Indraganj Lashkar
ब्रह्माकुमारीज प्रभु उपहार भवन में आध्यात्मिक कवि सम्मेलन आयोजित
ब्रह्माकुमारीज प्रभु उपहार भवन में आध्यात्मिक कवि सम्मेलन आयोजित
ग्वालियर : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की सहयोगी संस्था राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के महिला प्रभाग एवं कला, संस्कृति प्रभाग द्वारा प्रभु उपहार भवन, माधौगंज केंद्र पर आध्यात्मिक कवि-सम्मलेन एवं स्नेह-मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ |
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कवियत्री डॉ.कादंबरी जी, श्रीमति संगीता गुप्ता, डॉ. मनीष गिरी, डॉ. रमेश शर्मा, श्रीमति मंजुला सिंघल, डॉ. पुष्पा मिश्रा आनंद, , श्रीमति आशा पांडे, डॉ प्रतिभा त्रिवेदी, श्रीमति सत्या शुक्ला, श्रीमति संगीता शुक्ला सहित अन्य कवियत्री बहनें, ग्वालियर सेवाकेंद्र प्रभारी बी.के. आदर्श दीदी जी तथा अन्य भाई एवं बहनें उपस्थित रहे|
कार्यक्रम का शुभारम्भ में बी.के. आदर्श दीदी जी ने सभी को संबोधित करते हुए संस्थान के महिला प्रभाग एवं कला एवं संस्कृति प्रभाग द्वारा की जा रहीं सेवाओं के बारे अवगत कराया, साथ ही उन्होंने बताया कि वर्तमान समय पुरुषोत्तम संगमयुग का पावन समय, विश्व परिवर्तन का समय है जबकि स्वयं इस स्रष्टि के रचयिता, सर्व आत्माओं के पिता निराकार परमपिता परमात्मा शिव हम सभी को बुराइयों से दुखो से छुडाने का कार्य कर रहे है| यह वही पावन समय है जब परमात्मा सभी आत्मा रुपी अपनी संतानों को इस दुःखमयी दुनिया से मुक्त कर नयी सतयुगी दुनिया में ले जाने के लिए आदि-पिता प्रजापिता ब्रह्मा को अपना साकार माध्यम बनाकर इस धरा पर अवतरित होते है।
परमात्मा परमशिक्षक बन सभी को राजयोग की शिक्षा के माध्यम से मनुष्य से देवता बनाने की पढ़ाई पढ़ाकर जीवन को निर्विकारी, निर्व्यसनी बना रहे है। यह महान समय, युग परिवर्तन का समय है। उन्होंने कहा, कि परमात्मा, जो कि सम्पूर्ण स्रष्टि के रचयिता है उन्होंने इस संसार को सतयुगी स्वर्ग बनाया। जहाँ हरेक मानव देवी और देवता के रूप में जीवन यापन करते थे। सर्वगुण सम्पन्न, सोलह कला सम्पूर्ण थे। परन्तु वर्तमान युग में जब मनुष्यात्मा विकारों के वशीभूत होने लगी और हमारी आत्मिक शक्तियों, आतंरिक शक्तियों, आध्यात्मिक शक्तियों का ह्राश होने लगा| और हम परमात्मा को पुकारने लगे अब जबकि परमात्मा हमारी पुकार सुनकर इस धरा पर अवतरित होते है तो हमें उनके बताये हुए मार्ग पर चलकर अपने जीवन को श्रेष्ठ बनाना चाहिए | उन्होंने कहा कि स्व परिवर्तन से ही विश्व परिवर्तन होगा।
इसके साथ ही कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सभी महिलाओं द्वारा दुनिया भर में विभिन्न क्षेत्रों में किये जा रहे महान कर्तव्यों, महिलाओं के योगदान और उनकी उपलब्धियों को स्मरण करने, प्रोत्साहन करने, सम्मानित करने तथा साथ ही साथ उन्हें परमात्मा द्वारा प्राप्त अपनी आतंरिक शक्तियों के अनुभव करने, स्वयं को सशक्त बनाने का एक अवसर है। नारी एक शक्ति है और सारे जग की शान है इसलिए वर्तमान समय में परमात्मा शिव ने भी ज्ञान का कलश नारी को ही दिया है। वास्तव में उस कलश के साथ ही नारी इस समाज का, इस संसार का उद्धार कर सकती है। परन्तु समाज का, इस संसार का परिवर्तन तब ही होगा जब हम परिवर्तन की शुरुवात स्वयं से करेंगे। उसके लिए सबसे ज़रूरी है स्वयं को परचिन्तन, परदर्शन से हटा कर ईश्वरीय चिंतन करने की। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान पूरे विश्व एक अनोखी संस्था है जिसका संचालन माताओं बहनों के हाथ में है आज हजारों की संख्या में ब्रह्माकुमारी बहनें पूरे विश्व में आध्यात्मिकता और भारतीय संस्कृति को बिखेर रहीं हैं। आगे दीदी जी ने बहुत ही सुन्दर कविता सुनाकर अपनी बात को स्पष्ट किया |
इसी के साथ सभी उपस्थित कवियत्रियों ने भी आध्यात्मिक कवी सम्मलेन में हिस्सा लिया और महिला दिवस के उपलक्ष्य में सुन्दर कवितायेँ सुनाकर कार्यक्रम को सफल किया |
कविता – 1
“सोम्यता की फसलें बोती है बेटियां”
;धैर्य अपना नहीं खोती है बेटियां”
“बेटियां तो सृष्टि का मूल आधार है”
“मां बहन साहचर्य सी होती है बेटियां”
कविता -2
नारी की तुलना नदी से की है
तुम्हें प्रेम करती हूं करती रहूंगी
नदिया से बहती हूं बहती रहूंगी
