवा केंद्रों पर आयोजित किया गया।
इस अवसर पर सभी केंद्रों पर ब्रह्ममुहूर्त से लेकर देर रात्रि तक विशेष राजयोग-साधना एवं स्मृति कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। प्रातः एवं सायंकाल आयोजित श्रद्धांजलि सभाओं में बड़ी संख्या में भाई-बहनों एवं श्रद्धालुओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर मम्मा की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए लश्कर ग्वालियर केंद्र प्रभारी राजयोगिनी बीके आदर्श दीदी ने कहा कि मातेश्वरी जी सदैव सजग, अनुशासित और सटीक निर्णय लेने वाली महान आत्मा थीं। उनकी विशेषता थी कि “बाबा का कहना और मम्मा का करना।” जीवन में कैसी भी परिस्थितियां आईं, उन्होंने सदैव गंभीरता, धैर्य और दृढ़ता के साथ उनका सामना किया तथा सभी के लिए आदर्श प्रस्तुत किया।
अमृतसर में हुआ था जन्म
मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती का जन्म वर्ष 1919 में अमृतसर के एक साधारण परिवार में हुआ था। उनका बचपन का नाम ओम राधे था। कहा जाता है कि जब वे ‘ओम’ का उच्चारण करती थीं तो वातावरण में गहन शांति का अनुभव होता था, इसलिए वे ओम राधे के नाम से विख्यात हुईं। बचपन से ही वे कुशाग्र बुद्धि, प्रतिभाशाली एवं आध्यात्मिक प्रवृत्ति की थीं। ब्रह्मा बाबा द्वारा सुनाई गई ज्ञान की बातों को वे एक बार में ही आत्मसात कर अपने जीवन में उतार लेती थीं। 24 जून 1965 को उन्होंने अपने नश्वर शरीर का त्याग कर संपूर्णता की अवस्था को प्राप्त किया।
1965 तक निभाई मुख्य प्रशासिका की जिम्मेदारी
बीके ज्योति बहन ने बताया कि वर्ष 1937 में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की स्थापना के समय संस्थापक ब्रह्मा बाबा ने माताओं एवं बहनों के नाम से एक ट्रस्ट का गठन किया था, जिसकी प्रथम जिम्मेदारी मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती (मम्मा) को सौंपी गई। उन्होंने 24 जून 1965 तक संस्थान की बागडोर अत्यंत कुशलता, दूरदर्शिता और समर्पण भाव से संभाली। कम आयु होने के बावजूद उनका गंभीर व्यक्तित्व, आध्यात्मिक ज्ञान की गहराई और नेतृत्व क्षमता सभी को आश्चर्यचकित कर देती थी। मम्मा के अव्यक्त होने के पश्चात ब्रह्मा बाबा ने राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि को संस्थान की जिम्मेदारी सौंपी।
बीके प्रहलाद भाई एवं बीके डॉ. गुरचरन सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मम्मा का जीवन त्याग, तपस्या, सेवा और आदर्श मूल्यों की जीवंत मिसाल था। उनका जीवन हमें सिखाता है कि यदि मनुष्य पवित्रता, विनम्रता, सहनशीलता तथा परमात्मा के प्रति पूर्ण समर्पण को अपनाए, तो वह स्वयं के साथ-साथ सम्पूर्ण विश्व के कल्याण का माध्यम बन सकता है। उनका सम्पूर्ण जीवन ज्ञान, योग, धारणा और सेवा का अद्भुत संगम था।
कार्यक्रम के दौरान ग्वालियर के सभी सेवा केंद्रों पर सैकड़ों भाई-बहनों एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।
Indraganj Lashkar
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारीज प्रभु उपहार भवन में हुआ योग
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारीज प्रभु उपहार भवन में हुआ योग
योग जीवन जीने की एक समग्र पद्धत्ति है – आदर्श दीदी
“योग फॉर हेल्दी एजिंग” थीम के अंतर्गत स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का दिया गया संदेश
सामूहिक योग अभ्यास में ब्रह्माकुमारीज के भाई बहनें भी हुए शामिल
ग्वालियर । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के प्रभु उपहार भवन में “योग फॉर हेल्दी एजिंग” (Yoga for Healthy Ageing) थीम के अंतर्गत एक विशेष योग एवं ध्यान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सभी आयु वर्ग के लोगों को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में उपस्थित भाई-बहनों, माताओं, युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम
