Indraganj Lashkar
“Mera Gwalior – Swach Gwalior – Drug free Gwalior” Rally orgranised by Brahma Kumaris of Gwalior for awakening the humanity
“Mera Gwalior – Swach Gwalior – Drug free Gwalior” Rally orgranised by Brahma Kumaris of Gwalior for awakening the humanity. Holding value based slogans and flags, ‘Make the mind clean and the earth green’ is the positive message given to Gwalior city.
ग्वालियर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा नगर निगम ग्वालियर के सहयोग से स्वच्छता जागरूकता शोभायात्रा (रैली) निकाली गयी, इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुवात ब्रह्माकुमारीज के माधोगंज स्थित स्थानीय सेवाकेंद्र पर प्रात: 07:30 से किया गया, इस कार्यक्रम में विशेष रूप से ग्वालियर महानगर के माननीय महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर, स्वच्छता अभियान के ब्रांड एम्बेसडर श्री एम.एल. दौलतानी, स्थानीय पार्षद श्रीमति वंदना अरोरा, श्री अजय अरोरा, ब्रह्मकुमारीज़ संस्थान के वरिष्ठ राजयोग प्रशिक्षक बी.के. डॉ. गुरचरण, बी.के. प्रह्लाद उपस्थित रहे, कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित करके किया गया| बी.के. प्रह्लाद द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया| ततपश्चात् बी.के.डॉ. गुरचरण सिंह ने, ब्रह्मकुमारिज संस्थान द्वारा भारत एवं विश्वभर में चलाये जा रहे अभियानों के बारे में सभी को जानकारी दी उनोह्नें बताया कि संस्थान पिछले 80 वर्षो से मानवता की सेवा में समर्पित है अभी वर्तमान में एक बड़ा राष्ट्रीय अभियान “मेरा भारत स्वर्णिम भारत” चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत स्वच्छता, व्यसन मुक्ति, बेटी बचायो बेटी पढाओ,CLEAN THE MIND GREEN THE EARTH (स्वच्छ मन व धरती को हरा भरा बनाये) आदि- आदि अन्य अभियान चलाये जा रहे है उसी क्रम में आज ग्वालियर में भीस्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया | जिसका उद्देश्य सम्पूर्ण मानवजाती को प्रकृति, पर्यावरण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करना हैं साथ ही उन्होंने बताया कि हम अपने बाह्य परिवेश को तभी स्वच्छ बना सकते है जबकि हम आतंरिक रूप से, मानसिक रूप से सत्यता, और स्वच्छता को अपनाये, जैसे हम अपने दैनिक जीवन में अपने परिवार के प्रति, अपने कार्यो के प्रति जिम्मेवारी को पूरा करने के लिया सदैव प्रयासरत हैं उसी प्रकार से हमे प्रकृति, व पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेवारी को समझना होगा, उन्होंने कहा कि जैसे माता-पिता अपने बच्चो की शुरुआत से अच्छी पालना करते हैं पर कभी कभी वही बच्चे अपने माता-पिता को सहयोग नहीं करते परन्तु प्रकृति, पर्यावरण जीवनपर्यंत हमारे सहयोगी बनाकर रहती है, अत: इनके प्रति हमारी भी जिम्मेवारी है, साथ ही उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा शुरू किये गए इस स्वच्छता अभियान के लिये ब्रह्माकुमारीजसंस्थान की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी जानकी जी, शुरुआत से ही ब्रांड एम्बेसडर है, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सहज राजयोग के अभ्यास से हम दूषित मन को स्वच्छ बना सकते है और अपनी बुरी आदतों को भी बदल सकते है |
इसके साथ ही पार्षद श्रीमती वंदना अजय अरोरा ने भी शोभायात्रा के प्रति अपनी शुभकामना व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी को एकजुट होकर ये प्रयास करना होगा तभी इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है उन्होंने बताया कि माधोगंज में जबसे ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान का स्थानीय मैडिटेशन केंद्र खुला हैं तभी से वहां आसपास के लोगो में स्वच्छता के प्रति जाग्रति देखने में आई है, इससे पूर्व भी प्रयास किये जाते रहे परन्तु मैडिटेशन केंद्र के खुलने के बाद इसका प्रभाव अधिक देखने में आया, इसके लिये उन्होंने संस्थान को बधाई देते हुए कहा कि अभी आप सभी का ये कार्य एक गली एरिया से आगे बढकर पूरे शहर व देश को स्वच्छता की ओर ले जाये ऐसी जाग्रति हम सभी को मिलती रहे ऐसी हमारी शुभकामना हैं |
