Connect with us

News

स्वच्छता प्रेरणा महोत्सव – मेरा ग्वालियर – स्वच्छ ग्वालियर (25.12.2021)

Published

on

 

स्वच्छता प्रेरणा महोत्सव

 मेरा ग्वालियर – स्वच्छ ग्वालियर

लश्कर ग्वालियर:  स्वच्छता प्रेरणा महोत्सव के अंतर्गत नगर निगम एवं ब्रह्माकुमारीज़ लश्कर ग्वालियर द्वारा के द्वारा एक स्वच्छता पैदल यात्रा निकाली गयी तत्पश्चात यात्रा समापन पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें  मुख्य रूप से नगर निगम कमिश्नर भ्राता किशोर कन्याल जी, भ्राता अपर आयुक्त जी,  क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि – भ्राता अजय अरोरा जी, भ्राता बाबूलाल चौरसिया जी, भ्राता घनश्याम गुप्ता जी, भ्राता डॉ. निशिकांत मोघे जी एवं ब्रह्माकुमारी संस्थान लश्कर प्रमुख आदरणीया आदर्श दीदी जी, बी. के. प्रहलाद सहित ब्रह्माकुमारीज के 40 से भी अधिक भाई एवं बहनों ने भाग लिया । साथ ही जोन के सभी सम्मानीय जन, निगम के अधिकारी गण, सफाई मित्र, स्वच्छ ग्वालियर अभियान हेतु सक्रीय भूमिका में क्षेत्र के जागरूक स्वयं सेवक भाई एवं बहनें उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9 बजे कंपू से गोरखी तक पैदल जन जागरण यात्रा के साथ हुआ तत्पश्चात गोरखी में जोंन ऑफिस के पास सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में बी.के.आदर्श दीदी जी ने सभी को स्वच्छता के बारे में बताते हुए कहा की जिस प्रकार हमने पढाई लिखाई कर के अपना लक्ष्य निर्धारित किया उसी प्रकार हम अपने शहर को भी स्वच्छ बनाने का लक्ष्य रखे | हमे इस शहर को अपना घर समझना है उसके लिए  एक टीम तैयार करें और रास्ते में अगर कोई भी कचरा फैलाते हुए दिखते है तो उन से निवेदन करें क्योकि शुरुवात हमे स्वयं से ही करनी पड़ेगी |जैसे हम अपने घर को स्वच्छ रखते है वैसे ही घर के बाहर भी स्वच्छता बनाये रखे |  |

आगे नगर निगम कमिश्नर भ्राता किशोर कन्याल जी ने सभी को संबोधित करते हुए बताया कि  सबसे ज्यादा ज़रूरी है जनता का जागरूक होना उससे स्वछता का लक्ष्य बहुत ही आसानी से प्राप्त होगा | सभी जागरूक हो जाए गीला ओर सूखा कचरा अलग कर के डालें ऐसे ही रोड पर ना फेकें | इन्ही कुछ छोटी छोटी बातों पर विशेष ध्यान दें | तो हम अपने शहर को स्वच्छ रख सकते है |

इसी के साथ कार्यक्रम में उपस्थित अन्य सभी वक्ताओं ने भी स्वच्छता बनाये रखनें के लिए अपनी शुभ प्रेरणाएं दीं | कार्यक्रम के अंत में कमिश्नर भ्राता किशोर कन्याल जी, बी.के.आदर्श दीदी जी एवं अन्य सभी जनप्रतिनिधियों के द्वारा उत्कृष्ठ कार्य के लिए सफाई कर्मचारियों का सर्टिफिकेट एवं शॉल श्रीफल द्वारा सम्मान किया गया |

Maharajpura

10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान – भव्य शुभारंभ || Gwalior || 06-08-2026 || 08.30am

Published

on


10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान – भव्य शुभारंभ || Gwalior || 06-08-2026 || 08.30am

Continue Reading

Indraganj Lashkar

विश्व पर्यावरण दिवस पर ई – बाइक रैली में ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के सदस्य हुए शामिल

Published

on

विश्व पर्यावरण दिवस पर ई – बाइक रैली में ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के सदस्य हुए शामिल

ब्रह्माकुमारीज़ के भाई बहनों ने किया ब्लड डोनेट

ब्रह्माकुमारीज़ ने 2 पार्को को लिया गोद

ग्वालियर आज विश्व पर्यावरण दिवस पर
ग्वालियर में सनवैली चौराहे से बाल भवन तक नगर निगम ग्वालियर द्वारा, ई – बाइक रैली का आयोजन हुआ।
जिसमें जिसमें प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय से लगभग 80 से 100 भाई एवं बहनें इलेक्ट्रिक स्कूटी, इलेक्ट्रिक कार एवं ई रिक्सा के साथ शामिल हुए।
रैली को ग्वालियर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान जी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर श्री संघ प्रिय जी, *अपर आयुक्त टी प्रतीक राव जी, नगर निगम के अन्य पदाधिकारी, ब्रह्माकुमारीज़ से बीके प्रहलाद भाई, सहित की शहर के बिभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के सदस्य शामिल हुए।

ब्रह्माकुमारीज़ के भाई बहनों ने किया ब्लड डोनेट –

रैली का समापन अवसर पर नगर निगम के बाल भवन में रेडक्रॉस द्वारा आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप में ब्रह्माकुमारीज़ के कुछ भाई एवं बहनों ने ब्लड डोनेट भी किया।

नगर निगम ग्वालियर और ब्रह्माकुमारीज़ के बीच MOU साइन-

ततपश्चात नगर निगम और ब्रह्माकुमारीज़ के बीच MOU साइन हुआ जिसमें ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा दो पार्को को गोद लिया गया। जिसमें
साइन के दौरान नगर निगम कमिश्नर श्री संघ प्रिय जी, एडिशनल कमिश्नर टी प्रतीक राव जी तथा ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान ग्वालियर की ओर से राजयोगी बीके प्रहलाद भाई उपस्थित थे।
इसके साथ ही नगर निगम और शहर की अन्य संस्थाओं के बीच भी MOU साइन हुआ जिसमें उन संस्थानों ने पार्क गोद लिया।

ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान से बीके नरेश, संजय, गजेंद्र अरोरा, संतोष बंसल, मनोज शर्मा, विजेंद्र, कपिल, सुरेन्द्र, नारायण, रूपेंद्र, विनोद, सुरेश, बाली, सुरभि, रोशनी,छाया, गीता, आरती, रजनी अशोक, कविता सहित अनेकानेक लोग उपस्थित थे।

Continue Reading

Indraganj Lashkar

तनाव प्रबंध केवल एक तकनीक नहीं बल्कि एक जीवन जीने की कला है – बीके आदर्श दीदी(न्यूज़ कवरेज)

Published

on

Continue Reading

Brahmakumaris