Connect with us

Indraganj Lashkar

दिव्यांगों को दिव्यशक्ति देता है परमात्मा: ब्रह्माकुमारीज

Published

on

-ब्रह्राकुमारीज का दिव्यांगों के लिए समानता, संरक्षण और सशक्तिकरण अभियान

ग्वालियर: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के दिव्यांग सेवा प्रभाग माउंट आबू के द्वारा
समाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण संचालनालय मध्यप्रदेश के सहयोग से पूरे म.प्र. में
दिव्यांगों के लिए समानता, संरक्षण और सशक्तिकरण अभियान निकाला गया है। यह अभियान बिभिन्न जिलों में होते हुए आज ग्वालियर पहुँचा।
अभियान के अंतर्गत आज बिभिन्न दिव्यांग स्कूल
म.प्र. मूक बधिर कल्याण संस्था आंग्रे की गोठ लश्कर, शासकीय डंप एण्ड डीफ़ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुरार (हुरावली), अमर ज्योति स्कूल चेरीटेबल ट्रस्ट ग्वालियर में बच्चों के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गए।
परिजन जब दिव्यांगों के होंसला तोड़ते हैं तो रिश्तेदार और समाज भी उनका मनोबल कमजोर करता है, इसलिए परिवारजनों की जिम्मेदारी है कि वो अपने अपने दिव्यांग बच्चों का मनोबल सदा ऊंचा रखें। वे परमात्मा द्वारा प्रदत्त दिव्यशक्ति से युक्त होते हैं। यह विचार ब्रह्माकुमारी भावना बहन ने बुधवार को संस्थान द्वारा चलाए जा रहे अभियान दिव्यांग संरक्षण, समानता एवं सशक्तिकरण के लिए आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। इस मौके पर प्रभु उपहार भवन माधवगंज केंद्र की प्रभारी बीके आदर्श दीदी एवं विनय नगर केंद्र प्रभारी बीके रूखमणी दीदी, मुरार केंद्र प्रभारी बीके ज्योति दीदी प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।
आंग्रे की गोठ स्थित मध्यप्रदेश मूक वधिर कल्याण संस्था में आयोजित कार्यक्रम में बीके किरण बहन ने थॉमस अल्वा एडीसन का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने दस हजार बार प्रयास करने के बाद बल्व का अविष्कार कर पाया, जबकि लोग एक दो बार प्रयास करके ही हार मान लेते हैं। देश की पहली दृष्टि बाधित बेटी प्रांजल पाटिल दृष्टि बाधित होने के बाद भी आईएएस बनी। बीके मोनिका ने कहा कि दिव्यांग सबकुछ कर सकते हैं। हम दिव्यांगों के संरक्षण की बात करते हैं, लेकिन दिव्यांगों का संरक्षण तो स्वयं परम पिता परमात्मा करता है, जिसने उन्हें इस संसार में कुछ विशेष बनाकर भेजा है।
बीके दीपेंद्र ने कहा कि दिव्यांग वो सबकुछ कर सकते हैं जो आमजन कर सकते हैं। भगवान उन्हें दिव्यशक्ति और दिव्यअंग देकर भेजता है। यदि इरादे पक्के हैं तो शारीरिक मानसिक कमजोरी भी आपको लक्ष्य तक पहुंचने से नहीं रोक सकती है।
बीके आदर्श दीदी ने दिव्यांग बच्चों से कहा कि आप खुद को कमजोर न समझे। आत्मविश्वास को बनाए रखें, तो आप जीवन में अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे। इस मौके पर बच्चों को मूल्य आधारित गेम खिलाए गए, साथ ही उन्हें राजयोग मेडिटेशन कराया गया। इस मौके पर आंग्रे की गोठ स्कूल प्रभारी नरोत्तम दीक्षित, हुरावली स्थित शासकीय स्कूल प्रभारी नम्रता जी, अमर ज्योति स्कूल प्रभारी नीतू ओझा आदि उपस्थित थी।
अभियान में शामिल वक्ताओं में भोपाल से बीके दीपेंद्र, बीके आशीष, बीके सरिता, बीके संगीता बीके मोनिका, बीके किरन, बीके जगदीश, बीके जय, सागर से बीके कल्पना, बीके प्रांशु, विदिशा की बीके नंदनी, बीके नरेश, बीके रूबी बहन, बीके प्रहलाद, बीके विजेंद्र, बीके मुस्कान सहित
स्कूल शिक्षिका प्रतिका धमानी, रिचा त्रिपाठी, सुषमा वर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।