तत्पश्चात माननीय महापौर श्री शेजवलकर ने कहा कि भारत सरकार तथा ग्वालियर नगर निगम द्वारा चलाये जा स्वच्छता अभियान में सहयोगी बनने व इस अभियान को सार्थक बनाने के लिये संस्थान द्वारा दिए गए सहयोग के प्रति अपनाओर से धन्यवाद व शुभकामनाये दीं | उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर 2014 को हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे देश को यह संकल्प दिलाया कि हम अपने देश को गन्दगी से मुक्त स्वच्छ भारत बनाकर ही छोड़ेंगे |उन्होंने कहा- कि हम जिस समाज में रहते है वहां एक माँ भी अपने बच्चे से कहती हैं कि पहले नहाकर आओ तब भोजन करना, रोज सुबह हम सभी मंदिरों में दर्शन के लिये जाने से पूर्व स्नान और स्वच्छता का ध्यान रखते है, मंदिरों में भी स्वच्छता व सफाई का पूरा ध्यान होता हैं, घर में भी दिन में 2 से 3 बार साफ-सफाई करते है, स्वच्छता तो हमारे संस्कारों में हैं | परन्तु पिछले कई वर्षो में हमारी आदतें बदल गयी हैं, और गंदगी उस आदत का दुष्परिणाम है | महात्मा गाँधी जी ने भी कहा कि जहाँ स्वच्छता है वही इश्वर का वास हैं | इसी बात को आगे बढाते हुए हमने अपनी आदत को सुधारने का बीड़ा उठाया है | आदतें बदलना मुश्किल तो होता है परन्तु असंभव नहीं | यह बहुत ही सांस्कृतिक निर्णय है | मै मानता हू कि हम सभी के सहयोग से ये कार्य जरूर सफल होगा ही और यह भी मानता हू कि केवल भाषणों, रेलियों से यह कार्य पूरा नहीं होगा, बल्कि व्यक्तिगततौर पर इसे हमे अपनी जिम्मेवारी समझना होगा | स्वयं नशा करते दूसरों को नशा न करने का उपदेश देंगे तो कोई नहीं मानेगा, कोई असर नहीं होगा | हमे अपनी तरफ से शुरुआत करते हुए अपनी आदते बदलनी होंगी, तभी हम लोगो को बदल पाएंगे | मेरा हर वर्ग से, हर उम्र के लोगों से यही निवेदन है कि इस अभियान के प्रति अपनी अपनी जिम्मेवारी समझे और अपना एक कदम स्वच्छता की और बढ़ाएं |
स्वच्छता अभियान में ग्वालियर के ब्रांड एम्बेसडर डॉ. दौलतानी ने कहा कि अभी कुछ समय पूर्व ही मुझे ब्रह्माकुमारीज़ के मुख्यालय जाने का अवसर मिला जहाँ पर मैंने हजारो भाई बहनो को देखा वहां के स्वच्छ निर्मल वातावरण को देखा और सफाई के प्रति अनुसाशन को देखा वहीँ मुझे यह संकल्प आया कि ग्वालियर शहर में ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के साथ मिलकर स्वच्छता जागरुक रैली निकालनी है क्योकिमै इनकी शिक्षाओ जीवन शैली व अनुशासन से प्रभावित हुआ यह संस्था समाज में आध्यात्मिक जागरूकता का कार्य कर रही है | क्योकि जाग्रति के विना ये अभियान पूरा नहीं हो सकता | उन्होंने कहा कि 3000 सफाई कर्मचारी मिलकर पूरे शहर को स्वच्छ नहीं बना सकते 15 लाख की आबादी बाले इस शहर में हरेक को स्वच्छता के प्रति अपनादायित्व समझना चाहिए जाग्रति का उद्देश्य ही व्यक्तिगत दायित्व का अनुभव कराना है जिसके लिये यह रैली निकाली जा रही है मेयर सर व हम सभी के प्रयास से इस अभियान में ग्वालियर नंबर वन पर है परन्तु फिर भी अभी स्वच्छता की आवश्यकता है और इसीलिये हम इस रैली के माध्यम से आप सभी से सहयोग का आह्वान करते है |
तत्पश्चात माननीय महापौर द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को प्रारम्भ किया गया यह रैली स्वच्छता का संदेश देते हुए माधवगंज से रोक्सीपुल, कम्पू, नयाबजार, दाल बाजार, जयेन्द्रगंज, शिंदे की छावनी होती हुई फूलबाग गाँधी उद्द्यान पहुंची वहां पर गाँधी जी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लगभग 500 से भी अधिक भाई बहनों ने स्वच्छता को बनाये रखने की सपथ ली और एक कार्यक्रम करके रैली का समापन किया गया |
Indraganj Lashkar
ब्रह्माकुमारीज़ की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती (मम्मा) का 61वां पुण्य स्मृति दिवस मनाया

