News
राष्ट्रिय युवा दिवस पर “Arise and Awake” वेबिनार का आयोजन (12.01.2022)
राष्ट्रिय युवा दिवस पर “Arise and Awake” वेबिनार का आयोजिन
प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरीय विश्वविद्यालय की भगिनी संस्थान राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के युवा प्रभाग द्वारा युवा दिवस के उपलक्ष्य में “ARISE AND AWAKE” विषय पर एक प्रेरणा दायक वेबिनार का आयोजन किया |
इस वेबिनार में मुख्य रूप से बी.के. डॉ गुरचरण भाईजी ने वेबिनार में उपस्थति सभी युवाओं के समक्ष अपने विचारों को रखा एवं उन्हें जीवन को अच्छी रीती जीने की कला बताई साथ ही मार्गदर्शन भी दिया |
उन्होंने सभी युवाओं को ये बताया की स्वामी विवेकानंद जी जिनके जन्म दिवस को युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है | उन्होंने थोड़े समय मे जो युवाओं के लिए शिक्षा प्रधान की है वो युवाओं के लिए और इस राष्ट्रिय के उत्थान के लिए अति आवश्यक है | हर युवा को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और साथी ही उनके गुणों को अपने जीवन में उतार कर एक मूल आधारित जीवन जीना चाहिए | आज सभी युवाओं को ज़रूरत है एक सही दिशा और दशा में चलने की क्योकि युवा वो शक्ति है जो हमारे आने वाले भविष्य में देश की दिशा और दशा कैसी होगी वो निर्धारित करते हैं |
तो हम इस वर्ष ये पक्का करें की जो शिक्षाएं उन विशेष आत्माओं द्वारा मिली हैं उन्हें अपने जीवन में धारण करने का लक्ष्य बनाये | आज दिन तक हम सभी का मन भटक रहा है इधर उधर लेकिन अब पिता परमात्मा कह रहे हैं की अब अपने मन को मना लें क्योकि ये वो शक्ति है जिस शक्ति के आधार पर हम जो कार्य करना चाहतें है जो जीवन मे हमारा लक्ष्य है वो प्राप्त कर सकते है हर कार्य में सफलता अवश्य मिलेगी |
इन्ही शक्तियों को उन इन विशेष आत्माओं ने यथार्त रीती से उपयोग किया और अपने जीवन को प्रेरणा स्वरुप बनाया जिस प्रकार सूर्य की किरणों का उपयोग हम कई प्रकार से करते हैं परन्तु उसका यथार्त उपयोग सोलर एनर्जी के रूप में किया जा रहा है उसी प्रकार से मनसा शक्ति भी हम सभी के पास है बस ज़रूरत है उसे पहचान ने की और अपने मन को अपने अनुसार चलने की तो मनाले अपने मन को सीधे रास्ते पर चलाने के लिए, उस परमात्मा की श्रीमत पर चलने के लिए , उस परमात्मा से अपना कनेक्शन जोड़ने के लिए | वर्तमान समय पिता परमात्मा खुले हाथ से भाग्य बाँट रहे हैं तो ये भाग्य बनाने की सुन्दर बेला है | हमारा जीवन हम ऐसा प्रेरणा दायक बना ले जो जाने के बाद सभी हमे याद करें जिस प्रकार हम सभी स्वामी विवेकानंद जी को याद कर कर रहे हैं |
कार्यक्रम के अंत में बी.के. गुरचरण भाईजी ने सभी को गहन राजयोग मैडिटेशन की अनुभूति कराई |
Maharajpura
10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान – भव्य शुभारंभ || Gwalior || 06-08-2026 || 08.30am
10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान – भव्य शुभारंभ || Gwalior || 06-08-2026 || 08.30am
Indraganj Lashkar
विश्व पर्यावरण दिवस पर ई – बाइक रैली में ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के सदस्य हुए शामिल
विश्व पर्यावरण दिवस पर ई – बाइक रैली में ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के सदस्य हुए शामिल
ब्रह्माकुमारीज़ के भाई बहनों ने किया ब्लड डोनेट