Indraganj Lashkar

ब्रह्माकुमारीज़ की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती (मम्मा) का 61वां पुण्य स्मृति दिवस मनाया

Published

on

संस्थापक ब्रह्मा बाबा ने प्रथम मुख्य प्रशासिका के रूप में सौंपी थी जिम्मेदारी

ग्वालियर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती (मम्मा) का 61वां पुण्य स्मृति दिवस गुरुवार को आध्यात्मिक ज्ञान दिवस के रूप में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम माधौगंज स्थित प्रभु उपहार भवन, पुराना हाईकोर्ट लाइन स्थित संगम भवन सहित ग्वालियर के सभी सेवा केंद्रों पर आयोजित किया गया।
इस अवसर पर सभी केंद्रों पर ब्रह्ममुहूर्त से लेकर देर रात्रि तक विशेष राजयोग-साधना एवं स्मृति कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। प्रातः एवं सायंकाल आयोजित श्रद्धांजलि सभाओं में बड़ी संख्या में भाई-बहनों एवं श्रद्धालुओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर मम्मा की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए लश्कर ग्वालियर केंद्र प्रभारी राजयोगिनी बीके आदर्श दीदी ने कहा कि मातेश्वरी जी सदैव सजग, अनुशासित और सटीक निर्णय लेने वाली महान आत्मा थीं। उनकी विशेषता थी कि “बाबा का कहना और मम्मा का करना।” जीवन में कैसी भी परिस्थितियां आईं, उन्होंने सदैव गंभीरता, धैर्य और दृढ़ता के साथ उनका सामना किया तथा सभी के लिए आदर्श प्रस्तुत किया।
अमृतसर में हुआ था जन्म
मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती का जन्म वर्ष 1919 में अमृतसर के एक साधारण परिवार में हुआ था। उनका बचपन का नाम ओम राधे था। कहा जाता है कि जब वे ‘ओम’ का उच्चारण करती थीं तो वातावरण में गहन शांति का अनुभव होता था, इसलिए वे ओम राधे के नाम से विख्यात हुईं। बचपन से ही वे कुशाग्र बुद्धि, प्रतिभाशाली एवं आध्यात्मिक प्रवृत्ति की थीं। ब्रह्मा बाबा द्वारा सुनाई गई ज्ञान की बातों को वे एक बार में ही आत्मसात कर अपने जीवन में उतार लेती थीं। 24 जून 1965 को उन्होंने अपने नश्वर शरीर का त्याग कर संपूर्णता की अवस्था को प्राप्त किया।
1965 तक निभाई मुख्य प्रशासिका की जिम्मेदारी
बीके ज्योति बहन ने बताया कि वर्ष 1937 में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की स्थापना के समय संस्थापक ब्रह्मा बाबा ने माताओं एवं बहनों के नाम से एक ट्रस्ट का गठन किया था, जिसकी प्रथम जिम्मेदारी मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती (मम्मा) को सौंपी गई। उन्होंने 24 जून 1965 तक संस्थान की बागडोर अत्यंत कुशलता, दूरदर्शिता और समर्पण भाव से संभाली। कम आयु होने के बावजूद उनका गंभीर व्यक्तित्व, आध्यात्मिक ज्ञान की गहराई और नेतृत्व क्षमता सभी को आश्चर्यचकित कर देती थी। मम्मा के अव्यक्त होने के पश्चात ब्रह्मा बाबा ने राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि को संस्थान की जिम्मेदारी सौंपी।
बीके प्रहलाद भाई एवं बीके डॉ. गुरचरन सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मम्मा का जीवन त्याग, तपस्या, सेवा और आदर्श मूल्यों की जीवंत मिसाल था। उनका जीवन हमें सिखाता है कि यदि मनुष्य पवित्रता, विनम्रता, सहनशीलता तथा परमात्मा के प्रति पूर्ण समर्पण को अपनाए, तो वह स्वयं के साथ-साथ सम्पूर्ण विश्व के कल्याण का माध्यम बन सकता है। उनका सम्पूर्ण जीवन ज्ञान, योग, धारणा और सेवा का अद्भुत संगम था।
कार्यक्रम के दौरान ग्वालियर के सभी सेवा केंद्रों पर सैकड़ों भाई-बहनों एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

