Connect with us
Indraganj Lashkar6 months ago

नशे की लत व्यक्ति की सोचने-समझने की शक्ति छीन लेती है

  नशे की लत व्यक्ति की सोचने-समझने की शक्ति छीन लेती है – बीके प्रहलाद भाई जब इंसान रोज़ खुद...

Brahmakumaris

Uncategorized6 months ago

स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज केंद्र पर विशेष कार्यक्रम आयोजित

Indraganj Lashkar6 months ago

पिताश्री ब्रह्माबाबा के पुण्य स्मृती दिवस पर ब्रह्माकुमारीज केंद्रों पर विश्व शांति के लिया हुआ ध्यान

Indraganj Lashkar2 months ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर ई – बाइक रैली में ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के सदस्य हुए शामिल

Uncategorized4 weeks ago

उत्कृष्ट योगदान देने के लिए ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के प्रतिनिधि को मंत्री श्री कुशवाह ने किया सम्मानित

Indraganj Lashkar2 months ago

पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता ही भविष्य की सुरक्षा : अशोक शर्मा पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल करना भी हमारी जिम्मेदारी: आदर्श दीदी ब्रह्माकुमारीज ग्वालियर में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, जल बचाने और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का लिया संकल्प ग्वालियर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्व विद्यालय के माधवगंज स्थित प्रभु उपहार भवन में जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता विषय पर विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) अध्यक्ष अशोक शर्मा, दाल बाजार के व्यवसायी संतोष बंसल, ब्रह्माकुमारीज केंद्र प्रमुख बीके आदर्श दीदी जी एवं प्रेरक वक्ता बीके प्रहलाद भाई उपस्थित रहे। कार्यक्रम के शुभारम्भ में बीके प्रहलाद भाई ने संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्व विद्यालय पिछले 9 दशकों से आध्यात्मिकता के साथ सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, स्वच्छता एवं नशामुक्ति जैसे अनेक क्षेत्रों में जनजागृति का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण और मानव जीवन का संबंध बहुत गहरा है। यदि पर्यावरण सुरक्षित रहेगा, तभी मानव जीवन भी सुरक्षित रहेगा। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए प्रकृति संरक्षण की दिशा में कार्य करना होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा ने कहा कि आज जिस विषय पर चर्चा हो रही है, वह केवल वर्तमान समय से नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ा हुआ है। वृक्षारोपण और जल संरक्षण दोनों ही अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि यदि पृथ्वी पर सबसे बड़ा संकट कोई आएगा तो वह जल का होगा, क्योंकि जल ही जीवन का आधार है। जल के बिना किसी भी जीव का अस्तित्व संभव नहीं है। आज कई क्षेत्रों में लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जिसका मुख्य कारण जल का अपव्यय और प्राकृतिक संसाधनों का गलत उपयोग है। इसलिए हमें हर बूंद की कीमत समझनी होगी, क्योंकि जल है तो कल है। उन्होंने कहा कि यदि हम आध्यात्मिक और नैतिक मूल्यों को मानते हैं तो हमें अच्छे कर्मों की जिम्मेदारी भी समझनी चाहिए। शहर को स्वच्छ रखने और वृक्षारोपण में आगे आना होगा। उन्होंने साडा क्षेत्र में बड़े स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाने की बात कही और सभी को इसमें सहभागिता के लिए आमंत्रित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं बीके आदर्श दीदी जी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल करना भी हमारी जिम्मेदारी है। आज कई लोग अभियान के दौरान पौधे लगा देते हैं, लेकिन बाद में उनकी संभाल नहीं करते, जिससे पौधे सूख जाते हैं। इसलिए हमें संकल्प लेना चाहिए कि जितने भी पौधे लगाएंगे, उनकी पूरी जिम्मेदारी भी निभाएंगे। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को बंद करने का आह्वान करते हुए कहा कि हमें घर से ही कपड़े का थैला लेकर निकलने की आदत बनानी होगी। जब यह आदत हमारे जीवन का हिस्सा बन जाएगी, तो वह दिन दूर नहीं जब हम प्लास्टिक को अपने जीवन से पूरी तरह दूर कर पाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हम अपने घर को स्वच्छ रखते हैं, उसी प्रकार अपने आसपास के वातावरण और सड़कों को भी स्वच्छ रखना चाहिए। कार्यक्रम में व्यवसायी संतोष बंसल ने भी पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जिम्मेदारी को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

Indraganj Lashkar2 months ago

स्वच्छता एवं जल संरक्षण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Indraganj Lashkar4 months ago

हेलीपेड कॉलोनी में संबंधों में मधुरता, राजयोग ध्यान अनुभूति के साथ भजन संध्या का हुआ आयोजन

Indraganj Lashkar4 months ago

हेलीपेड कॉलोनी में संबंधों में मधुरता, राजयोग ध्यान अनुभूति के साथ भजन संध्या का हुआ आयोजन

Indraganj Lashkar4 months ago

पुलिसकर्मियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य एवं नशा मुक्ति शिविर का सफल आयोजन

Uncategorized6 months ago

स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज केंद्र पर विशेष कार्यक्रम आयोजित

Indraganj Lashkar6 months ago

पिताश्री ब्रह्माबाबा के पुण्य स्मृती दिवस पर ब्रह्माकुमारीज केंद्रों पर विश्व शांति के लिया हुआ ध्यान

Indraganj Lashkar7 months ago

ब्रह्माकुमारीज गोल्डन वर्ल्ड रिट्रीट सेंटर में हम एक बने नेक बने कार्यक्रम का आयोजन

Indraganj Lashkar7 months ago

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल द्वारा शिक्षकों के लिए तीन दिवसीय व्यक्तित्व एवं नेतृत्व विकास कार्यशाला का सफल आयोजन

Indraganj Lashkar7 months ago

मौनी बाबा आश्रम स्थित संचालित सेवार्थ पाठशाला द्वारा आज बच्चों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से नैतिक शिक्षा, व्यवहारिक शिक्षा एवं ध्यान विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Indraganj Lashkar7 months ago

हेलीपेड कॉलोनी में राजयोग ध्यान शिविर का हुआ आयोजन

More News

“जिंदगी बने आसान” Live Events

You Tube Channel Gwalior