Connect with us

News

ग्वालियर : “ग्लोबल स्पेसिलिटी हॉस्पिटल” में मोटिवेशनल कार्यक्रम का आयोजन |

Published

on

ग्वालियर: “ग्लोबल स्पेसिलिटी हॉस्पिटल” में डॉक्टर्स एवं हॉस्पिटल स्टाफ के लिए एक मोटिवेशनल कार्यक्रम का आयोजन किया गया | जिसमें ब्रह्माकुमारीज संस्थान से सीनियर राजयोग टीचर बीके प्रहलाद भाई को आमंत्रित किया गया |  भाई जी ने सभी को मैं कौन हूँ ? कहाँ से आया हूँ ? इसके बारे में सभी को विस्तार से बताया | साथ ही “Philosophy of soul”  और ‘’Philosophy of karma” के रहस्य को भी स्पष्ट किया | कि जैसा हमारा चिंतन होता है वही हमारे अवचेतन मन में आ जाता है चाहे डर हो ,चिंता हो, क्रोध हो | यदि मन में नेगेटिव विचार चल रहे होते हैं तो हमारे नेगेटिव बोल और कर्म होते हैं यदि सकारात्मक विचार चल रहे होते हैं तो हमारे बोल व कर्म सकारात्मक होते हैं | हमें सिर्फ अपने चिंतन को करेक्ट करना हैं “जैसा हम चिंतन करते हैं वैसा ही हम बनते जाते हैं|” क्यों कि श्रेष्ठ चिंतन,  श्रेष्ठ विचार ही श्रेष्ठ कर्म व श्रेष्ठ व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं | वर्तमान समय प्रत्येक व्यक्ति दूसरों से यही उम्मीद करता है कि सब मुझे प्रेम करें मेरा सम्मान करें तो इसके लिए सबसे पहले हमें जो हम दूसरों से अपने लिए उम्मीद करते हैं वह स्वयं दूसरों को देना सीखना होगा क्यों कि जो हम देते हैं वही हमारे पास वापस होकर आता है | साथ ही आज से हमें किसी भी व्यक्ति विशेष की कमियां देखने से पहले उसके गुणों को देखना है और गुणग्राही बनना है तभी स्वयं में हम गुणों की अनुभूति कर सकेंगे | और सभी को अंडरलाइन करवाया कि ख़ुशी के लिए कार्य नहीं करना है वल्कि खुश होकर कार्य करना है क्यों कि ख़ुशी किसी वस्तु, वैभव या व्यक्ति से मिलने वाली चीज़ नहीं है अगर मिलती भी है तो वह अल्पकाल के लिए होती है| ख़ुशी हमारी स्वयं की प्रॉपर्टी है, गुण है | इसके साथ ही तनाव से कैसे मुक्त रहे इसके लिए भी कुछ टिप्स दिए  कार्यक्रम के अंत में भाई जी ने सभी को  राजयोग मैडिटेशन के बारे में सभी को गहराई से बताया व उससे होने वाले फायदे स्पष्ट किये और सभी को राजयोग मैडिटेशन की अनुभूति भी कराई |

इस अवसर पर हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. सुनील गजेन्द्र गड़कर (वरिष्ठ ह्रदय रोग विशेषज्ञ) एवं सह निदेशिका डॉ. स्नेहा गडकर ने भी अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की और साथ ही कहा कि ऐसे कार्यक्रम बीच बीच में होते रहना चाहिए जिससे मन को सकारात्मक उर्जा मिलती है | और हम शांति की अनुभूति करते रहते है |

 

Maharajpura

10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान – भव्य शुभारंभ || Gwalior || 06-08-2026 || 08.30am

Published

on


10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान – भव्य शुभारंभ || Gwalior || 06-08-2026 || 08.30am

Continue Reading

Indraganj Lashkar

विश्व पर्यावरण दिवस पर ई – बाइक रैली में ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के सदस्य हुए शामिल

Published

on

विश्व पर्यावरण दिवस पर ई – बाइक रैली में ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के सदस्य हुए शामिल

ब्रह्माकुमारीज़ के भाई बहनों ने किया ब्लड डोनेट

ब्रह्माकुमारीज़ ने 2 पार्को को लिया गोद

ग्वालियर आज विश्व पर्यावरण दिवस पर
ग्वालियर में सनवैली चौराहे से बाल भवन तक नगर निगम ग्वालियर द्वारा, ई – बाइक रैली का आयोजन हुआ।
जिसमें जिसमें प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय से लगभग 80 से 100 भाई एवं बहनें इलेक्ट्रिक स्कूटी, इलेक्ट्रिक कार एवं ई रिक्सा के साथ शामिल हुए।
रैली को ग्वालियर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान जी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर श्री संघ प्रिय जी, *अपर आयुक्त टी प्रतीक राव जी, नगर निगम के अन्य पदाधिकारी, ब्रह्माकुमारीज़ से बीके प्रहलाद भाई, सहित की शहर के बिभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के सदस्य शामिल हुए।

ब्रह्माकुमारीज़ के भाई बहनों ने किया ब्लड डोनेट –

रैली का समापन अवसर पर नगर निगम के बाल भवन में रेडक्रॉस द्वारा आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप में ब्रह्माकुमारीज़ के कुछ भाई एवं बहनों ने ब्लड डोनेट भी किया।

नगर निगम ग्वालियर और ब्रह्माकुमारीज़ के बीच MOU साइन-

ततपश्चात नगर निगम और ब्रह्माकुमारीज़ के बीच MOU साइन हुआ जिसमें ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा दो पार्को को गोद लिया गया। जिसमें
साइन के दौरान नगर निगम कमिश्नर श्री संघ प्रिय जी, एडिशनल कमिश्नर टी प्रतीक राव जी तथा ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान ग्वालियर की ओर से राजयोगी बीके प्रहलाद भाई उपस्थित थे।
इसके साथ ही नगर निगम और शहर की अन्य संस्थाओं के बीच भी MOU साइन हुआ जिसमें उन संस्थानों ने पार्क गोद लिया।

ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान से बीके नरेश, संजय, गजेंद्र अरोरा, संतोष बंसल, मनोज शर्मा, विजेंद्र, कपिल, सुरेन्द्र, नारायण, रूपेंद्र, विनोद, सुरेश, बाली, सुरभि, रोशनी,छाया, गीता, आरती, रजनी अशोक, कविता सहित अनेकानेक लोग उपस्थित थे।

Continue Reading

Indraganj Lashkar

तनाव प्रबंध केवल एक तकनीक नहीं बल्कि एक जीवन जीने की कला है – बीके आदर्श दीदी(न्यूज़ कवरेज)

Published

on

Continue Reading

Brahmakumaris