Indraganj Lashkar
ब्रह्माकुमारीज केंद्र पर साइबर सुरक्षा अभियान के तहत हुआ कार्यक्रम
ग्वालियर: साइबर सुरक्षा अभियान के तहत पुराना हाई कोर्ट लाईन स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के संगम भवन केंद्र पर साइबर सुरक्षा के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में थाना झाँसी रोड़ ग्वालियर से उपनिरीक्षक आशीष शर्मा, गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन से बहिन अंजलि परिहार, ब्रह्माकुमारीज केंद्र प्रमुख राजयोगिनी बीके आदर्श दीदी, प्रेरक वक्ता बीके प्रहलाद भाई मुख्य रूप से उपस्थित थे।
यह कार्यक्रम ब्रह्माकुमारीज संस्थान के आई. टी. विंग (आर.ई.आर.एफ), दैनिक समाचार पत्र नई दुनिया, गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन, आकाश बरुआ तथा नगर पुलिस अधीक्षक विश्वविद्यालय ग्वालियर सुश्री हिना खान के संयुक्त प्रयास से सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के शुभारंभ मे बी के प्रहलाद ने बताया कि आज का सत्र साइबर सुरक्षा के संबंध में है जिसका उद्देश्य लोगों को जागुरुक करना है। आज जानकारी के अभाव में कई बार हम साइबर धोखाधड़ी के शिकार हो जाते है। तो कैसे सजगता के साथ हम खुद को और दूसरों को इससे बचाएं।
कार्यक्रम में उपनिरीक्षक आशीष शर्मा के द्वारा साइबर अपराध के सम्बन्ध में चर्चा कर डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया का उपयोग, सेफ क्लिक, ऑनलाइन खरीददारी, सहित होने वाली ऑनलाइन धोखाधड़ी के बारे में विस्तार से बताया गया तथा सायबर अपराध से किस प्रकार सुरक्षित रहा जा सकता है एवं अपराध घटित होने पर डायल 1930 और NCRP (National Cyber Crime Report Portal) पर मदद ली जा सकती है के बारे में भी बताया। साथ ही सभी को यह जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पंहुचाने के लिए साझा करने हेतु आग्रह किया, सायबर शपथ के लिए क्यूँ आर कोड भी शेयर किया।
कार्यक्रम में अंजली परिहार ने बताया कि व्यतिगत जानकारी साझा करने से बचे, अपने अकाउंट मे मजबूत पासवर्ड रखें, हमें आकर्षक ऑफर देने वाले असत्यापित लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए, अचानक किसी का वीडियो कॉल या फोन कॉल आता है जिसमें वह आपके संबंधी को किसी तरह कि हानि की बात कहता या रुपये कि मांग करता है तो यह साइबर अपराधी हो सकते है। इनसे घबराएं नहीं साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराएं।
कार्यक्रम में बीके आदर्श दीदी ने कहा कि आज यहाँ साइबर सुरक्षा के बारे में जो भी जानकारी दी गई जैसे – साइबर अपराध क्या है व इससे कैसे बच सकते हैं, तो निश्चित ही इसका लाभ सभी को मिलेगा। आज कई तरह से डिजिटली धोखाधड़ी कि बातें देखने और सुनने में आती है तो उसके लिए सावधानी और जागुरुकता ही सबसे अच्छा उपाय है। मुझे विश्वास है कि इस सत्र के माध्यम से खुद भी जागरूक होंगे और दूसरों को भी जागरूक करेंगे।
सायबर धोखाधड़ी से बचने के लिए कुछ सावधानियाँ –
1. ईमेल आईडी, सोशल मीडिया प्रोफाइल, नेट बैंकिंग, ई-वॉलेट, के पासवर्ड मजबूत रखें एवं नियमित अंतराल पर बदलते रहें।
2. अनजान व्यक्ति के साथ किसी भी तरह कि ओटीपी साझा न करें।
3. ऑनलाइन लॉटरी, कैश बैक, जॉब, लोन, बीमा शपिंग आदि के ऑफर्स के प्रलोभनों से सावधान रहें।
4. विश्वसनीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, आधिकारिक ऑनलाईन शॉपिंग वेबसाईट का ही उपयोग करें।
5. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर निवेश आदि पर लाभ पहुचाने के नाम पर ठगी की जा रही है इस तरह के ग्रुप मे न जुड़े और न ही किसी तरह का पेमेंट करें।
6. किसी संस्थान कंपनी के कस्टमर केयर नंबर के लिए उनकी आधिकारिक वेबसाईट का ही प्रयोग करें।
7. पुलिस या जांच एजेंसियों के नाम पर कॉल कर बच्चों या नाती पोतों का किसी अपराध में भय दिखाकर पैसे कि मांग करने वालों से सावधान रहें, किसी के खाते में पैसे जमा न करें। डिजिटल अरेस्ट जैसे कोई प्रावधान नहीं है।
8. ऑनलाइन गेमिंग मे सतर्क रहें फ्री गिफ्ट या इनाम के झांसे में न आएं।
9. सार्वजनिक वाईफाई का उपयोग करते समय संवेदनशील जानकारी साझा करें से बचें।
