Connect with us

News

Grand Opening of Meditation place in Gwalior Vyapar Mela By Minister Maya Singh

Published

on

Grand Opening of Meditation place took place in Gwalior Vyapar Mela by Minister Maya Singh. She appreciated that Rajayoga Meditation is elevated which is being taught for the benefit of the humanity by the Supreme Father Supreme soul. It makes mind and body free from diseases, pure filled with all virtues.

 

FILE 3

FILE 4

FILE 5

file1

FILE-2

file6

आत्मा को पवित्र और दिव्य गुणों से पूर्ण बनाता है राजयोग: माया सिंह

ग्वालियर: परमपिता परमात्मा द्वारा सर्व मनुष्य आत्माओं के कल्याणार्थ सिखाया जाने वाला राजयोग सर्वश्रेष्ठ ध्यानाभ्यास है। राजयोग एक ऐसा अभ्यास है जो हमारे तन और मन को निरोगी करने के साथ-साथ आत्मा को पवित्र और दिव्य गुणों से सम्पन्न व परिपूर्ण बनाता है। यह बात नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने कही।
इस मौके पर राज्य सामान्य निर्धन वर्ग आयोग के अध्यक्ष बालेंदु शुक्ल, मेला प्राधिकरण के सचिव शैलेंद्र मिश्रा एवं पंडित महेश शर्मा विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित थे।
मंत्री माया सिंह ने कहा कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज संस्थान नैतिक मूल्य और आध्यात्मिकता के द्वारा मानव उत्थान में अपना विशेष योगदान दे रहा है। ब्रहमाकुमारीज के सानिध्य में आकर डाकू भी संत बन जाता है और लोगों का जीवन बदल जाता है। मन बुद्धि के जो कार्य हम बार-बार करते हैं वह हमारा संस्कार बनता है। संस्कारों को बेहतर बनाना और देशहित में उनका उपयोग करना केंद्र पर आकर सीखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय समाज में अत्यधिक तनाव, चिंता एवं भय का वातावरण है। वास्तव में कोई भी नहीं चाहता कि वह तनाव एवं चिंता ग्रस्त रहे। ऐसे में संस्थान द्वारा सिखाया जाने बाला राजयोग ध्यान लोगों को इस समस्या से मुक्ति दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
इससे पूर्व भोपाल जोन निदेशिका आदरणीया राजयोगिनी बी.के. अवधेश बहन जी ने अतिथियों का स्वागत कर, उन्हें मेडीटेशन केंद्र के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर बी.के. सुधा बहन जी, बी.के.रुकमिणी बहन जी, बी.के.आदर्श बहन जी, बी.के.ज्योति बहन जी , बी.के.रेखा बहन, बी.के. दिलीप, बी.के.सतनाम, बी.के.बहादुर, बी.के. आशीष सहित अनेकानेक भाई एवं बहनें उपस्थित थे।

बदल गया कुख्यात डाकू का जीवन
मेडीटेशन सेंटर पर चंबल के कुख्यात डाकू पंचम सिंह की जीवन को दर्शाने वाली प्रदर्शनी तब और अब भी लगाई गई है। जिसमें उनके अतीत और वर्तमान को दिखाया गया है और बताया जा रहा है कि किस तरीके से एक दुर्दांत डांकू अब संत का जीवन जी रहा है।

Maharajpura

10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान – भव्य शुभारंभ || Gwalior || 06-08-2026 || 08.30am

Published

on


10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान – भव्य शुभारंभ || Gwalior || 06-08-2026 || 08.30am

Continue Reading

Indraganj Lashkar

विश्व पर्यावरण दिवस पर ई – बाइक रैली में ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के सदस्य हुए शामिल

Published

on

विश्व पर्यावरण दिवस पर ई – बाइक रैली में ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के सदस्य हुए शामिल

ब्रह्माकुमारीज़ के भाई बहनों ने किया ब्लड डोनेट

ब्रह्माकुमारीज़ ने 2 पार्को को लिया गोद

ग्वालियर आज विश्व पर्यावरण दिवस पर
ग्वालियर में सनवैली चौराहे से बाल भवन तक नगर निगम ग्वालियर द्वारा, ई – बाइक रैली का आयोजन हुआ।
जिसमें जिसमें प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय से लगभग 80 से 100 भाई एवं बहनें इलेक्ट्रिक स्कूटी, इलेक्ट्रिक कार एवं ई रिक्सा के साथ शामिल हुए।
रैली को ग्वालियर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान जी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर श्री संघ प्रिय जी, *अपर आयुक्त टी प्रतीक राव जी, नगर निगम के अन्य पदाधिकारी, ब्रह्माकुमारीज़ से बीके प्रहलाद भाई, सहित की शहर के बिभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के सदस्य शामिल हुए।

ब्रह्माकुमारीज़ के भाई बहनों ने किया ब्लड डोनेट –

रैली का समापन अवसर पर नगर निगम के बाल भवन में रेडक्रॉस द्वारा आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप में ब्रह्माकुमारीज़ के कुछ भाई एवं बहनों ने ब्लड डोनेट भी किया।

नगर निगम ग्वालियर और ब्रह्माकुमारीज़ के बीच MOU साइन-

ततपश्चात नगर निगम और ब्रह्माकुमारीज़ के बीच MOU साइन हुआ जिसमें ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा दो पार्को को गोद लिया गया। जिसमें
साइन के दौरान नगर निगम कमिश्नर श्री संघ प्रिय जी, एडिशनल कमिश्नर टी प्रतीक राव जी तथा ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान ग्वालियर की ओर से राजयोगी बीके प्रहलाद भाई उपस्थित थे।
इसके साथ ही नगर निगम और शहर की अन्य संस्थाओं के बीच भी MOU साइन हुआ जिसमें उन संस्थानों ने पार्क गोद लिया।

ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान से बीके नरेश, संजय, गजेंद्र अरोरा, संतोष बंसल, मनोज शर्मा, विजेंद्र, कपिल, सुरेन्द्र, नारायण, रूपेंद्र, विनोद, सुरेश, बाली, सुरभि, रोशनी,छाया, गीता, आरती, रजनी अशोक, कविता सहित अनेकानेक लोग उपस्थित थे।

Continue Reading

Indraganj Lashkar

तनाव प्रबंध केवल एक तकनीक नहीं बल्कि एक जीवन जीने की कला है – बीके आदर्श दीदी(न्यूज़ कवरेज)

Published

on

Continue Reading

Brahmakumaris