Connect with us

Indraganj Lashkar

मोहना में ब्रह्माकुमारीज़ ने निकाली जनजागरूकता रैली – रैली में बुराइयों को छोड़ने के साथ साथ दिया स्वच्छता का सन्देश  –

Published

on

मोहना में ब्रह्माकुमारीज़ ने निकाली जनजागरूकता रैली

रैली में बुराइयों को छोड़ने के साथ साथ दिया स्वच्छता का सन्देश  –

ग्वालियर (मोहना) : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की मोहना शाखा के द्वारा महाशिवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत नगर में जन जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें नगर वासियों को व्यसन और बुराई छोड़ने एवं स्वच्छता का संदेश दिया गया।
यह पैदल रैली _ चौबे मुहल्ला से बस स्टैंड, राम जानकी मंदिर, जैन मंदिर नसुरुल्ला काॅलोनी, शांति मुहल्ला आदि जगहों पर निकाली गई। रैली के समापन पर ब्रह्माकुमारीज़ के  स्थानीय सेवाकेन्द्र चौबे मोहल्ला मोहना में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोहन सिंह राठौर (वरिष्ठ भाजपा नेता), परमानंद मिश्रा (जिला उपाध्यक्ष हिंदू जागरण मंच – मोहना), सतेंद्र धाकड़ (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य), ममता भदौरिया (भाजपा अध्यक्ष महिला मोर्चा), शिवसिंह गुर्जर ( सरपंच भमरपुरा), अहसान खान (वरिष्ठ नेता), वीरेंद्र रावत (पार्षद मोहना वार्ड 09), सीताचरण कटारे (वरिष्ठ नेता भाजपा), कमल भदौरिया (समाजसेवी), रामलखन सिकरवार (समाजसेवी), मुन्ना चौबे (पार्षद वार्ड 02 मोहना), ब्रह्माकुमारीज़ लश्कर ग्वालियर की प्रभारी बी.के.आदर्श दीदी, मोहना प्रभारी बी.के.ज्योति बहन उपस्थित रहे |

कार्यक्रम की शुरुवात में ब्रह्माकुमारी ज्योति बहन ने सभी का स्वागत अभिनन्दन किया।
और कार्यक्रम का उद्देश्य स्पष्ट करते हुए कहा कि आज मनुष्य अनेकानेकानेक व्यसनों और बुराइयों में घिरता जा रहा है। ऐसे समय में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा जनजागरूकता रैली निकाल कर लोगो को व्यसननों एवं बुराईयों से छुड़ाना है।
इस अवसर पर मुख्यवक्ता के रूप में ग्वालियर से पहुँची बी.के. आदर्श दीदी ने बताया कि ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा पूरा सप्ताह शिवरात्रि महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसमें हर मनुष्यात्मा को परमपिता परमात्मा का संदेश देकर उनको बुराइयों से छुड़ाना है।
दीदी ने कहा कि वर्तमान समय में हमें स्वयं की विशेषताओं को जान कर उन पर कार्य करने की बहुत ज़रूरत है।
आज हम इतने वयस्त हो गए है कि स्व उन्नति के लिए समय ही नहीं रहता है | हम सभी अपने जीवन मे लक्ष्य तो बहुत अच्छे बनाते है परन्तु कई बार सफलता नहीं प्राप्त होती । उसका कारण है हम स्वयं की जांच नही करते।
ईश्वर ने हमें इतना सुंदर जीवन दिया है । बस जरूरत है हमें अपने को सही दिशा में  चलाने की ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान निःस्वार्थ भाव से लोगो के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए भारत सहित पूरी दुनिया मे कार्यरत है। आप सब संस्थान के द्वारा दी जा रही शिक्षाओं को अपने जीवन में धारण करें और अपने जीवन को बेहतर बनाये।

कार्यक्रम में मुख्यरूप से पधारे मोहन सिंह राठौर ने बताया कि हमारे जीवन में ध्यान साधना का बहुत महत्व है। मैंने खुद भी कभी कभी थोड़ा समय ध्यान साधना के लिए निकालता हूँ। जिससे मुझे कार्य करने में बहुत ही शांति और आनंद का अनुभव होता है।

