Connect with us

News

ग्वालियर,(म प्र)। रक्षाबंधन के पावन पर्व धूमधाम से मनाया गया

Published

on

ग्वालियर,(म प्र)। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर 26 अगस्त 2018 को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय ग्वालियर लश्कर सेवाकेंद्र प्रभारी राजयोगिनी ब्र.कु. आदर्श बहिन ने बहन-भाईयो को तिलक लगाकर उनकी कलाई पर पवित्रता का ईश्वरीय रक्षा सूत्र बांधा| ”रक्षाबंधन“ के पावन पर्व के अवसर पर हार्दिक शुभकामना के साथ अलौकिक स्नेह मिलन हुआ जिसमें सभी भाई -बहिनों ने परमात्मा की याद में ब्रह्माकुमारी बहन से राखी बंधवाई|

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी बहनो ने नगर के राजनीतिक वर्ग ,अधिकारी वर्ग, एवं डॉक्टर्स प्रतिष्ठित व्यवसायीयों को रक्षा सूत्र बांधा । सभी ने बहनो से राखी बंधवाने के पश्चात दृढ़ संकल्प भी धारण किया।|

1 बीके रेखा बहिन और साथ में बी के आदर्श बहिन केंद्रीय ग्रामीण विकास,पंचायतीराज स्वच्छता एवं पेयजल मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर को रक्षा सूत्र बांधते हुए |

2 बीके आदर्श बहिन श्री नारायण सिंह कुशवाह, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री मध्य प्रदेश को ईश्वरीय रक्षा सूत्र बांधते हुए और साथ में बीके लता बहिन एवं बीके डॉ गुरुचरण भाई |
3 बीके लता बहिन श्री प्रभात झा, सांसद एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बीजेपी को तिलक लगाते हुए |

