Connect with us

News

वेबिनार आयोजित -भर लो उड़ान छू लो आसमान (26 जुलाई ,2021)

Published

on

 

“भर लो उड़ान छू लो आसमान के अंतर्गत सदाचार व मूल्य आधारित जीवन विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन”

ग्वालियर: प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरीय विश्व विधालय की भगिनी संस्था राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के युवा प्रभाग के द्वारा “ यूथ फॉर ग्लोबल पीस “  की जुलाई माह की थीम  – “भर लो उड़ान छू  लो आसमान”  के अंतर्गत सदाचार व मूल्य आधारित जीवन विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन |

इस वेबिनार में 10-30 वर्ष के बच्चों एवं युवाओं के लिए एक राज्य स्तरीय ऑनलाइन भाषण  प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसका विषय रखा – “सदाचार व मूल्य आधारित जीवन” | इस कार्यक्रम में कई बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और सभी को सदाचार और नैतिक मूल्यों के बारे में बहुत सुन्दर रीती से बताया | तत्पश्चात सभी ने बताया कि मनुष्य के व्यक्तिगत और सामाजिक विकास के लिए गुण और नैतिक मूल्य आधारित जीवन जीना बहुत महत्वपूर्ण है | सदाचार व मूल्य आधारित जीवन हम सभी को एक बेहतर इंसान बनाता है साथ ही सही रास्ते पर चलने के लिए एक मार्ग दर्शन भी दिखाता है एवं मनुष्य जीवन में गुण और नैतिक मूल्य उनके सबसे अच्छे मित्र हैं क्योंकि यह आपको और आपके जीवन को चरित्रवान बनाते हैं,  साथ ही आपके व्यक्तित्व को भी निखारते हैं , यह आपके व्यवहार में शालीनता,  स्वयं के प्रति तथा दूसरों के प्रति सच्चाई, दया, क्षमा, इमानदारी, सेवा भाव सिखाता है |

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बी.के.किरन बहन (रीजनल कोऑर्डिनेटर ब्रह्माकुमारीज़ शिक्षा प्रभाग), डॉ.प्रेमानंद सिंह चौहान (प्राचार्य- आई.पी.एस.कॉलेज, ग्वालियर), बी.के.रेखा बहन सीधी (ज़ोनल कोऑर्डिनेटर, युवा प्रभाग भोपाल),  बी.के.सुनीता बहन होशंगाबाद (सब ज़ोनल कोऑर्डिनेटर, युवा प्रभाग भोपाल),  बी.के प्रह्लाद भाई ग्वालियर (सदस्य युवा प्रभाग, भोपाल ज़ोन) उपस्थित थे |

बी.के.रेखा बहनजी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी का स्वागत अभिनन्दन किया और कार्यक्रम का उद्देश्य समझाते हुए बताया कि युवाओं के अन्दर जो गुण हैं, योग्यताएं हैं, विशेषताएं हैं, उन्हें यूज़ करने का तथा सकारात्मक करने का लक्ष्य है क्योकि युवा की आयु में उनके अन्दर एक होसला होता है कुछ कर दिखाने का तो उसका एक सकारात्मक प्रयोग हो सके उसके लिए यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है | साथ ही युवाओं की विशेषताओं, गुण, प्रतिभाओं  को एक सुन्दर रूप मिले और वह सभी समाज के कल्याण में काम आ सकें क्योकि युवाओं में विभिन्न प्रतिभाएं हैं परन्तु अगर उन्हें सही दिशा ना मिलने के कारण वह नकारात्मकता की और बढ़ते चले जाते हैं |

आगे बी.के.किरन बहनजी ने सभी को बताया कि जिस प्रकार विषय है तो जब हम  सदाचार और मूल्यों की  बात करते हैं तो प्रशन ये उठता है की सदाचार और मूल्यों का जीवन में होना माना क्या होना, इसका मतलब यही है की हमारा जीवन उन चीज़ों से श्रृंगारित होता है जिनकी हम सभी को बहुत कीमत है या बहुत आवश्यकता है | जिस प्रकार आज सभी के जीवन में पैसा अतिआवश्यक हो गया है तो उसे सब इक्हठा करने लगते हैं उसी प्रकार अगर हम सद्गुणों को अपने जीवन में धारण करते जाए | जैसे गांधीजी की पहचान उनके दो गुणों से होती है – सत्यता और अहिंसा क्योंकि उन्होंने इन दोनों गुणों को अपने जीवन में धारण किया तथा उसका इस्तेमाल किया उसी तरह सदा अगर में गुणों का आचरण करूँ तो निश्चित ही मेरा जीवन  सदाचारी जीवन  और मूल्य आधारित जीवन बन जायेगा |

