Indraganj Lashkar
एन सी सी कैडेट को दिए सफलता के मंत्र
पॉजिटिव थिंकिंग से पायें बेहतर रिजल्ट – बीके प्रहलाद
एन सी सी कैडेट को दिए सफलता के मंत्र
ग्वालियर: आज के जीवन में सबसे महत्वपूर्ण है हमारी खुशी यदि हम तनाव मुक्त रहकर सकारात्मक सोच के साथ हर परिस्थिति में खुश रहकर आगे बढ़ते है तो जीवन में वो हासिल कर सकते है जो हम करना चाहते है यह विचार राजयोग ध्यान प्राशिक्षक एवं प्रेरक वक्ता ब्रह्माकुमार प्रहलाद भाई ने 3 एम पी नेवल एन सी सी यूनिट ग्वालियर में रविवार को सुबह के सत्र के व्यक्त किए। इस अवसर पर कैंप कमान्डेंट अखिल शर्मा, चीफ इंस्ट्रक्टर गौरव सिंह चंदेल, एएनओ विद्या एवं पीआई स्टाफ अशोक और अंशुल शर्मा उपस्थित थे।

एनसीसी कैडेट को सफलता के सूत्र बताते हुए प्रहलाद भाई ने कहा कि विद्यार्थी जीवन सबसे अहम् समय है। और जो विद्यार्थी इस समय का सदुपयोग कर लेते है, वह निश्चित तौर पर जीवन में अपना लक्ष्य हासिल कर लेते है।
सोशल मीडिया इसमें सबसे बड़ी बाधा बन रहा है। सोशल मीडिया का उपयोग सिर्फ जरुरत के मुताबिक करें। क्योकि यह हमारे मन को प्रभावित कर रहा है। हमेशा ध्यान रखें सोशल मीडिया हमारी सुविधा के लिए है न कि दुविधा के लिए, इसके उपयोग के लिए समय निर्धारित करें। जो बच्चे सूर्य उदय से पहले जागकर अपनी दिनचर्या आरम्भ कर देते है। उनका पूरा दिन सुन्दर गुजरता है और उनके लिए जीवन का लक्ष्य सरल हो जाता है।
हम सोशल मीडिया का इस्तेमाल तो करें, लेकिन यह ध्यान रखें कि वह हमें न चलाए उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार डोर पतंग तो नियंत्रित करती है उसी प्रकार हमारे माता पिता और शिक्षक हमारे जीवन को बेहतर बनाने के लिए हमें मार्गदर्शन देते है इसलिए उनकी बातों को ध्यान पूर्वक सुनें, उनका सम्मान करते हुए उसका पालन करें। तभी हम जीवन में आगे बढ़ एक बेहतरीन इंसान बन सकते है।
क्रोध को कैसे नियंत्रित करें –
प्रहलाद भाई ने क्रोध को मनुष्य की सबसे बड़ी कमजोरी बताते हुए कहा कि यह व्यक्ति की कार्य क्षमता को घटा देता है। क्रोध क्षणिक होता है लेकिन एक क्षण में कई बार इतनी बड़ी गलती करवा देता है, जिसका पछतावा जीवन भर रहता है। इसलिए जब भी क्रोध आए तो उस क्षण वहां से किनारा कर लें और जिस वजह से क्रोध आ रहा है उसे समझने का प्रयास करें और समाधान ढूँढें। कभी किसी बात को पकड़कर न रखें, नकारात्मक विचारों से जितना दूर रहने की कोशिश करेंगे और सकारत्मक विचारो का चिंतन करेंगे तो जीवन में खुश रह पाएंगे।
कैडेट्स के सबालों के दिए जबाब –
सवाल – टाइम मैनेजमेंट कैसे करें ?
जबाब – समय का सदुपयोग करने के लिए सबसे पहले अपना टाइम टेवल बनायें और सोने से पहले उसे टेली करें। कि जो तय किया था, उसको कितना फ़ॉलो कर पाये। ऐसा निरंतर करने से आप अपने समय को बचा पायेंगे।
सवाल – आत्म विश्वास को कैसे बढ़ाएं ?
जबाब – हम अपनी स्वयं की शक्तियों को पहचाने और दूसरो की नकारात्मक बातों से प्रभावित हुए बिना अपने कार्य को दृढ़ता से करेंगे तो कभी विश्वास नहीं डगमगाएगा।
सवाल – तनाव को कैसे दूर करें ?
जवाव – जब भी हम कोई बात बार बार सोचते है तब हमें तनाव होता है, ऐसे में इस बात को मन से निकालने के लिए अपने आप को किसी न किसी रचनात्मक कार्य में बिजी कर दें।
सवाल – मन को शांत कैसे रखें ?
जबाब – मन को शांत रखने के लिए दिन की शुरुवात मेडिटेशन से करें।
सवाल – रात में जल्दी सोने और सुबह जल्दी जागने के लिए क्या करें ?