अंतर्राष्ट्रीय योगा प्रोटोकाल के अंतर्गत आयोजित हुआ।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी केंद्र प्रमुख आदर्श दीदी एवं ब्रह्माकुमारी सुरभि बहन ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान अभ्यास करवाए।
केंद्र प्रभारी बीके आदर्श दीदी ने बताया कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की एक समग्र पद्धति है जो व्यक्ति को तन, मन और आत्मा के स्तर पर सशक्त बनाती है। नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत एवं बुद्धि एकाग्र रहती है, जिससे जीवन में सकारात्मकता और संतुलन बना रहता है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तनावपूर्ण जीवनशैली, अनियमित दिनचर्या एवं बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं के बीच योग एक प्रभावी समाधान के रूप में उभरकर सामने आया है। विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के लिए योग अत्यंत लाभकारी है, क्योंकि यह शारीरिक क्षमता को बनाए रखने, मानसिक तनाव को कम करने तथा जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम में राजयोग ध्यान के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। उन्होंने बताया कि राजयोग व्यक्ति को अपनी आत्मिक शक्तियों को जागृत करने तथा परमात्मा से जुड़कर आंतरिक शांति एवं आनंद की अनुभूति प्राप्त करने का माध्यम प्रदान करता है। नियमित राजयोग अभ्यास से व्यक्ति के विचारों में सकारात्मकता आती है तथा जीवन की चुनौतियों का सामना करने की क्षमता बढ़ती है।
कार्यक्रम के दौरान योग दिवस की इस वर्ष की थीम “योग फॉर हेल्दी एजिंग” पर चर्चा की गई। सभी प्रतिभागियों को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने, नियमित योग एवं ध्यान करने तथा अपने परिवार एवं समाज में भी योग के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।
उपस्थित प्रतिभागियों ने योगाभ्यास कर अपने शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया। अंत मे कार्यक्रम का समापन शांति पाठ से हुआ।
ग्वालियर दुर्ग पर प्रशासन की ओर से आयोजित सामूहिक योग अभ्यास में ब्रह्माकुमारीज के भाई बहनें भी हुए शामिल
ग्वालियर दुर्ग पर आयोजित जिला प्रशासन द्वारा जिले के सामूहिक योग अभ्यास में ब्रह्माकुमारीज से वरिष्ठ राजयोग ध्यान प्रशिक्षक बीके प्रहलाद, बीके सोनिया, बीके खुशी, बीके नरेश सहित 80 से अधिक भाई एवं बहनें शामिल हुए।

-
Indraganj Lashkar3 months ago
विश्व पर्यावरण दिवस पर ई – बाइक रैली में ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के सदस्य हुए शामिल
-
Maharajpura2 months agoमंत्री श्री कुशवाह ने ब्रह्माकुमारीज़ प्रतिनिधि को किया सम्मानित
-
Indraganj Lashkar2 months agoअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारीज प्रभु उपहार भवन में हुआ योग
-
Indraganj Lashkar2 months agoब्रह्माकुमारीज द्वारा आयोजित दिव्य उड़ान बाल व्यक्तित्व विकास शिविर का समापन, बच्चों ने सीखे सफलता और संस्कार के सूत्र
-
Indraganj Lashkar2 months agoमाहेश्वरी महिला मंडल द्वारा महेश्वरी भवन, डीड़वाना ओली में विशेष योग एवं ध्यान कार्यक्रम का आयोजन
-
Uncategorized2 months agoब्रह्माकुमारीज़ की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती (मम्मा) का 61वां पुण्य स्मृति दिवस मनाया
-
Indraganj Lashkar2 months agoब्रह्माकुमारीज़ की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती (मम्मा) का 61वां पुण्य स्मृति दिवस मनाया
-
Indraganj Lashkar2 months agoअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारीज प्रभु उपहार भवन में हुआ योग