3(A): बीके डॉ गुरुचरण भाई श्री प्रभात झा (सांसद एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बीजेपी) को ईश्वरीय रक्षा सूत्र बांधनें के पश्चात ईश्वरीय सौगात देते हुए साथ में बीके आदर्श बहिन (ग्वालियर सेंटर इंचार्ज) और बीके लता बहिन |
4 बीके आरती बहिन श्री एम एल दौलतानी,पूर्व अपर आयुक्त नगर निगम और स्वच्छता ब्राण्ड एम्बेसडर ग्वालियर को राखी बांधते हुए और साथ में बीके नेहा बहिन|
5 बीके आरती बहिन श्री अशोक सिंह यादव, मध्य प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष को ईश्वरीय रक्षा सूत्र बांधते हुए |
5(A): श्री अशोक सिंह (मध्य प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष) के साथ बीके प्रहलाद भाई, बीके नेहा बहिन एवं बीके आरती बहिन |
6 बीके आदर्श बहिन श्री सतीश बोहरे, पार्षद नगर निगम को ईश्वरीय रक्षा सूत्र बांधते हुए और साथ में बीके लता बहिन | 6(A): श्री सतीश बोहरे(पार्षद नगर निगम) एवं उनके परिवार के साथ बीके आदर्श बहिन ,बीके डॉ गुरुचरण भाई एवं बीके लता बहिन |
7 बीके आरती बहिन श्री नरेन्द्रपाल सिंह भदौरिया, प्रदेश प्रभारी किसान मोर्चा बीजेपी को राखी बांधते हुए | 7(A): श्री नरेन्द्रपाल सिंह भदौरिया (प्रदेश प्रभारी किसान मोर्चा बीजेपी ) के साथ बीके आरती बहिन ,बीके नेहा बहिन एवं बीके प्रहलाद भाई |
8 बीके आरती बहिन श्रीमति समीक्षा गुप्ता, पूर्व महापौर ग्वालियर को ईश्वरीय रक्षा सूत्र बांधते हुए और साथ में बीके नेहा बहिन | 8(A): श्री मति समीक्षा गुप्ता(पूर्व महापोर ग्वालियर) एवं उनके युगल श्री राजीव गुप्ता के साथ बीके प्रहलाद भाई ,बीके आरती बहिन एवं बीके नेहा बहिन |
9 बीके आरती बहिन श्री संत कृपाल सिंह महाराज को ईश्वरीय रक्षा सूत्र बांधते हुए |
10 बीके आदर्श बहिन श्री मनोहर वर्मा, DIG ग्वालियर को ईश्वरीय रक्षा सूत्र बांधते हुए|
11 बीके आदर्श बहिन श्री नवनीत सिंह भसीन , SP ग्वालियर को राखी बांधते हुए और साथ में बीके डॉ गुरुचरण भाई ,बीके लता बहिन |
12 बीके आरती बहिन श्री महीप तेजस्वी , स्मार्ट सिटी CEO ग्वालियर को राखी बांधते हुए|
13 बीके आरती बहिन श्री दिनेश राव, स्वदेश प्रेस कार्यकारी संपादक को राखी बांधते हुए और साथ में बीके लता बहिन | 13(A): स्वदेश प्रेस संपादक एवं ग्रुप के साथ बीके प्रहलाद भाई ,बीके लता बहिन एवं बीके आरती बहिन |
14 दैनिक भास्कर ग्वालियर ग्रुप के साथ बीके प्रहलाद भाई ,बीके लता बहिन एवं बीके आरती बहिन |
15 बीके आरती बहिन पत्रिका समाचार ग्वालियर के संपादक श्री आलोक कुमार मिश्रा को राखी बांधते हुए I 15 (A): पत्रिका समाचार ग्वालियर ग्रुप के साथ बीके प्रह्लाद भाई,बीके आरती बहिन एवं बीके लता बहिन |
16 बीके ज्योति बहिन श्री चंद्रेश पांडे(प्रदेश टुडे संध्या समाचार पत्र ) को ईश्वरीय रक्षा सूत्र बांधते हुए |
17 बीके ज्योति बहिन श्री सुरेन्द्र सिंह गौर ,TI माधवगंज ग्वालियर को राखी बांधते हुएI 17(A ): श्री सुरेन्द्र सिंह गौर ,TI माधवगंज ग्वालियर के साथ बीके ज्योति बहिन,बीके डॉ गुरुचरण भाई, बीके सुरभि एवं बीके सौरभ |
18 बीके आरती बहिन श्री देवेन्द्र भोजक ,TI कम्पू ग्वालियर को तिलक लगाते हुए | 18A : श्री देवेन्द्र भोजक ,TI कम्पू ग्वालियर के साथ बीके डॉ गुरुचरण भाई,बीके आरती बहिन एवं बीके नेहा बहिन | 18 (B): बीके गुरुचरण भाई बहिन श्री देवेन्द्र भोजक ,TI कम्पू ग्वालियर को ईश्वरीय पत्रिका देते हुए |
19 बीके आदर्श बहिन श्री विवेक नारायण शेजवलकर महापौर, नगर निगम ग्वालियर को ईश्वरीय रक्षा सूत्र बांधने के पश्चात ओम शांति मीडिया पत्रिका भेंट करते हुए और साथ में बीके लता बहिन |
20 श्री अंशुमान यादव, आई.जी. ग्वालियर को ईश्वरीय रक्षा सूत्र बांधते हुए बीके आदर्श बहिन |
20 (B): श्री अंशुमान यादव, आई. जी. ग्वालियर को ईश्वरीय रक्षा सूत्र बांधने के पश्चात ग्रुप फोटो में बीके आदर्श बहिन, बीके लता बहिन और साथ में बी.के. डॉ. गुरचरण सिंह |
21 श्री संदीप माकिन, अपर परिवहन आयुक्त म.प्र. को ईश्वरीय रक्षा सूत्र बांधते हुए बीके आदर्श बहिन |
22 श्री संजय कुमार डी. आई. जी. ग्वालियर को ईश्वरीय रक्षा सूत्र बांधते हुए ब्र.कु. आरती बहिन |
23 श्री एस. डी. छोकर, एस. पी. रेडिओ ग्वालियर को ईश्वरीय रक्षा सूत्र बांधते हुए ब्र.कु. आरती बहिन |
24 श्री सुधीर अग्रवाल, एस. पी. सायबर ग्वालियर को ईश्वरीय रक्षा सूत्र बांधते हुए ब्र.कु. आरती बहिन |
25 श्री मिश्रा जी एक्सीक्यूटिव इंजीनियर पी. डव्लू. डी. ग्वालियर संभाग को ईश्वरीय रक्षा सूत्र बांधते हुए बीके आदर्श बहिन साथ में बी.के. लता बहिन |
26 श्री शिवराज वर्मा, अपर आयुक्त एक्साईज ग्वालियर म.प्र. को ईश्वरीय रक्षा सूत्र बांधते हुए बीके आदर्श बहिन |
27 डॉ. राकेश कंचन को ईश्वरीय रक्षा सूत्र बांधते हुए ब्र.कु. आदर्श बहिन |
28 डॉ. स्वाति जोशी को ईश्वरीय रक्षा सूत्र बांधते हुए ब्र.कु. आरती बहिन |
29 डॉ. राहुल सप्रा को ईश्वरीय रक्षा सूत्र बांधते हुए ब्र.कु. आरती बहिन |
30 व्यवसायी श्री पवन कुमार जैन एवं उनके परिवार को ईश्वरीय रक्षा सूत्र बांधने के पश्चात ग्रुप फोटो में बीके आदर्श बहिन साथ में बी.के. लता बहिन |
31 कृषि वैज्ञानिक श्री जी.एस. रावत एवं उनके परिवार को ईश्वरीय रक्षा सूत्र बांधने के पश्चात ग्रुप फोटो में बीके आदर्श बहिन, बी.के. लता बहिन एवं बी.के. प्रह्लाद |