पाव ने रोका बांधों ने बांधा सागर से मिलती हूं मिलती रहूंगी
कार्यक्रम का कुशल संचालन बी.के.जीतू ने एवं आभार बी. के. पवन के द्वारा किया।
कार्यक्रम के अंत में दीदी जी द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह और ईश्वरीय सौगात देकर सम्मानित किया गया।
NEWS FEED LINK :-https://sandhyadesh.com/full_news.php?newsid=11550
https://www.aapkedwar.page/2023/03/blog-post_45.html?m=1
Indraganj Lashkar
ब्रह्माकुमारीज़ की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती (मम्मा) का 61वां पुण्य स्मृति दिवस मनाया

संस्थापक ब्रह्मा बाबा ने प्रथम मुख्य प्रशासिका के रूप में सौंपी थी जिम्मेदारी
ग्वालियर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती (मम्मा) का 61वां पुण्य स्मृति दिवस गुरुवार को आध्यात्मिक ज्ञान दिवस के रूप में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम माधौगंज स्थित प्रभु उपहार भवन, पुराना हाईकोर्ट लाइन स्थित संगम भवन सहित ग्वालियर के सभी सेवा केंद्रों पर आयोजित किया गया।
इस अवसर पर सभी केंद्रों पर ब्रह्ममुहूर्त से लेकर देर रात्रि तक विशेष राजयोग-साधना एवं स्मृति कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। प्रातः एवं सायंकाल आयोजित श्रद्धांजलि सभाओं में बड़ी संख्या में भाई-बहनों एवं श्रद्धालुओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर मम्मा की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए लश्कर ग्वालियर केंद्र प्रभारी राजयोगिनी बीके आदर्श दीदी ने कहा कि मातेश्वरी जी सदैव सजग, अनुशासित और सटीक निर्णय लेने वाली महान आत्मा थीं। उनकी विशेषता थी कि “बाबा का कहना और मम्मा का करना।” जीवन में कैसी भी परिस्थितियां आईं, उन्होंने सदैव गंभीरता, धैर्य और दृढ़ता के साथ उनका सामना किया तथा सभी के लिए आदर्श प्रस्तुत किया।
अमृतसर में हुआ था जन्म
मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती का जन्म वर्ष 1919 में अमृतसर के एक साधारण परिवार में हुआ था। उनका बचपन का नाम ओम राधे था। कहा जाता है कि जब वे ‘ओम’ का उच्चारण करती थीं तो वातावरण में गहन शांति का अनुभव होता था, इसलिए वे ओम राधे के नाम से विख्यात हुईं। बचपन से ही वे कुशाग्र बुद्धि, प्रतिभाशाली एवं आध्यात्मिक प्रवृत्ति की थीं। ब्रह्मा बाबा द्वारा सुनाई गई ज्ञान की बातों को वे एक बार में ही आत्मसात कर अपने जीवन में उतार लेती थीं। 24 जून 1965 को उन्होंने अपने नश्वर शरीर का त्याग कर संपूर्णता की अवस्था को प्राप्त किया।
1965 तक निभाई मुख्य प्रशासिका की जिम्मेदारी
बीके ज्योति बहन ने बताया कि वर्ष 1937 में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की स्थापना के समय संस्थापक ब्रह्मा बाबा ने माताओं एवं बहनों के नाम से एक ट्रस्ट का गठन किया था, जिसकी प्रथम जिम्मेदारी मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती (मम्मा) को सौंपी गई। उन्होंने 24 जून 1965 तक संस्थान की बागडोर अत्यंत कुशलता, दूरदर्शिता और समर्पण भाव से संभाली। कम आयु होने के बावजूद उनका गंभीर व्यक्तित्व, आध्यात्मिक ज्ञान की गहराई और नेतृत्व क्षमता सभी को आश्चर्यचकित कर देती थी। मम्मा के अव्यक्त होने के पश्चात ब्रह्मा बाबा ने राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि को संस्थान की जिम्मेदारी सौंपी।
बीके प्रहलाद भाई एवं बीके डॉ. गुरचरन सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मम्मा का जीवन त्याग, तपस्या, सेवा और आदर्श मूल्यों की जीवंत मिसाल था। उनका जीवन हमें सिखाता है कि यदि मनुष्य पवित्रता, विनम्रता, सहनशीलता तथा परमात्मा के प्रति पूर्ण समर्पण को अपनाए, तो वह स्वयं के साथ-साथ सम्पूर्ण विश्व के कल्याण का माध्यम बन सकता है। उनका सम्पूर्ण जीवन ज्ञान, योग, धारणा और सेवा का अद्भुत संगम था।
कार्यक्रम के दौरान ग्वालियर के सभी सेवा केंद्रों पर सैकड़ों भाई-बहनों एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।
Indraganj Lashkar
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारीज प्रभु उपहार भवन में हुआ योग
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारीज प्रभु उपहार भवन में हुआ योग
योग जीवन जीने की एक समग्र पद्धत्ति है – आदर्श दीदी
