Connect with us

News

ब्रह्माकुमारीज के स्थानीय सेवाकेंद्र ओल्ड हाईकोर्ट पर योग साधना शिविर

Published

on

ग्वालियर। खुशी मनुष्य के जीवन का श्रृंगार है। खुशी के बिना जीवन को बेहतर नहीं बनाया जा सकता। इसलिए खुशी के लिए कहा गया है कि खुशी जैसी खुराक नहीं। इसलिए खुशी के लिए नहीं खुश होकर कार्य करें।
उक्त बात माउंट आबू से आए राजयोगी बीके आत्मप्रकाश भाई ने ध्यान साधना शिविर के समापन सत्र में कही। आज भाई जी का सुबह का सत्र ब्रह्माकुमारीज के पुराने हाई कोर्ट लाईन स्थित संगम भवन केंद्र पर आयोजित हुआ। भाई जी ने आगे कहा कि आज ज्यादातर लोग स्थूल साधनों में खुशी को तलाश रहे है। जबकि खुश रहना आत्मा का मूल गुण है। जब हम खुश होकर कार्य करते है तो हमें हर कार्य मे सफलता मिलती है। नित प्रतिदिन राजयोग का अभ्यास करने से हम अपनी खुशी के स्तर को बढ़ा सकते है।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वर्तमान समय अत्यंत कल्याण कारी समय चल रहा है। जिसे पुरुषोत्तम संगम युग कहते है। यह युग कलयुग का और सतयुग के बीच का समय है। जो लोग इस समय को पहचानकर बुराईयों को छोड़ दिव्यगुण धारण करने का प्रयास करते है। उन्हें परमात्मा की मदद मिलती है।
उन्होंने कहा कि समय परिवर्तन शील है। सृष्टि का चक्र घूमता रहता है। सतयुग बीत गया, त्रेतायुग बीत गया, द्वापर युग बीत गया और अब कलयुग भी बीतने बाला है। परमपिता परमात्मा शिव निराकार ज्योति बिंदु स्वरूप है। वह बड़ी गुप्त रीति से कलयुग के अंत में इस धरा पर दिव्य रीति से अवतरित होते है इसलिए उन्हें गुप्तेश्वर भी कहा जाता है। परमात्मा हमारी और आपकी तरह कभी जन्म मरण में नहीं आते है। वल्कि अवतरित होकर सृष्टि के नव निर्माण का कार्य करते है गीता में किये वायदे के अनुसार जब धर्म की अति ग्लानि होती तब परमात्मा इस धरा पर आते है और अधर्म अत्याचार का नाश कर एक सत्य धर्म की स्थापना करते है अर्थात इस कलयुगी दुनिया को सतयुगी दुनिया मे बदल देते है।
यह प्रभु मिलन का कल्याण कारी समय है। इसलिए सभी इस समय को पहचानते हुए बुराइयों को छोड़ने का संकल्प लें और घर परिवार में रहकर कर्म करते हुए परमात्मा को याद करें तो जीवन दिव्य बन जायेगा।
इस अवसर पर लश्कर ग्वालियर केंद्र की मुख्य इंचार्ज बीके आदर्श दीदी, मोहना केंद्र प्रभारी बीके ज्योति दीदी, डॉ गुरचरण, बीके प्रहलाद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Maharajpura

10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान – भव्य शुभारंभ || Gwalior || 06-08-2026 || 08.30am

Published

on


10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान – भव्य शुभारंभ || Gwalior || 06-08-2026 || 08.30am

Continue Reading

Indraganj Lashkar

विश्व पर्यावरण दिवस पर ई – बाइक रैली में ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के सदस्य हुए शामिल

Published

on

विश्व पर्यावरण दिवस पर ई – बाइक रैली में ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के सदस्य हुए शामिल

ब्रह्माकुमारीज़ के भाई बहनों ने किया ब्लड डोनेट

ब्रह्माकुमारीज़ ने 2 पार्को को लिया गोद

ग्वालियर आज विश्व पर्यावरण दिवस पर
ग्वालियर में सनवैली चौराहे से बाल भवन तक नगर निगम ग्वालियर द्वारा, ई – बाइक रैली का आयोजन हुआ।
जिसमें जिसमें प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय से लगभग 80 से 100 भाई एवं बहनें इलेक्ट्रिक स्कूटी, इलेक्ट्रिक कार एवं ई रिक्सा के साथ शामिल हुए।
रैली को ग्वालियर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान जी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर श्री संघ प्रिय जी, *अपर आयुक्त टी प्रतीक राव जी, नगर निगम के अन्य पदाधिकारी, ब्रह्माकुमारीज़ से बीके प्रहलाद भाई, सहित की शहर के बिभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के सदस्य शामिल हुए।

ब्रह्माकुमारीज़ के भाई बहनों ने किया ब्लड डोनेट –

रैली का समापन अवसर पर नगर निगम के बाल भवन में रेडक्रॉस द्वारा आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप में ब्रह्माकुमारीज़ के कुछ भाई एवं बहनों ने ब्लड डोनेट भी किया।

नगर निगम ग्वालियर और ब्रह्माकुमारीज़ के बीच MOU साइन-

ततपश्चात नगर निगम और ब्रह्माकुमारीज़ के बीच MOU साइन हुआ जिसमें ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा दो पार्को को गोद लिया गया। जिसमें
साइन के दौरान नगर निगम कमिश्नर श्री संघ प्रिय जी, एडिशनल कमिश्नर टी प्रतीक राव जी तथा ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान ग्वालियर की ओर से राजयोगी बीके प्रहलाद भाई उपस्थित थे।
इसके साथ ही नगर निगम और शहर की अन्य संस्थाओं के बीच भी MOU साइन हुआ जिसमें उन संस्थानों ने पार्क गोद लिया।

ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान से बीके नरेश, संजय, गजेंद्र अरोरा, संतोष बंसल, मनोज शर्मा, विजेंद्र, कपिल, सुरेन्द्र, नारायण, रूपेंद्र, विनोद, सुरेश, बाली, सुरभि, रोशनी,छाया, गीता, आरती, रजनी अशोक, कविता सहित अनेकानेक लोग उपस्थित थे।

Continue Reading

Indraganj Lashkar

तनाव प्रबंध केवल एक तकनीक नहीं बल्कि एक जीवन जीने की कला है – बीके आदर्श दीदी(न्यूज़ कवरेज)

Published

on

Continue Reading

Brahmakumaris