Indraganj Lashkar

विश्व पर्यावरण दिवस पर ई – बाइक रैली में ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के सदस्य हुए शामिल

Published

on

विश्व पर्यावरण दिवस पर ई – बाइक रैली में ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के सदस्य हुए शामिल

ब्रह्माकुमारीज़ के भाई बहनों ने किया ब्लड डोनेट

ब्रह्माकुमारीज़ ने 2 पार्को को लिया गोद

ग्वालियर आज विश्व पर्यावरण दिवस पर
ग्वालियर में सनवैली चौराहे से बाल भवन तक नगर निगम ग्वालियर द्वारा, ई – बाइक रैली का आयोजन हुआ।
जिसमें जिसमें प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय से लगभग 80 से 100 भाई एवं बहनें इलेक्ट्रिक स्कूटी, इलेक्ट्रिक कार एवं ई रिक्सा के साथ शामिल हुए।
रैली को ग्वालियर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान जी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर श्री संघ प्रिय जी, *अपर आयुक्त टी प्रतीक राव जी, नगर निगम के अन्य पदाधिकारी, ब्रह्माकुमारीज़ से बीके प्रहलाद भाई, सहित की शहर के बिभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के सदस्य शामिल हुए।

ब्रह्माकुमारीज़ के भाई बहनों ने किया ब्लड डोनेट –

रैली का समापन अवसर पर नगर निगम के बाल भवन में रेडक्रॉस द्वारा आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप में ब्रह्माकुमारीज़ के कुछ भाई एवं बहनों ने ब्लड डोनेट भी किया।

नगर निगम ग्वालियर और ब्रह्माकुमारीज़ के बीच MOU साइन-

ततपश्चात नगर निगम और ब्रह्माकुमारीज़ के बीच MOU साइन हुआ जिसमें ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा दो पार्को को गोद लिया गया। जिसमें
साइन के दौरान नगर निगम कमिश्नर श्री संघ प्रिय जी, एडिशनल कमिश्नर टी प्रतीक राव जी तथा ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान ग्वालियर की ओर से राजयोगी बीके प्रहलाद भाई उपस्थित थे।
इसके साथ ही नगर निगम और शहर की अन्य संस्थाओं के बीच भी MOU साइन हुआ जिसमें उन संस्थानों ने पार्क गोद लिया।

ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान से बीके नरेश, संजय, गजेंद्र अरोरा, संतोष बंसल, मनोज शर्मा, विजेंद्र, कपिल, सुरेन्द्र, नारायण, रूपेंद्र, विनोद, सुरेश, बाली, सुरभि, रोशनी,छाया, गीता, आरती, रजनी अशोक, कविता सहित अनेकानेक लोग उपस्थित थे।

Continue Reading

Indraganj Lashkar

तनाव प्रबंध केवल एक तकनीक नहीं बल्कि एक जीवन जीने की कला है – बीके आदर्श दीदी(न्यूज़ कवरेज)

Published

on

Continue Reading

Indraganj Lashkar

तनाव प्रबंध केवल एक तकनीक नहीं बल्कि एक जीवन जीने की कला है – बीके आदर्श दीदी

Published

on

24 सितंबर 2025

खुशनुमा और स्वस्थ जीवन के लिए तनाव प्रबंधन आवश्यक – बीके प्रहलाद भाई

एसएएफ 13 बटालियन में तनाव प्रबंधन, खुशनुमा और स्वस्थ जीवन शैली विषय पर प्रेरणादायक सत्र आयोजित

ग्वालियर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरीय विश्व विद्यालय के द्वारा 13वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ 13 बटालियन) में “तनाव प्रबंधन, खुशनुमा और स्वस्थ जीवन शैली” विषय पर एक प्रेरणादायक सत्र आयोजित किया गया। जिसका उद्देश्य लोगों को मानसिक शांति, सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रेरक वक्ता एवं वरिष्ठ राजयोग ध्यान प्रशिक्षक बीके प्रहलाद भाई तथा ब्रह्माकुमारीज़ केंद्र की मुख्य संचालिका बीके आदर्श दीदी उपस्थित थीं।