10. अज्ञात लिंक, ईमेल, और मैसेज पर क्लिक करने से बचे।
11. वेबसाइट खोलने से पहले सुनिश्चित करें कि यह “https” से ही शुरू हो।

Indraganj Lashkar
ब्रह्माकुमारीज़ की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती (मम्मा) का 61वां पुण्य स्मृति दिवस मनाया

संस्थापक ब्रह्मा बाबा ने प्रथम मुख्य प्रशासिका के रूप में सौंपी थी जिम्मेदारी
ग्वालियर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती (मम्मा) का 61वां पुण्य स्मृति दिवस गुरुवार को आध्यात्मिक ज्ञान दिवस के रूप में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम माधौगंज स्थित प्रभु उपहार भवन, पुराना हाईकोर्ट लाइन स्थित संगम भवन सहित ग्वालियर के सभी सेवा केंद्रों पर आयोजित किया गया।
इस अवसर पर सभी केंद्रों पर ब्रह्ममुहूर्त से लेकर देर रात्रि तक विशेष राजयोग-साधना एवं स्मृति कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। प्रातः एवं सायंकाल आयोजित श्रद्धांजलि सभाओं में बड़ी संख्या में भाई-बहनों एवं श्रद्धालुओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर मम्मा की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए लश्कर ग्वालियर केंद्र प्रभारी राजयोगिनी बीके आदर्श दीदी ने कहा कि मातेश्वरी जी सदैव सजग, अनुशासित और सटीक निर्णय लेने वाली महान आत्मा थीं। उनकी विशेषता थी कि “बाबा का कहना और मम्मा का करना।” जीवन में कैसी भी परिस्थितियां आईं, उन्होंने सदैव गंभीरता, धैर्य और दृढ़ता के साथ उनका सामना किया तथा सभी के लिए आदर्श प्रस्तुत किया।
अमृतसर में हुआ था जन्म
मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती का जन्म वर्ष 1919 में अमृतसर के एक साधारण परिवार में हुआ था। उनका बचपन का नाम ओम राधे था। कहा जाता है कि जब वे ‘ओम’ का उच्चारण करती थीं तो वातावरण में गहन शांति का अनुभव होता था, इसलिए वे ओम राधे के नाम से विख्यात हुईं। बचपन से ही वे कुशाग्र बुद्धि, प्रतिभाशाली एवं आध्यात्मिक प्रवृत्ति की थीं। ब्रह्मा बाबा द्वारा सुनाई गई ज्ञान की बातों को वे एक बार में ही आत्मसात कर अपने जीवन में उतार लेती थीं। 24 जून 1965 को उन्होंने अपने नश्वर शरीर का त्याग कर संपूर्णता की अवस्था को प्राप्त किया।
1965 तक निभाई मुख्य प्रशासिका की जिम्मेदारी
बीके ज्योति बहन ने बताया कि वर्ष 1937 में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की स्थापना के समय संस्थापक ब्रह्मा बाबा ने माताओं एवं बहनों के नाम से एक ट्रस्ट का गठन किया था, जिसकी प्रथम जिम्मेदारी मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती (मम्मा) को सौंपी गई। उन्होंने 24 जून 1965 तक संस्थान की बागडोर अत्यंत कुशलता, दूरदर्शिता और समर्पण भाव से संभाली। कम आयु होने के बावजूद उनका गंभीर व्यक्तित्व, आध्यात्मिक ज्ञान की गहराई और नेतृत्व क्षमता सभी को आश्चर्यचकित कर देती थी। मम्मा के अव्यक्त होने के पश्चात ब्रह्मा बाबा ने राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि को संस्थान की जिम्मेदारी सौंपी।
बीके प्रहलाद भाई एवं बीके डॉ. गुरचरन सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मम्मा का जीवन त्याग, तपस्या, सेवा और आदर्श मूल्यों की जीवंत मिसाल था। उनका जीवन हमें सिखाता है कि यदि मनुष्य पवित्रता, विनम्रता, सहनशीलता तथा परमात्मा के प्रति पूर्ण समर्पण को अपनाए, तो वह स्वयं के साथ-साथ सम्पूर्ण विश्व के कल्याण का माध्यम बन सकता है। उनका सम्पूर्ण जीवन ज्ञान, योग, धारणा और सेवा का अद्भुत संगम था।
कार्यक्रम के दौरान ग्वालियर के सभी सेवा केंद्रों पर सैकड़ों भाई-बहनों एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।
Indraganj Lashkar
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारीज प्रभु उपहार भवन में हुआ योग
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारीज प्रभु उपहार भवन में हुआ योग
योग जीवन जीने की एक समग्र पद्धत्ति है – आदर्श दीदी
“योग फॉर हेल्दी एजिंग” थीम के अंतर्गत स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का दिया गया संदेश
सामूहिक योग अभ्यास में ब्रह्माकुमारीज के भाई बहनें भी हुए शामिल