डॉ.प्रेमानंद सिंह चौहान जी ने सभी को संबोधित करते हुए बताया की युवाओं को “आज रास्ता बना लिया तो कल मंजिल मिल ही जाएगी, मूल्यों को यदि समझा तो ऊँचाइयों भी मिल ही जाएँगी “ | आज सत्तर प्रतिशत हमारे  देश में युवा की  जनसँख्या है इसका मतलब यह है की हमारे देश में सत्तर प्रतिशत शक्ति है क्योंकि युवा मतलब शक्ति, पॉवर | बस ज़रूरत है हमारे देश के युवा अपनी शक्ति को केन्द्रित करें और अपने प्रति एक इमानदार प्रयास करें और ना केवल  अपने प्रति अपने साथ अपने राष्ट्र का भी कल्याण करने में सहभागी बनें | युवा का अगर उल्टा मतलब देखें तो होता है वायु जिसका तात्पर्य यही है की युवा में इतन क्षमता है की वो अपने जीवन को सकारात्मकता और सदाचार के साथ जी सकते हैं और भिन्न रूप से कमल करके दिखा सकते हैं|

कार्यक्रम के अंत में बी.के.प्रह्लाद भाई द्वारा सभी अतिथियों और वेबिनार में उपस्थित सभी युवाओं का आभार व्यक्त किया साथ ही कार्यक्रम का कुशल संचालन बी.के.सुनीता बहन के द्वारा किया गया |


Maharajpura

10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान – भव्य शुभारंभ || Gwalior || 06-08-2026 || 08.30am

Published

on


10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान – भव्य शुभारंभ || Gwalior || 06-08-2026 || 08.30am

Continue Reading

Indraganj Lashkar

विश्व पर्यावरण दिवस पर ई – बाइक रैली में ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के सदस्य हुए शामिल

Published

on

विश्व पर्यावरण दिवस पर ई – बाइक रैली में ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के सदस्य हुए शामिल

ब्रह्माकुमारीज़ के भाई बहनों ने किया ब्लड डोनेट

ब्रह्माकुमारीज़ ने 2 पार्को को लिया गोद

ग्वालियर आज विश्व पर्यावरण दिवस पर
ग्वालियर में सनवैली चौराहे से बाल भवन तक नगर निगम ग्वालियर द्वारा, ई – बाइक रैली का आयोजन हुआ।
जिसमें जिसमें प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय से लगभग 80 से 100 भाई एवं बहनें इलेक्ट्रिक स्कूटी, इलेक्ट्रिक कार एवं ई रिक्सा के साथ शामिल हुए।
रैली को ग्वालियर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान जी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर श्री संघ प्रिय जी, *अपर आयुक्त टी प्रतीक राव जी, नगर निगम के अन्य पदाधिकारी, ब्रह्माकुमारीज़ से बीके प्रहलाद भाई, सहित की शहर के बिभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के सदस्य शामिल हुए।

ब्रह्माकुमारीज़ के भाई बहनों ने किया ब्लड डोनेट –

रैली का समापन अवसर पर नगर निगम के बाल भवन में रेडक्रॉस द्वारा आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप में ब्रह्माकुमारीज़ के कुछ भाई एवं बहनों ने ब्लड डोनेट भी किया।

नगर निगम ग्वालियर और ब्रह्माकुमारीज़ के बीच MOU साइन-

ततपश्चात नगर निगम और ब्रह्माकुमारीज़ के बीच MOU साइन हुआ जिसमें ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा दो पार्को को गोद लिया गया। जिसमें
साइन के दौरान नगर निगम कमिश्नर श्री संघ प्रिय जी, एडिशनल कमिश्नर टी प्रतीक राव जी तथा ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान ग्वालियर की ओर से राजयोगी बीके प्रहलाद भाई उपस्थित थे।
इसके साथ ही नगर निगम और शहर की अन्य संस्थाओं के बीच भी MOU साइन हुआ जिसमें उन संस्थानों ने पार्क गोद लिया।

ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान से बीके नरेश, संजय, गजेंद्र अरोरा, संतोष बंसल, मनोज शर्मा, विजेंद्र, कपिल, सुरेन्द्र, नारायण, रूपेंद्र, विनोद, सुरेश, बाली, सुरभि, रोशनी,छाया, गीता, आरती, रजनी अशोक, कविता सहित अनेकानेक लोग उपस्थित थे।

Continue Reading

Indraganj Lashkar

तनाव प्रबंध केवल एक तकनीक नहीं बल्कि एक जीवन जीने की कला है – बीके आदर्श दीदी(न्यूज़ कवरेज)

Published

on

Continue Reading

Brahmakumaris