इस अवसर पर एस ए एफ 13 बटालियन से प्रभारी सेनानी अनुराग पांडे, सहायक सेनानी, गुलबाग सिंह, डॉक्टर ओ पी वर्मा निरीक्षक मुनेन्द्र सिंह भदोरिया, निरीक्षक, धर्मेंद्र वर्मा, निरीक्षक मुकेश परिहार, निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह भदौरिया, निरीक्षक जादौन, निरीक्षक राय सिंह जयंत, समस्त पी टी एस स्टाफ एवं 350 से अधिक प्रशिक्षणार्थी सहित ब्रह्माकुमारीज से बीके सुरभि, बीके रोशनी, बीके पवन उपस्थित थे।
कार्यक्रम में बीके प्रहलाद भाई ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आज के तेज रफ़्तार जीवन में तनाव हर किसी की दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है। जिसकी वजह से हमारे जीवन में काफी उतार चढाव आते है। इन सबसे छूटने के लिए तनाव का सही ढंग से प्रबंधन करना ही खुशनुमा और स्वस्थ जीवन जीने की कला है। यदि तनाव पर नियंत्रण न हो तो यह मानसिक और शारीरिक स्वास्थ को प्रभावित करता है। इसके लिए कुछ सरल उपाय अपनाकर हम संतुलित, आनंदमय और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। उन्होंने कहा कि – सकारात्मक सोच विकसित करें, हर परिस्थिति में अच्छा पक्ष देखने का प्रयास करें, नकारात्मक विचारों से दूर रहें, योग और ध्यान को जीवन का हिस्सा बनाये, रोजाना 15 से 20 मिनिट ध्यान करें जिससे मन स्थिर रहता है एवं मानसिक शांति भी मिलती है, प्राणायाम और योगासन से शरीर स्वस्थ्य रहता है, 6 से 8 घंटे की पर्याप्त नींद लें, संतुलित भोजन लें, नशे से दूरी बनाकर रखें, जंक फ़ूड से बचें, व्यवस्थित दिनचर्या बनायें, कोई न कोई रोज अच्छी पुस्तक पढ़ने की आदत डालें, कार्यक्रम स्थल पर किसी भी तरह का दवाव आता है तो घबरायें नहीं, परिवार के साथ समय विताएं, हर कार्य को एक खेल की तरह से लें।
बीके प्रहलाद भाई नें अनेकानेक रचनात्मक गतिविधि भी कराई जिससे सभी का मन हल्का हुआ और उमंग उत्साह भी बढ़ा। और दिन कि शुरुआत किस तरह से करें वह भी बताया।


कार्यक्रम में बीके आदर्श दीदी नें कहा कि तनाव को दूर करने के लिए योग, ध्यान, प्राणायाम, सकारात्मक चिंतन और समय प्रबंधन जैसे उपाय बेहद प्रभावी हैं। पर्याप्त नींद और रुचियों के लिए समय निकालना जीवन को सुखद और तनावमुक्त बना सकता है साथ ही कहा कि तनाव प्रबंध केवल एक तकनीक नहीं बल्कि एक जीवन जीने की कला है यदि हम स्वस्थ दिनचर्या और आत्म नियंत्रण को अपनाएं तो जीवन अधिक खुशनुमा और आनंदमय बन सकता है। दीदी नें सभी को राजयोग ध्यान की विधि बताई तथा सभी को उसके फायदे बताते हुए अभ्यास भी कराया।
इस अवसर पर उपस्थित प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे अपने जीवन में स्वस्थ दिनचर्या, योग ध्यान और सकारात्मक सोच को अपनायेंगे और परिवार एवं समाज के प्रेरणास्त्रोत बनेगें।


कार्यक्रम में मेडिकल ऑफिसर डॉ ओपी वर्मा ने बताया कि तनाव आता है तो लोग आसानी से नशे की तरफ भागते है जबकि वह समाधान नहीं है। समाधान के लिए हमें ब्रह्माकुमारीज़ जैसे आध्यात्मिक संस्थानों से जुड़कर ध्यान के माध्यम में हमें अपने को सकारात्मक बनाना चाहिए। इस अवसर पर अन्य पदाधिकारियों नें भी अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में संस्थान के लोंगो का अभिनन्दन करते हुए पौधे भेंट किए गए।

Continue Reading

Brahmakumaris