Connect with us

News

वेबिनार आयोजित – भर लो उड़ान छू लो आसमान ( 31 जुलाई, 2021)

Published

on



“भर लो उड़ान छू लो आसमान के अंतर्गत मेरे सपनों का भारत विषय पर स्केचिंग और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन 

ग्वालियर:  प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरीय विश्वविधालय की भगिनी संस्था राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के युवा प्रभाग के द्वारा “ यूथ फॉर ग्लोबल पीस “  के अंतर्गत जुलाई माह की थीम  – “भर लो उड़ान छू  लो आसमान” के अंतर्गत मेरे सपनों का भारत विषय पर स्केचिंग और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन |

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बी.के.विवेकानंद भाई, अहमदाबाद (समिति सदस्य युवा प्रभाग एवं आल इंडिया रेडिओ आर्टिस्ट जलगाँव), श्री धर्मेन्द्र मेवाड़े, भोपाल (पी.एच.डी. स्वर्ण पदक विजेता, अन्तर्रष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय पुरुस्कार विजेता ), बी.के.रेखा बहन, सीधी (ज़ोनल कोऑर्डिनेटर, युवा प्रभाग भोपाल),  बी.के.प्रह्लाद भाई, ग्वालियर (सदस्य युवा प्रभाग, भोपाल ज़ोन ), बी.के.आकृति (सदस्य युवा प्रभाग, भोपाल ज़ोन ) उपस्थित थे |

बी.के.रेखा बहन ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी का स्वागत अभिनन्दन किया और बताया कि युवाओं के अन्दर बहुत शक्ति है वो चाहे तो अपने जीवन में बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं क्योकि युवा का स्वभाव है स्वयं को किसी न किसी  कार्य  में व्यस्त रखते हैं तो अगर उन्हें सुन्दर और सकारत्मक विषयों पर किसी न किसी माध्यम से चिंतन करने को दिया जाये तथा उनकी कलाओं-योग्यताओं को निखारा जाये तो उनका एक नया रंग एक नया रूप निखर कर आयेगा |

आगे बी.के.विवेकानंद भाईजी ने बताया कि हम सभी स्वप्न तो देखते है की मेरे सपनों का भारत ऐसा होना चाहिए तो उसके लिए परिवर्तन करना भी अतिआवश्यक है | इस पर सोच विचार करना चाहिए की अगर मुझे स्वर्णिम भारत सुन्दर भारत चाहिए तो उसे साकार करने की ज़िम्मेदारी भी मेरी है | हम सभी को सपने भी ऐसे देखने चाहिए जो हमे सोने ना दें इसलिए कहा भी जाता है जागते हुए सपने देखें क्योकि नींद में जो सपने देखेंगे वह कभी संपन्न नहीं होंगे | साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि सपनों का भारत ऐसा होना चाहिए जहाँ हर घर में श्री कृष्ण और श्री राधे के समान बालक बालिकाएं हो , हर घर में सुख, शांति और पवित्रता हो और उसको साकार करने के लिए रोज़ सुबह उठकर सुन्दर विचार करें, अपने आप से बातें करें तथा कल्पना करें जैसा हम बनना चाहते हैं तथा जैसा भारत हम लाना चाहते हैं|

आर्टिस्ट धर्मेन्द्र मेवाड़े  ने सभी को संबोधित करते हुए बताया कि मेरे सपनों का भारत जो है वो बहुत ही  सुन्दर और बहुत ही प्रदर्शित है | आज हमारा भारत कलात्मकता के क्षेत्र में बहुत आगे बढ़ गया है की जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती | आज के युवा वर्ग भी जिस क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं वो सबसे ज्यादा कलात्मकता का ही क्षेत्र है | जैसे की आज वर्तमान समय की स्तिथि हम देख रहे हैं की कई लोग बेरोजगार हो गए हैं, भिन्न-भिन्न बिमारियों से घ्रसित हो गए हैं, लेकिन अगर सभी युवाओं को अपनी कला का असली परिचय मिल जाये तो वो अपने जीवन में किसी भी क्षेत्र में कमाल कर सकते हैं बस ज़रूरत है उन्हें सही मार्गदर्शन की और एक सही राह दिखाने वाले गुरु की जो उनकी कला तथा उनकी शक्तियों को पहचान सके और सही जगह पर इस्तेमाल करने के लिए उन्हें प्रेरित कर सके |