ब्रह्माकुमारीज़ ने 2 पार्को को लिया गोद
ग्वालियर आज विश्व पर्यावरण दिवस पर
ग्वालियर में सनवैली चौराहे से बाल भवन तक नगर निगम ग्वालियर द्वारा, ई – बाइक रैली का आयोजन हुआ।
जिसमें जिसमें प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय से लगभग 80 से 100 भाई एवं बहनें इलेक्ट्रिक स्कूटी, इलेक्ट्रिक कार एवं ई रिक्सा के साथ शामिल हुए।
रैली को ग्वालियर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान जी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर श्री संघ प्रिय जी, *अपर आयुक्त टी प्रतीक राव जी, नगर निगम के अन्य पदाधिकारी, ब्रह्माकुमारीज़ से बीके प्रहलाद भाई, सहित की शहर के बिभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के सदस्य शामिल हुए।
ब्रह्माकुमारीज़ के भाई बहनों ने किया ब्लड डोनेट –
रैली का समापन अवसर पर नगर निगम के बाल भवन में रेडक्रॉस द्वारा आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप में ब्रह्माकुमारीज़ के कुछ भाई एवं बहनों ने ब्लड डोनेट भी किया।
नगर निगम ग्वालियर और ब्रह्माकुमारीज़ के बीच MOU साइन-
ततपश्चात नगर निगम और ब्रह्माकुमारीज़ के बीच MOU साइन हुआ जिसमें ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा दो पार्को को गोद लिया गया। जिसमें
साइन के दौरान नगर निगम कमिश्नर श्री संघ प्रिय जी, एडिशनल कमिश्नर टी प्रतीक राव जी तथा ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान ग्वालियर की ओर से राजयोगी बीके प्रहलाद भाई उपस्थित थे।
इसके साथ ही नगर निगम और शहर की अन्य संस्थाओं के बीच भी MOU साइन हुआ जिसमें उन संस्थानों ने पार्क गोद लिया।
ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान से बीके नरेश, संजय, गजेंद्र अरोरा, संतोष बंसल, मनोज शर्मा, विजेंद्र, कपिल, सुरेन्द्र, नारायण, रूपेंद्र, विनोद, सुरेश, बाली, सुरभि, रोशनी,छाया, गीता, आरती, रजनी अशोक, कविता सहित अनेकानेक लोग उपस्थित थे।

Indraganj Lashkar
तनाव प्रबंध केवल एक तकनीक नहीं बल्कि एक जीवन जीने की कला है – बीके आदर्श दीदी(न्यूज़ कवरेज)
-
Indraganj Lashkar4 months ago
विश्व पर्यावरण दिवस पर ई – बाइक रैली में ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के सदस्य हुए शामिल
-
Indraganj Lashkar3 months agoब्रह्माकुमारीज़ की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती (मम्मा) का 61वां पुण्य स्मृति दिवस मनाया
-
Maharajpura3 months agoमंत्री श्री कुशवाह ने ब्रह्माकुमारीज़ प्रतिनिधि को किया सम्मानित
-
Indraganj Lashkar4 months agoब्रह्माकुमारीज द्वारा आयोजित दिव्य उड़ान बाल व्यक्तित्व विकास शिविर का समापन, बच्चों ने सीखे सफलता और संस्कार के सूत्र
-
Indraganj Lashkar4 months agoमाहेश्वरी महिला मंडल द्वारा महेश्वरी भवन, डीड़वाना ओली में विशेष योग एवं ध्यान कार्यक्रम का आयोजन
-
Indraganj Lashkar4 months agoअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारीज प्रभु उपहार भवन में हुआ योग
-
Indraganj Lashkar4 months agoअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारीज प्रभु उपहार भवन में हुआ योग
-
Uncategorized3 months agoब्रह्माकुमारीज़ की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती (मम्मा) का 61वां पुण्य स्मृति दिवस मनाया