“योग फॉर हेल्दी एजिंग” थीम के अंतर्गत स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का दिया गया संदेश
सामूहिक योग अभ्यास में ब्रह्माकुमारीज के भाई बहनें भी हुए शामिल
ग्वालियर । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के प्रभु उपहार भवन में “योग फॉर हेल्दी एजिंग” (Yoga for Healthy Ageing) थीम के अंतर्गत एक विशेष योग एवं ध्यान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सभी आयु वर्ग के लोगों को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में उपस्थित भाई-बहनों, माताओं, युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम
अंतर्राष्ट्रीय योगा प्रोटोकाल के अंतर्गत आयोजित हुआ।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी केंद्र प्रमुख आदर्श दीदी एवं ब्रह्माकुमारी सुरभि बहन ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान अभ्यास करवाए।
केंद्र प्रभारी बीके आदर्श दीदी ने बताया कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की एक समग्र पद्धति है जो व्यक्ति को तन, मन और आत्मा के स्तर पर सशक्त बनाती है। नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत एवं बुद्धि एकाग्र रहती है, जिससे जीवन में सकारात्मकता और संतुलन बना रहता है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तनावपूर्ण जीवनशैली, अनियमित दिनचर्या एवं बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं के बीच योग एक प्रभावी समाधान के रूप में उभरकर सामने आया है। विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के लिए योग अत्यंत लाभकारी है, क्योंकि यह शारीरिक क्षमता को बनाए रखने, मानसिक तनाव को कम करने तथा जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम में राजयोग ध्यान के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। उन्होंने बताया कि राजयोग व्यक्ति को अपनी आत्मिक शक्तियों को जागृत करने तथा परमात्मा से जुड़कर आंतरिक शांति एवं आनंद की अनुभूति प्राप्त करने का माध्यम प्रदान करता है। नियमित राजयोग अभ्यास से व्यक्ति के विचारों में सकारात्मकता आती है तथा जीवन की चुनौतियों का सामना करने की क्षमता बढ़ती है।
कार्यक्रम के दौरान योग दिवस की इस वर्ष की थीम “योग फॉर हेल्दी एजिंग” पर चर्चा की गई। सभी प्रतिभागियों को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने, नियमित योग एवं ध्यान करने तथा अपने परिवार एवं समाज में भी योग के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।
उपस्थित प्रतिभागियों ने योगाभ्यास कर अपने शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया। अंत मे कार्यक्रम का समापन शांति पाठ से हुआ।
ग्वालियर दुर्ग पर प्रशासन की ओर से आयोजित सामूहिक योग अभ्यास में ब्रह्माकुमारीज के भाई बहनें भी हुए शामिल
ग्वालियर दुर्ग पर आयोजित जिला प्रशासन द्वारा जिले के सामूहिक योग अभ्यास में ब्रह्माकुमारीज से वरिष्ठ राजयोग ध्यान प्रशिक्षक बीके प्रहलाद, बीके सोनिया, बीके खुशी, बीके नरेश सहित 80 से अधिक भाई एवं बहनें शामिल हुए।

-
Indraganj Lashkar3 months ago
विश्व पर्यावरण दिवस पर ई – बाइक रैली में ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के सदस्य हुए शामिल
-
Maharajpura2 months agoमंत्री श्री कुशवाह ने ब्रह्माकुमारीज़ प्रतिनिधि को किया सम्मानित
-
Indraganj Lashkar2 months agoअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारीज प्रभु उपहार भवन में हुआ योग
-
Indraganj Lashkar2 months agoब्रह्माकुमारीज द्वारा आयोजित दिव्य उड़ान बाल व्यक्तित्व विकास शिविर का समापन, बच्चों ने सीखे सफलता और संस्कार के सूत्र
-
Indraganj Lashkar2 months agoमाहेश्वरी महिला मंडल द्वारा महेश्वरी भवन, डीड़वाना ओली में विशेष योग एवं ध्यान कार्यक्रम का आयोजन
-
Uncategorized2 months agoब्रह्माकुमारीज़ की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती (मम्मा) का 61वां पुण्य स्मृति दिवस मनाया
-
Indraganj Lashkar2 months agoब्रह्माकुमारीज़ की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती (मम्मा) का 61वां पुण्य स्मृति दिवस मनाया
-
Indraganj Lashkar2 months agoअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारीज प्रभु उपहार भवन में हुआ योग