संस्थापक ब्रह्मा बाबा ने प्रथम मुख्य प्रशासिका के रूप में सौंपी थी जिम्मेदारी
ग्वालियर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती (मम्मा) का 61वां पुण्य स्मृति दिवस गुरुवार को आध्यात्मिक ज्ञान दिवस के रूप में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम माधौगंज स्थित प्रभु उपहार भवन, पुराना हाईकोर्ट लाइन स्थित संगम भवन सहित ग्वालियर के सभी सेवा केंद्रों पर आयोजित किया गया।
इस अवसर पर सभी केंद्रों पर ब्रह्ममुहूर्त से लेकर देर रात्रि तक विशेष राजयोग-साधना एवं स्मृति कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। प्रातः एवं सायंकाल आयोजित श्रद्धांजलि सभाओं में बड़ी संख्या में भाई-बहनों एवं श्रद्धालुओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर मम्मा की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए लश्कर ग्वालियर केंद्र प्रभारी राजयोगिनी बीके आदर्श दीदी ने कहा कि मातेश्वरी जी सदैव सजग, अनुशासित और सटीक निर्णय लेने वाली महान आत्मा थीं। उनकी विशेषता थी कि “बाबा का कहना और मम्मा का करना।” जीवन में कैसी भी परिस्थितियां आईं, उन्होंने सदैव गंभीरता, धैर्य और दृढ़ता के साथ उनका सामना किया तथा सभी के लिए आदर्श प्रस्तुत किया।
अमृतसर में हुआ था जन्म
मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती का जन्म वर्ष 1919 में अमृतसर के एक साधारण परिवार में हुआ था। उनका बचपन का नाम ओम राधे था। कहा जाता है कि जब वे ‘ओम’ का उच्चारण करती थीं तो वातावरण में गहन शांति का अनुभव होता था, इसलिए वे ओम राधे के नाम से विख्यात हुईं। बचपन से ही वे कुशाग्र बुद्धि, प्रतिभाशाली एवं आध्यात्मिक प्रवृत्ति की थीं। ब्रह्मा बाबा द्वारा सुनाई गई ज्ञान की बातों को वे एक बार में ही आत्मसात कर अपने जीवन में उतार लेती थीं। 24 जून 1965 को उन्होंने अपने नश्वर शरीर का त्याग कर संपूर्णता की अवस्था को प्राप्त किया।
1965 तक निभाई मुख्य प्रशासिका की जिम्मेदारी
बीके ज्योति बहन ने बताया कि वर्ष 1937 में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की स्थापना के समय संस्थापक ब्रह्मा बाबा ने माताओं एवं बहनों के नाम से एक ट्रस्ट का गठन किया था, जिसकी प्रथम जिम्मेदारी मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती (मम्मा) को सौंपी गई। उन्होंने 24 जून 1965 तक संस्थान की बागडोर अत्यंत कुशलता, दूरदर्शिता और समर्पण भाव से संभाली। कम आयु होने के बावजूद उनका गंभीर व्यक्तित्व, आध्यात्मिक ज्ञान की गहराई और नेतृत्व क्षमता सभी को आश्चर्यचकित कर देती थी। मम्मा के अव्यक्त होने के पश्चात ब्रह्मा बाबा ने राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि को संस्थान की जिम्मेदारी सौंपी।
बीके प्रहलाद भाई एवं बीके डॉ. गुरचरन सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मम्मा का जीवन त्याग, तपस्या, सेवा और आदर्श मूल्यों की जीवंत मिसाल था। उनका जीवन हमें सिखाता है कि यदि मनुष्य पवित्रता, विनम्रता, सहनशीलता तथा परमात्मा के प्रति पूर्ण समर्पण को अपनाए, तो वह स्वयं के साथ-साथ सम्पूर्ण विश्व के कल्याण का माध्यम बन सकता है। उनका सम्पूर्ण जीवन ज्ञान, योग, धारणा और सेवा का अद्भुत संगम था।
कार्यक्रम के दौरान ग्वालियर के सभी सेवा केंद्रों पर सैकड़ों भाई-बहनों एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।
Indraganj Lashkar
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारीज प्रभु उपहार भवन में हुआ योग
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारीज प्रभु उपहार भवन में हुआ योग
योग जीवन जीने की एक समग्र पद्धत्ति है – आदर्श दीदी
“योग फॉर हेल्दी एजिंग” थीम के अंतर्गत स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का दिया गया संदेश
सामूहिक योग अभ्यास में ब्रह्माकुमारीज के भाई बहनें भी हुए शामिल