जबाब – रात्रि में सोने से तीन घंटे पहले भोजन कर लें और और मोबाइल और टीवी स्क्रीन से दूरी बना लें। जब समय से सोएंगे तो निश्चित तौर पर जल्दी जाग पाएंगे।
कार्यक्रम में क्रिएटिव एक्टिविटी कराई और साथ ही सभी को राजयोग ध्यान का अभ्यास भी कराया गया।
कार्यक्रम के अंत मे गौरव सिंह चंदेल द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया।
इस अवसर पर लगभग 350 एन सी सी के छात्र एवम छात्राओं ने सत्र का लाभ लिया।
Indraganj Lashkar
ब्रह्माकुमारीज़ की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती (मम्मा) का 61वां पुण्य स्मृति दिवस मनाया

संस्थापक ब्रह्मा बाबा ने प्रथम मुख्य प्रशासिका के रूप में सौंपी थी जिम्मेदारी
ग्वालियर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती (मम्मा) का 61वां पुण्य स्मृति दिवस गुरुवार को आध्यात्मिक ज्ञान दिवस के रूप में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम माधौगंज स्थित प्रभु उपहार भवन, पुराना हाईकोर्ट लाइन स्थित संगम भवन सहित ग्वालियर के सभी सेवा केंद्रों पर आयोजित किया गया।
इस अवसर पर सभी केंद्रों पर ब्रह्ममुहूर्त से लेकर देर रात्रि तक विशेष राजयोग-साधना एवं स्मृति कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। प्रातः एवं सायंकाल आयोजित श्रद्धांजलि सभाओं में बड़ी संख्या में भाई-बहनों एवं श्रद्धालुओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर मम्मा की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए लश्कर ग्वालियर केंद्र प्रभारी राजयोगिनी बीके आदर्श दीदी ने कहा कि मातेश्वरी जी सदैव सजग, अनुशासित और सटीक निर्णय लेने वाली महान आत्मा थीं। उनकी विशेषता थी कि “बाबा का कहना और मम्मा का करना।” जीवन में कैसी भी परिस्थितियां आईं, उन्होंने सदैव गंभीरता, धैर्य और दृढ़ता के साथ उनका सामना किया तथा सभी के लिए आदर्श प्रस्तुत किया।
अमृतसर में हुआ था जन्म
मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती का जन्म वर्ष 1919 में अमृतसर के एक साधारण परिवार में हुआ था। उनका बचपन का नाम ओम राधे था। कहा जाता है कि जब वे ‘ओम’ का उच्चारण करती थीं तो वातावरण में गहन शांति का अनुभव होता था, इसलिए वे ओम राधे के नाम से विख्यात हुईं। बचपन से ही वे कुशाग्र बुद्धि, प्रतिभाशाली एवं आध्यात्मिक प्रवृत्ति की थीं। ब्रह्मा बाबा द्वारा सुनाई गई ज्ञान की बातों को वे एक बार में ही आत्मसात कर अपने जीवन में उतार लेती थीं। 24 जून 1965 को उन्होंने अपने नश्वर शरीर का त्याग कर संपूर्णता की अवस्था को प्राप्त किया।
1965 तक निभाई मुख्य प्रशासिका की जिम्मेदारी
बीके ज्योति बहन ने बताया कि वर्ष 1937 में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की स्थापना के समय संस्थापक ब्रह्मा बाबा ने माताओं एवं बहनों के नाम से एक ट्रस्ट का गठन किया था, जिसकी प्रथम जिम्मेदारी मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती (मम्मा) को सौंपी गई। उन्होंने 24 जून 1965 तक संस्थान की बागडोर अत्यंत कुशलता, दूरदर्शिता और समर्पण भाव से संभाली। कम आयु होने के बावजूद उनका गंभीर व्यक्तित्व, आध्यात्मिक ज्ञान की गहराई और नेतृत्व क्षमता सभी को आश्चर्यचकित कर देती थी। मम्मा के अव्यक्त होने के पश्चात ब्रह्मा बाबा ने राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि को संस्थान की जिम्मेदारी सौंपी।
बीके प्रहलाद भाई एवं बीके डॉ. गुरचरन सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मम्मा का जीवन त्याग, तपस्या, सेवा और आदर्श मूल्यों की जीवंत मिसाल था। उनका जीवन हमें सिखाता है कि यदि मनुष्य पवित्रता, विनम्रता, सहनशीलता तथा परमात्मा के प्रति पूर्ण समर्पण को अपनाए, तो वह स्वयं के साथ-साथ सम्पूर्ण विश्व के कल्याण का माध्यम बन सकता है। उनका सम्पूर्ण जीवन ज्ञान, योग, धारणा और सेवा का अद्भुत संगम था।
कार्यक्रम के दौरान ग्वालियर के सभी सेवा केंद्रों पर सैकड़ों भाई-बहनों एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।
Indraganj Lashkar
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारीज प्रभु उपहार भवन में हुआ योग
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारीज प्रभु उपहार भवन में हुआ योग
योग जीवन जीने की एक समग्र पद्धत्ति है – आदर्श दीदी