तत्पश्चात सीताचरण कटारे ने सभी को सम्बोधित करते हुए बताया कि हम सभी बहुत भाग्यशाली हैं जो इतनी अच्छी संस्था से जुड़े हुए हैं | यह संस्था हमें एकाग्र होकर उस ईश्वर को याद करना सिखाती है क्योंकि आज हम सभी कहीं न कहीं ईश्वर का जाप तो करते हैं परन्तु कई बार एकाग्र नहीं हो पाते ।
अगर कुछ समय के लिए पूरी एकाग्रता से ईश्वर का जाप करें तो में दावे के साथ कह सकता हूँ जो आप अपने जीवन में हासिल करना चाहता हैं वो अवश्य ही प्राप्त कर लेंगे | यह संस्था लोगो के जीवन मे उसी एकाग्रता के लिए कार्य कर रही है।

कार्यक्रम के अंत में आदर्श दीदी जी ने सभी को राजयोग ध्यान का अभ्यास करवाया जिससे सभी को गहन शांति की अनुभूति हुई |

कार्यक्रम का  कुशल संचालन संचालन एवं आभार बी.के.ज्योति बहन के द्वारा किया गया |

Indraganj Lashkar

ब्रह्माकुमारीज़ की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती (मम्मा) का 61वां पुण्य स्मृति दिवस मनाया

Published

on

संस्थापक ब्रह्मा बाबा ने प्रथम मुख्य प्रशासिका के रूप में सौंपी थी जिम्मेदारी

ग्वालियर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती (मम्मा) का 61वां पुण्य स्मृति दिवस गुरुवार को आध्यात्मिक ज्ञान दिवस के रूप में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम माधौगंज स्थित प्रभु उपहार भवन, पुराना हाईकोर्ट लाइन स्थित संगम भवन सहित ग्वालियर के सभी सेवा केंद्रों पर आयोजित किया गया।
इस अवसर पर सभी केंद्रों पर ब्रह्ममुहूर्त से लेकर देर रात्रि तक विशेष राजयोग-साधना एवं स्मृति कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। प्रातः एवं सायंकाल आयोजित श्रद्धांजलि सभाओं में बड़ी संख्या में भाई-बहनों एवं श्रद्धालुओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर मम्मा की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए लश्कर ग्वालियर केंद्र प्रभारी राजयोगिनी बीके आदर्श दीदी ने कहा कि मातेश्वरी जी सदैव सजग, अनुशासित और सटीक निर्णय लेने वाली महान आत्मा थीं। उनकी विशेषता थी कि “बाबा का कहना और मम्मा का करना।” जीवन में कैसी भी परिस्थितियां आईं, उन्होंने सदैव गंभीरता, धैर्य और दृढ़ता के साथ उनका सामना किया तथा सभी के लिए आदर्श प्रस्तुत किया।
अमृतसर में हुआ था जन्म
मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती का जन्म वर्ष 1919 में अमृतसर के एक साधारण परिवार में हुआ था। उनका बचपन का नाम ओम राधे था। कहा जाता है कि जब वे ‘ओम’ का उच्चारण करती थीं तो वातावरण में गहन शांति का अनुभव होता था, इसलिए वे ओम राधे के नाम से विख्यात हुईं। बचपन से ही वे कुशाग्र बुद्धि, प्रतिभाशाली एवं आध्यात्मिक प्रवृत्ति की थीं। ब्रह्मा बाबा द्वारा सुनाई गई ज्ञान की बातों को वे एक बार में ही आत्मसात कर अपने जीवन में उतार लेती थीं। 24 जून 1965 को उन्होंने अपने नश्वर शरीर का त्याग कर संपूर्णता की अवस्था को प्राप्त किया।
1965 तक निभाई मुख्य प्रशासिका की जिम्मेदारी
बीके ज्योति बहन ने बताया कि वर्ष 1937 में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की स्थापना के समय संस्थापक ब्रह्मा बाबा ने माताओं एवं बहनों के नाम से एक ट्रस्ट का गठन किया था, जिसकी प्रथम जिम्मेदारी मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती (मम्मा) को सौंपी गई। उन्होंने 24 जून 1965 तक संस्थान की बागडोर अत्यंत कुशलता, दूरदर्शिता और समर्पण भाव से संभाली। कम आयु होने के बावजूद उनका गंभीर व्यक्तित्व, आध्यात्मिक ज्ञान की गहराई और नेतृत्व क्षमता सभी को आश्चर्यचकित कर देती थी। मम्मा के अव्यक्त होने के पश्चात ब्रह्मा बाबा ने राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि को संस्थान की जिम्मेदारी सौंपी।
बीके प्रहलाद भाई एवं बीके डॉ. गुरचरन सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मम्मा का जीवन त्याग, तपस्या, सेवा और आदर्श मूल्यों की जीवंत मिसाल था। उनका जीवन हमें सिखाता है कि यदि मनुष्य पवित्रता, विनम्रता, सहनशीलता तथा परमात्मा के प्रति पूर्ण समर्पण को अपनाए, तो वह स्वयं के साथ-साथ सम्पूर्ण विश्व के कल्याण का माध्यम बन सकता है। उनका सम्पूर्ण जीवन ज्ञान, योग, धारणा और सेवा का अद्भुत संगम था।
कार्यक्रम के दौरान ग्वालियर के सभी सेवा केंद्रों पर सैकड़ों भाई-बहनों एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