ग्वालियर । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के प्रभु उपहार भवन में “योग फॉर हेल्दी एजिंग” (Yoga for Healthy Ageing) थीम के अंतर्गत एक विशेष योग एवं ध्यान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सभी आयु वर्ग के लोगों को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में उपस्थित भाई-बहनों, माताओं, युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम
अंतर्राष्ट्रीय योगा प्रोटोकाल के अंतर्गत आयोजित हुआ।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी केंद्र प्रमुख आदर्श दीदी एवं ब्रह्माकुमारी सुरभि बहन ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान अभ्यास करवाए।
केंद्र प्रभारी बीके आदर्श दीदी ने बताया कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की एक समग्र पद्धति है जो व्यक्ति को तन, मन और आत्मा के स्तर पर सशक्त बनाती है। नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत एवं बुद्धि एकाग्र रहती है, जिससे जीवन में सकारात्मकता और संतुलन बना रहता है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तनावपूर्ण जीवनशैली, अनियमित दिनचर्या एवं बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं के बीच योग एक प्रभावी समाधान के रूप में उभरकर सामने आया है। विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के लिए योग अत्यंत लाभकारी है, क्योंकि यह शारीरिक क्षमता को बनाए रखने, मानसिक तनाव को कम करने तथा जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम में राजयोग ध्यान के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। उन्होंने बताया कि राजयोग व्यक्ति को अपनी आत्मिक शक्तियों को जागृत करने तथा परमात्मा से जुड़कर आंतरिक शांति एवं आनंद की अनुभूति प्राप्त करने का माध्यम प्रदान करता है। नियमित राजयोग अभ्यास से व्यक्ति के विचारों में सकारात्मकता आती है तथा जीवन की चुनौतियों का सामना करने की क्षमता बढ़ती है।
कार्यक्रम के दौरान योग दिवस की इस वर्ष की थीम “योग फॉर हेल्दी एजिंग” पर चर्चा की गई। सभी प्रतिभागियों को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने, नियमित योग एवं ध्यान करने तथा अपने परिवार एवं समाज में भी योग के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।
उपस्थित प्रतिभागियों ने योगाभ्यास कर अपने शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया। अंत मे कार्यक्रम का समापन शांति पाठ से हुआ।
ग्वालियर दुर्ग पर प्रशासन की ओर से आयोजित सामूहिक योग अभ्यास में ब्रह्माकुमारीज के भाई बहनें भी हुए शामिल
ग्वालियर दुर्ग पर आयोजित जिला प्रशासन द्वारा जिले के सामूहिक योग अभ्यास में ब्रह्माकुमारीज से वरिष्ठ राजयोग ध्यान प्रशिक्षक बीके प्रहलाद, बीके सोनिया, बीके खुशी, बीके नरेश सहित 80 से अधिक भाई एवं बहनें शामिल हुए।

-
Indraganj Lashkar3 months ago
विश्व पर्यावरण दिवस पर ई – बाइक रैली में ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के सदस्य हुए शामिल
-
Maharajpura2 months agoमंत्री श्री कुशवाह ने ब्रह्माकुमारीज़ प्रतिनिधि को किया सम्मानित
-
Indraganj Lashkar2 months agoअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारीज प्रभु उपहार भवन में हुआ योग
-
Indraganj Lashkar2 months agoब्रह्माकुमारीज द्वारा आयोजित दिव्य उड़ान बाल व्यक्तित्व विकास शिविर का समापन, बच्चों ने सीखे सफलता और संस्कार के सूत्र
-
Indraganj Lashkar2 months agoमाहेश्वरी महिला मंडल द्वारा महेश्वरी भवन, डीड़वाना ओली में विशेष योग एवं ध्यान कार्यक्रम का आयोजन
-
Uncategorized2 months agoब्रह्माकुमारीज़ की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती (मम्मा) का 61वां पुण्य स्मृति दिवस मनाया
-
Indraganj Lashkar2 months agoब्रह्माकुमारीज़ की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती (मम्मा) का 61वां पुण्य स्मृति दिवस मनाया
-
Indraganj Lashkar2 months agoअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारीज प्रभु उपहार भवन में हुआ योग