“योग फॉर हेल्दी एजिंग” थीम के अंतर्गत स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का दिया गया संदेश
सामूहिक योग अभ्यास में ब्रह्माकुमारीज के भाई बहनें भी हुए शामिल
ग्वालियर । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के प्रभु उपहार भवन में “योग फॉर हेल्दी एजिंग” (Yoga for Healthy Ageing) थीम के अंतर्गत एक विशेष योग एवं ध्यान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सभी आयु वर्ग के लोगों को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में उपस्थित भाई-बहनों, माताओं, युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम
अंतर्राष्ट्रीय योगा प्रोटोकाल के अंतर्गत आयोजित हुआ।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी केंद्र प्रमुख आदर्श दीदी एवं ब्रह्माकुमारी सुरभि बहन ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान अभ्यास करवाए।
केंद्र प्रभारी बीके आदर्श दीदी ने बताया कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की एक समग्र पद्धति है जो व्यक्ति को तन, मन और आत्मा के स्तर पर सशक्त बनाती है। नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत एवं बुद्धि एकाग्र रहती है, जिससे जीवन में सकारात्मकता और संतुलन बना रहता है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तनावपूर्ण जीवनशैली, अनियमित दिनचर्या एवं बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं के बीच योग एक प्रभावी समाधान के रूप में उभरकर सामने आया है। विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के लिए योग अत्यंत लाभकारी है, क्योंकि यह शारीरिक क्षमता को बनाए रखने, मानसिक तनाव को कम करने तथा जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम में राजयोग ध्यान के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। उन्होंने बताया कि राजयोग व्यक्ति को अपनी आत्मिक शक्तियों को जागृत करने तथा परमात्मा से जुड़कर आंतरिक शांति एवं आनंद की अनुभूति प्राप्त करने का माध्यम प्रदान करता है। नियमित राजयोग अभ्यास से व्यक्ति के विचारों में सकारात्मकता आती है तथा जीवन की चुनौतियों का सामना करने की क्षमता बढ़ती है।
कार्यक्रम के दौरान योग दिवस की इस वर्ष की थीम “योग फॉर हेल्दी एजिंग” पर चर्चा की गई। सभी प्रतिभागियों को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने, नियमित योग एवं ध्यान करने तथा अपने परिवार एवं समाज में भी योग के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।
उपस्थित प्रतिभागियों ने योगाभ्यास कर अपने शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया। अंत मे कार्यक्रम का समापन शांति पाठ से हुआ।
ग्वालियर दुर्ग पर प्रशासन की ओर से आयोजित सामूहिक योग अभ्यास में ब्रह्माकुमारीज के भाई बहनें भी हुए शामिल
ग्वालियर दुर्ग पर आयोजित जिला प्रशासन द्वारा जिले के सामूहिक योग अभ्यास में ब्रह्माकुमारीज से वरिष्ठ राजयोग ध्यान प्रशिक्षक बीके प्रहलाद, बीके सोनिया, बीके खुशी, बीके नरेश सहित 80 से अधिक भाई एवं बहनें शामिल हुए।

-
Indraganj Lashkar3 months ago
विश्व पर्यावरण दिवस पर ई – बाइक रैली में ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के सदस्य हुए शामिल
-
Maharajpura2 months agoमंत्री श्री कुशवाह ने ब्रह्माकुमारीज़ प्रतिनिधि को किया सम्मानित
-
Indraganj Lashkar2 months agoअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारीज प्रभु उपहार भवन में हुआ योग
-
Indraganj Lashkar2 months agoब्रह्माकुमारीज द्वारा आयोजित दिव्य उड़ान बाल व्यक्तित्व विकास शिविर का समापन, बच्चों ने सीखे सफलता और संस्कार के सूत्र
-
Indraganj Lashkar2 months agoमाहेश्वरी महिला मंडल द्वारा महेश्वरी भवन, डीड़वाना ओली में विशेष योग एवं ध्यान कार्यक्रम का आयोजन
-
Uncategorized2 months agoब्रह्माकुमारीज़ की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती (मम्मा) का 61वां पुण्य स्मृति दिवस मनाया
-
Indraganj Lashkar2 months agoब्रह्माकुमारीज़ की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती (मम्मा) का 61वां पुण्य स्मृति दिवस मनाया
-
Indraganj Lashkar2 months agoअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारीज प्रभु उपहार भवन में हुआ योग