इस वेबिनार में 10-30 वर्ष के बच्चों एवं युवाओं के लिए स्केत्चिंग और पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसका विषय रखा – “मेरे सपनों का भारत” | इस प्रतियोगिता में विषय पर आधारित सभी बच्चों के दिल में जो भावनाएं थी वो बहुत ही सुन्दर रीती उन्होंने पेंटिंग के माध्यम से व्यक्त की | साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी युवाओं को इ-सर्टिफिकेट से सम्मानित भी किया गया |

कार्यक्रम के अंत में बी.के.प्रह्लाद भाई ने सभी अतिथियों और वेबिनार में उपस्थित युवाओं का आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम का कुशल संचालन बी.के.आकृति के द्वारा किया गया |

 

Maharajpura

10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान – भव्य शुभारंभ || Gwalior || 06-08-2026 || 08.30am

Published

on


10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान – भव्य शुभारंभ || Gwalior || 06-08-2026 || 08.30am

Continue Reading

Indraganj Lashkar

विश्व पर्यावरण दिवस पर ई – बाइक रैली में ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के सदस्य हुए शामिल

Published

on

विश्व पर्यावरण दिवस पर ई – बाइक रैली में ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के सदस्य हुए शामिल

ब्रह्माकुमारीज़ के भाई बहनों ने किया ब्लड डोनेट

ब्रह्माकुमारीज़ ने 2 पार्को को लिया गोद

ग्वालियर आज विश्व पर्यावरण दिवस पर
ग्वालियर में सनवैली चौराहे से बाल भवन तक नगर निगम ग्वालियर द्वारा, ई – बाइक रैली का आयोजन हुआ।
जिसमें जिसमें प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय से लगभग 80 से 100 भाई एवं बहनें इलेक्ट्रिक स्कूटी, इलेक्ट्रिक कार एवं ई रिक्सा के साथ शामिल हुए।
रैली को ग्वालियर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान जी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर श्री संघ प्रिय जी, *अपर आयुक्त टी प्रतीक राव जी, नगर निगम के अन्य पदाधिकारी, ब्रह्माकुमारीज़ से बीके प्रहलाद भाई, सहित की शहर के बिभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के सदस्य शामिल हुए।

ब्रह्माकुमारीज़ के भाई बहनों ने किया ब्लड डोनेट –

रैली का समापन अवसर पर नगर निगम के बाल भवन में रेडक्रॉस द्वारा आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप में ब्रह्माकुमारीज़ के कुछ भाई एवं बहनों ने ब्लड डोनेट भी किया।

नगर निगम ग्वालियर और ब्रह्माकुमारीज़ के बीच MOU साइन-

ततपश्चात नगर निगम और ब्रह्माकुमारीज़ के बीच MOU साइन हुआ जिसमें ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा दो पार्को को गोद लिया गया। जिसमें
साइन के दौरान नगर निगम कमिश्नर श्री संघ प्रिय जी, एडिशनल कमिश्नर टी प्रतीक राव जी तथा ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान ग्वालियर की ओर से राजयोगी बीके प्रहलाद भाई उपस्थित थे।
इसके साथ ही नगर निगम और शहर की अन्य संस्थाओं के बीच भी MOU साइन हुआ जिसमें उन संस्थानों ने पार्क गोद लिया।

ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान से बीके नरेश, संजय, गजेंद्र अरोरा, संतोष बंसल, मनोज शर्मा, विजेंद्र, कपिल, सुरेन्द्र, नारायण, रूपेंद्र, विनोद, सुरेश, बाली, सुरभि, रोशनी,छाया, गीता, आरती, रजनी अशोक, कविता सहित अनेकानेक लोग उपस्थित थे।

Continue Reading

Indraganj Lashkar

तनाव प्रबंध केवल एक तकनीक नहीं बल्कि एक जीवन जीने की कला है – बीके आदर्श दीदी(न्यूज़ कवरेज)

Published

on

Continue Reading

Brahmakumaris