Continue Reading

Indraganj Lashkar

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारीज प्रभु उपहार भवन में हुआ योग

Published

on

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारीज प्रभु उपहार भवन में हुआ योग

योग जीवन जीने की एक समग्र पद्धत्ति है – आदर्श दीदी

“योग फॉर हेल्दी एजिंग” थीम के अंतर्गत स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का दिया गया संदेश

सामूहिक योग अभ्यास में ब्रह्माकुमारीज के भाई बहनें भी हुए शामिल

ग्वालियर । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के प्रभु उपहार भवन में “योग फॉर हेल्दी एजिंग” (Yoga for Healthy Ageing) थीम के अंतर्गत एक विशेष योग एवं ध्यान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सभी आयु वर्ग के लोगों को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में उपस्थित भाई-बहनों, माताओं, युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम
अंतर्राष्ट्रीय योगा प्रोटोकाल के अंतर्गत आयोजित हुआ।

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी केंद्र प्रमुख आदर्श दीदी एवं ब्रह्माकुमारी सुरभि बहन ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान अभ्यास करवाए।
केंद्र प्रभारी बीके आदर्श दीदी ने बताया कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की एक समग्र पद्धति है जो व्यक्ति को तन, मन और आत्मा के स्तर पर सशक्त बनाती है। नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत एवं बुद्धि एकाग्र रहती है, जिससे जीवन में सकारात्मकता और संतुलन बना रहता है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तनावपूर्ण जीवनशैली, अनियमित दिनचर्या एवं बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं के बीच योग एक प्रभावी समाधान के रूप में उभरकर सामने आया है। विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के लिए योग अत्यंत लाभकारी है, क्योंकि यह शारीरिक क्षमता को बनाए रखने, मानसिक तनाव को कम करने तथा जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कार्यक्रम में राजयोग ध्यान के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। उन्होंने बताया कि राजयोग व्यक्ति को अपनी आत्मिक शक्तियों को जागृत करने तथा परमात्मा से जुड़कर आंतरिक शांति एवं आनंद की अनुभूति प्राप्त करने का माध्यम प्रदान करता है। नियमित राजयोग अभ्यास से व्यक्ति के विचारों में सकारात्मकता आती है तथा जीवन की चुनौतियों का सामना करने की क्षमता बढ़ती है।

कार्यक्रम के दौरान योग दिवस की इस वर्ष की थीम “योग फॉर हेल्दी एजिंग” पर चर्चा की गई। सभी प्रतिभागियों को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने, नियमित योग एवं ध्यान करने तथा अपने परिवार एवं समाज में भी योग के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।

उपस्थित प्रतिभागियों ने योगाभ्यास कर अपने शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया। अंत मे कार्यक्रम का समापन शांति पाठ से हुआ।

ग्वालियर दुर्ग पर प्रशासन की ओर से आयोजित सामूहिक योग अभ्यास में ब्रह्माकुमारीज के भाई बहनें भी हुए शामिल
ग्वालियर दुर्ग पर आयोजित जिला प्रशासन द्वारा जिले के सामूहिक योग अभ्यास में ब्रह्माकुमारीज से वरिष्ठ राजयोग ध्यान प्रशिक्षक बीके प्रहलाद, बीके सोनिया, बीके खुशी, बीके नरेश सहित 80 से अधिक भाई एवं बहनें शामिल हुए।

Brahmakumaris