Continue Reading

Indraganj Lashkar

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारीज प्रभु उपहार भवन में हुआ योग

Published

on

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारीज प्रभु उपहार भवन में हुआ योग

योग जीवन जीने की एक समग्र पद्धत्ति है – आदर्श दीदी

“योग फॉर हेल्दी एजिंग” थीम के अंतर्गत स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का दिया गया संदेश

सामूहिक योग अभ्यास में ब्रह्माकुमारीज के भाई बहनें भी हुए शामिल

ग्वालियर । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के प्रभु उपहार भवन में “योग फॉर हेल्दी एजिंग” (Yoga for Healthy Ageing) थीम के अंतर्गत एक विशेष योग एवं ध्यान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सभी आयु वर्ग के लोगों को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में उपस्थित भाई-बहनों, माताओं, युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम
अंतर्राष्ट्रीय योगा प्रोटोकाल के अंतर्गत आयोजित हुआ।

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी केंद्र प्रमुख आदर्श दीदी एवं ब्रह्माकुमारी सुरभि बहन ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान अभ्यास करवाए।
केंद्र प्रभारी बीके आदर्श दीदी ने बताया कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की एक समग्र पद्धति है जो व्यक्ति को तन, मन और आत्मा के स्तर पर सशक्त बनाती है। नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत एवं बुद्धि एकाग्र रहती है, जिससे जीवन में सकारात्मकता और संतुलन बना रहता है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तनावपूर्ण जीवनशैली, अनियमित दिनचर्या एवं बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं के बीच योग एक प्रभावी समाधान के रूप में उभरकर सामने आया है। विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के लिए योग अत्यंत लाभकारी है, क्योंकि यह शारीरिक क्षमता को बनाए रखने, मानसिक तनाव को कम करने तथा जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कार्यक्रम में राजयोग ध्यान के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। उन्होंने बताया कि राजयोग व्यक्ति को अपनी आत्मिक शक्तियों को जागृत करने तथा परमात्मा से जुड़कर आंतरिक शांति एवं आनंद की अनुभूति प्राप्त करने का माध्यम प्रदान करता है। नियमित राजयोग अभ्यास से व्यक्ति के विचारों में सकारात्मकता आती है तथा जीवन की चुनौतियों का सामना करने की क्षमता बढ़ती है।

कार्यक्रम के दौरान योग दिवस की इस वर्ष की थीम “योग फॉर हेल्दी एजिंग” पर चर्चा की गई। सभी प्रतिभागियों को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने, नियमित योग एवं ध्यान करने तथा अपने परिवार एवं समाज में भी योग के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।

उपस्थित प्रतिभागियों ने योगाभ्यास कर अपने शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया। अंत मे कार्यक्रम का समापन शांति पाठ से हुआ।

ग्वालियर दुर्ग पर प्रशासन की ओर से आयोजित सामूहिक योग अभ्यास में ब्रह्माकुमारीज के भाई बहनें भी हुए शामिल
ग्वालियर दुर्ग पर आयोजित जिला प्रशासन द्वारा जिले के सामूहिक योग अभ्यास में ब्रह्माकुमारीज से वरिष्ठ राजयोग ध्यान प्रशिक्षक बीके प्रहलाद, बीके सोनिया, बीके खुशी, बीके नरेश सहित 80 से अधिक भाई एवं बहनें शामिल हुए।

Brahmakumaris