News
कैंडिल जलाकर सीडीएसजनरल विपिन रावत तथा उनकी धर्मपत्नी मधुलिका रावत सहित 12 देश के वीरों के दु: खद निधन पर श्रद्धांजलि सभा में जुटे लोग (19.12.2021)


कैंडिल जलाकर सीडीएस जनरल विपिन रावत तथा उनकी धर्मपत्नी मधुलिका रावत सहित 12 देश के वीरों के दु: खद निधन पर श्रद्धांजलि सभा में जुटे लोग –
ग्वालियर:, तमिलनाडू के कुन्नूर में हेलिकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हुए देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी धर्मपत्नी मधुलिका रावत के साथ 12 लोगों का निधन हो गया था, जिसमें सेना के कुछ अफसर भी शामिल थे | आज ब्रह्माकुमारीज़ ग्वालियर द्वारा स्थानीय शाखा प्रभु उपहार भवन राजयोग मैडिटेशन केंद्र, माधौगंज लश्कर ग्वालियर में श्रद्धांजलि सभा का अयोजन किया गया । इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज परिवार सहित सी.आर.पी.एफ. के जवानों द्वारा रक्षा प्रमुख जनरल विपिन रावत सहित उनकी धर्मपत्नी मधुलिका रावत तथा अन्य 12 वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी ।
भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए ब्रह्माकुमारीज लश्कर ग्वालियर की संचालिका ब्रह्माकुमारी आदर्श दीदी ने कहा कि जनरल रावत सेना के मनोबल तथा देश की सुरक्षा के लिए हमेशा कटिबद्ध रहे । उन्हें क्या पता था कि वे जल्दी चले जायेंगे, लेकिन हमे ऐसी परिस्थितियों में भी हमे अपने मनोबल को बनाये रखना है । उनके साहस को अपने जीवन में अपनाकर देश की सुरक्षा और अखंडता के लिए वचनबद्ध रहना है | ऐसी महान आत्मा को हम ब्रह्माकुमारीज परिवार की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं । जनरल रावत के अध्यात्म प्रेम और संस्थान के प्रति शुभ भावनाओं को याद करते हुए इस कभी ना पूरी होने वाली क्षति के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की |
कार्यक्रम में आये सीआरपीएफ. से श्री दर्शन सिंह, सब इंस्पेक्टर (S.I.) ने कहा कि जनरल बिपिन रावत हमेशा लोगों की यादों में जिन्दा रहेंगे । ऐसे महान सपूत को भावपूर्ण पुष्पांजलि।
श्रद्धांजलि सभा में सीआरपीएफ के हरेन्द्र सिंह, दीपक शर्मा, शिव कुमार श्रीवास, दिलीप पंचेश्वर, अनिल कुमार, श्याम सिंह चौहान ब्रह्माकुमारीज संस्थान के बीके प्रहलाद, बी.के. डॉ. गुरचरण, बी.के. जीतू , बी.के. पवन, बी.के. शिवांश बी.के. अरुण ने भी अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में सभी लोगों ने नम आंखों से तथा उन्हें कैडिंल जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी साथ ही सभी ने शहीद वीरों के आत्मिक शांति के लिए मैडिटेशन भी किया । इसके बाद सभी लोगों ने बारी बारी से पुष्पांजलि अर्पित की।
Maharajpura
10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान – भव्य शुभारंभ || Gwalior || 06-08-2026 || 08.30am
10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान – भव्य शुभारंभ || Gwalior || 06-08-2026 || 08.30am
Indraganj Lashkar
विश्व पर्यावरण दिवस पर ई – बाइक रैली में ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के सदस्य हुए शामिल
विश्व पर्यावरण दिवस पर ई – बाइक रैली में ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के सदस्य हुए शामिल
ब्रह्माकुमारीज़ के भाई बहनों ने किया ब्लड डोनेट
ब्रह्माकुमारीज़ ने 2 पार्को को लिया गोद
ग्वालियर आज विश्व पर्यावरण दिवस पर
ग्वालियर में सनवैली चौराहे से बाल भवन तक नगर निगम ग्वालियर द्वारा, ई – बाइक रैली का आयोजन हुआ।
जिसमें जिसमें प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय से लगभग 80 से 100 भाई एवं बहनें इलेक्ट्रिक स्कूटी, इलेक्ट्रिक कार एवं ई रिक्सा के साथ शामिल हुए।
रैली को ग्वालियर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान जी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर श्री संघ प्रिय जी, *अपर आयुक्त टी प्रतीक राव जी, नगर निगम के अन्य पदाधिकारी, ब्रह्माकुमारीज़ से बीके प्रहलाद भाई, सहित की शहर के बिभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के सदस्य शामिल हुए।
ब्रह्माकुमारीज़ के भाई बहनों ने किया ब्लड डोनेट –
रैली का समापन अवसर पर नगर निगम के बाल भवन में रेडक्रॉस द्वारा आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप में ब्रह्माकुमारीज़ के कुछ भाई एवं बहनों ने ब्लड डोनेट भी किया।
नगर निगम ग्वालियर और ब्रह्माकुमारीज़ के बीच MOU साइन-
ततपश्चात नगर निगम और ब्रह्माकुमारीज़ के बीच MOU साइन हुआ जिसमें ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा दो पार्को को गोद लिया गया। जिसमें
साइन के दौरान नगर निगम कमिश्नर श्री संघ प्रिय जी, एडिशनल कमिश्नर टी प्रतीक राव जी तथा ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान ग्वालियर की ओर से राजयोगी बीके प्रहलाद भाई उपस्थित थे।
इसके साथ ही नगर निगम और शहर की अन्य संस्थाओं के बीच भी MOU साइन हुआ जिसमें उन संस्थानों ने पार्क गोद लिया।
ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान से बीके नरेश, संजय, गजेंद्र अरोरा, संतोष बंसल, मनोज शर्मा, विजेंद्र, कपिल, सुरेन्द्र, नारायण, रूपेंद्र, विनोद, सुरेश, बाली, सुरभि, रोशनी,छाया, गीता, आरती, रजनी अशोक, कविता सहित अनेकानेक लोग उपस्थित थे।

Indraganj Lashkar
तनाव प्रबंध केवल एक तकनीक नहीं बल्कि एक जीवन जीने की कला है – बीके आदर्श दीदी(न्यूज़ कवरेज)
-
Indraganj Lashkar4 months ago
विश्व पर्यावरण दिवस पर ई – बाइक रैली में ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के सदस्य हुए शामिल
-
Indraganj Lashkar3 months agoब्रह्माकुमारीज़ की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती (मम्मा) का 61वां पुण्य स्मृति दिवस मनाया
-
Maharajpura3 months agoमंत्री श्री कुशवाह ने ब्रह्माकुमारीज़ प्रतिनिधि को किया सम्मानित
-
Indraganj Lashkar4 months agoब्रह्माकुमारीज द्वारा आयोजित दिव्य उड़ान बाल व्यक्तित्व विकास शिविर का समापन, बच्चों ने सीखे सफलता और संस्कार के सूत्र
-
Indraganj Lashkar4 months agoमाहेश्वरी महिला मंडल द्वारा महेश्वरी भवन, डीड़वाना ओली में विशेष योग एवं ध्यान कार्यक्रम का आयोजन
-
Indraganj Lashkar4 months agoअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारीज प्रभु उपहार भवन में हुआ योग
-
Indraganj Lashkar4 months agoअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारीज प्रभु उपहार भवन में हुआ योग
-
Uncategorized3 months agoब्रह्माकुमारीज़ की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती (मम्मा) का 61वां पुण्य स्मृति दिवस मनाया