ग्वालियर । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के प्रभु उपहार भवन में “योग फॉर हेल्दी एजिंग” (Yoga for Healthy Ageing) थीम के अंतर्गत एक विशेष योग एवं ध्यान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सभी आयु वर्ग के लोगों को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में उपस्थित भाई-बहनों, माताओं, युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम
अंतर्राष्ट्रीय योगा प्रोटोकाल के अंतर्गत आयोजित हुआ।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी केंद्र प्रमुख आदर्श दीदी एवं ब्रह्माकुमारी सुरभि बहन ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान अभ्यास करवाए।
केंद्र प्रभारी बीके आदर्श दीदी ने बताया कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की एक समग्र पद्धति है जो व्यक्ति को तन, मन और आत्मा के स्तर पर सशक्त बनाती है। नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत एवं बुद्धि एकाग्र रहती है, जिससे जीवन में सकारात्मकता और संतुलन बना रहता है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तनावपूर्ण जीवनशैली, अनियमित दिनचर्या एवं बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं के बीच योग एक प्रभावी समाधान के रूप में उभरकर सामने आया है। विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के लिए योग अत्यंत लाभकारी है, क्योंकि यह शारीरिक क्षमता को बनाए रखने, मानसिक तनाव को कम करने तथा जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम में राजयोग ध्यान के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। उन्होंने बताया कि राजयोग व्यक्ति को अपनी आत्मिक शक्तियों को जागृत करने तथा परमात्मा से जुड़कर आंतरिक शांति एवं आनंद की अनुभूति प्राप्त करने का माध्यम प्रदान करता है। नियमित राजयोग अभ्यास से व्यक्ति के विचारों में सकारात्मकता आती है तथा जीवन की चुनौतियों का सामना करने की क्षमता बढ़ती है।
कार्यक्रम के दौरान योग दिवस की इस वर्ष की थीम “योग फॉर हेल्दी एजिंग” पर चर्चा की गई। सभी प्रतिभागियों को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने, नियमित योग एवं ध्यान करने तथा अपने परिवार एवं समाज में भी योग के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।
उपस्थित प्रतिभागियों ने योगाभ्यास कर अपने शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया। अंत मे कार्यक्रम का समापन शांति पाठ से हुआ।
ग्वालियर दुर्ग पर प्रशासन की ओर से आयोजित सामूहिक योग अभ्यास में ब्रह्माकुमारीज के भाई बहनें भी हुए शामिल
ग्वालियर दुर्ग पर आयोजित जिला प्रशासन द्वारा जिले के सामूहिक योग अभ्यास में ब्रह्माकुमारीज से वरिष्ठ राजयोग ध्यान प्रशिक्षक बीके प्रहलाद, बीके सोनिया, बीके खुशी, बीके नरेश सहित 80 से अधिक भाई एवं बहनें शामिल हुए।

-
Indraganj Lashkar3 months ago
विश्व पर्यावरण दिवस पर ई – बाइक रैली में ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के सदस्य हुए शामिल
-
Maharajpura2 months agoमंत्री श्री कुशवाह ने ब्रह्माकुमारीज़ प्रतिनिधि को किया सम्मानित
-
Indraganj Lashkar2 months agoअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारीज प्रभु उपहार भवन में हुआ योग
-
Indraganj Lashkar2 months agoब्रह्माकुमारीज द्वारा आयोजित दिव्य उड़ान बाल व्यक्तित्व विकास शिविर का समापन, बच्चों ने सीखे सफलता और संस्कार के सूत्र
-
Indraganj Lashkar2 months agoमाहेश्वरी महिला मंडल द्वारा महेश्वरी भवन, डीड़वाना ओली में विशेष योग एवं ध्यान कार्यक्रम का आयोजन
-
Uncategorized2 months agoब्रह्माकुमारीज़ की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती (मम्मा) का 61वां पुण्य स्मृति दिवस मनाया
-
Indraganj Lashkar2 months agoब्रह्माकुमारीज़ की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती (मम्मा) का 61वां पुण्य स्मृति दिवस मनाया
-
Indraganj Lashkar2 months agoअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारीज प्रभु उपहार भवन में हुआ योग