Indraganj Lashkar
महाराज बाड़े पर पर्यावरण सरंक्षण जागरूकता रैली में स्कूली बच्चों सहित 1200 लोगो हुए शामिल
महाराज बाड़े पर पर्यावरण सरंक्षण जागरूकता रैली में स्कूली बच्चों सहित 1200 लोगो हुए शामिल –
पॉलीथिन मुक्त शहर बनाने का दिया संदेश।
लश्कर ग्वालियर : आज महाराज बाड़े पर पर्यावरण सरंक्षण सचेतक अभियान समिति, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय एवं नगर निगम ग्वालियर के सयुंक्त तत्वाधान में शासकीय गोरखी स्कूल, शासकीय स्कूल जनकगंज, शासकीय गजराराजा स्कूल, दून पब्लिक स्कूल, आर्यन पव्लिक स्कूल, पोर्टल कान्वेंट स्कूल एवं अन्य स्कूल के सहयोग से पर्यावरण सरंक्षण के लिए विशाल जन जागरूकता रैली का आयोजन हुआ |
कार्यक्रम का शुभारम्भ महाराज बाड़े पर एक जनसभा से शुरू हुआ जिसमे मुख्य रूप से नगर निगम ग्वालियर आयुक्त श्री किशोर कन्याल, अपर आयुक्त श्री अमर सत्य गुप्ता सरंक्षक सचेतक समिति से श्री दीपक सचेती, वरिष्ठ समाजसेवी एवं पर्यावरणविद् गिर्राज दानी, डॉ. सुरेन्द्र प्रधान, श्री अनुज माहेश्वरी, श्री सुधीर भदौरिया, संजय अग्रवाल, दीपिका जैन डॉक्टर मयंक श्रीवास्तव गीता पांडे ऋतुराज शर्मा ब्रह्माकुमारीज संस्थान से ब्रह्माकुमारी आदर्श दीदी, बी. के. प्रहलाद भाई, बी.के. डॉ. गुरचरण सिंह उपस्थित थे |
कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए दीपक सचेती ने सभी को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने एवं कपड़े का थैला उपयोग करने का आह्वान किया तो वही नगर निगम आयुक्त ने सभी से पर्यावरण संरक्षण और अपने शहर को स्वच्छ बनाने की अपील की साथ ही उपस्थित बच्चों एवं ब्रह्माकुमारी को आवाहन किया कि वह सब मिलकर ग्वालियर महानगर का सबसे स्वच्छ एवं सुंदर नगर बनाने में अपना योगदान दें ब्रह्माकुमार प्रह्लाद ने सभी से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने का संकल्प कराया एवं कपड़े का थैला उपयोग करने का संकल्प कराया |
कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों ने अपने घरों से कपड़े का थैला लाकर इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर यह संदेश दिया कि अब कपड़े के थैले का जमाना वापस आ गया है पॉलिथीन को तत्काल प्रभाव से प्रयोग मुक्त करें।
पर्यावरण समिति, ब्रह्माकुमारीज संस्थान एवं स्कूल बच्चों सहित लगभग 1200 लोगो रैली में शामिल हुए|
पैदल रैली का शुभारम्भ नगर निगम आयुक्त श्री किशोर कन्याल ने हरी झंडी दिखाकर किया | यह पैदल रैली महाराजा बाड़े से प्रारंभ होकर, सराफा बाजार, नागदेवता मंदिर वाली गली, दौलतगंज होते हुए महाराज बाड़े पर संपन्न हुई |
पूरे रैली के दौरान सभी ने पॉलीथिन मुक्त शहर के नारे लगाते हुए कपडे का थैला उपयोग करने का संदेश दिया तो वहीं भारत माता की जय, वन्दे मातरम के नारे भी लगाए गए |
नागरिकों के द्वारा सराफ एवं दौलतगंज में पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया गया एवं बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज के 400 लोगों एवं स्कूल के 800 बच्चों सहित श्रीमती अंजू भदौरिया, संजय धवन राजेश गुप्ता, संजय अग्रवाल, मोहन जैन, राजकुमार गर्ग, गगन गर्ग, प्रदीप लक्षणे, , अजय नरवरिया, राजेश शर्मा रमेश जाटव शेजवार, सहित अनेकानेक लोग उपस्थित थे |

माईक पर ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान से बी.के.प्रह्लाद

माईक पर पर्यावरणविद एवं समाज सेवी श्री गिर्राज दानी जी

माईक पर पर्यावरण सचेतक श्री दीपक सचेति

माईक पर नगर निगम ग्वालियर आयुक्त श्री किशोर कन्याल

LEFT TO RIGHT – ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान से बी.के.प्रह्लाद , ब्रह्माकुमारी आदर्श दीदी , डॉ. सुरेंद्र प्रधान, नगर निगम कमिश्नर श्री किशोर कन्याल, पर्यावरण सचेतक श्री दीपक सचेति, अपर आयुक्त श्री अमर सत्य गुप्ता, श्री अनुज माहेश्वरी
NEWS FEED LINKS : https://www.aapkedwar.page/2022/12/1200.html?m=1
https://parchhayin.com/details.php?title=17050
https://sandhyadesh.com/full_news.php?newsid=10573
Indraganj Lashkar
ब्रह्माकुमारीज़ की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती (मम्मा) का 61वां पुण्य स्मृति दिवस मनाया

संस्थापक ब्रह्मा बाबा ने प्रथम मुख्य प्रशासिका के रूप में सौंपी थी जिम्मेदारी
ग्वालियर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती (मम्मा) का 61वां पुण्य स्मृति दिवस गुरुवार को आध्यात्मिक ज्ञान दिवस के रूप में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम माधौगंज स्थित प्रभु उपहार भवन, पुराना हाईकोर्ट लाइन स्थित संगम भवन सहित ग्वालियर के सभी सेवा केंद्रों पर आयोजित किया गया।
इस अवसर पर सभी केंद्रों पर ब्रह्ममुहूर्त से लेकर देर रात्रि तक विशेष राजयोग-साधना एवं स्मृति कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। प्रातः एवं सायंकाल आयोजित श्रद्धांजलि सभाओं में बड़ी संख्या में भाई-बहनों एवं श्रद्धालुओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर मम्मा की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए लश्कर ग्वालियर केंद्र प्रभारी राजयोगिनी बीके आदर्श दीदी ने कहा कि मातेश्वरी जी सदैव सजग, अनुशासित और सटीक निर्णय लेने वाली महान आत्मा थीं। उनकी विशेषता थी कि “बाबा का कहना और मम्मा का करना।” जीवन में कैसी भी परिस्थितियां आईं, उन्होंने सदैव गंभीरता, धैर्य और दृढ़ता के साथ उनका सामना किया तथा सभी के लिए आदर्श प्रस्तुत किया।
अमृतसर में हुआ था जन्म
मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती का जन्म वर्ष 1919 में अमृतसर के एक साधारण परिवार में हुआ था। उनका बचपन का नाम ओम राधे था। कहा जाता है कि जब वे ‘ओम’ का उच्चारण करती थीं तो वातावरण में गहन शांति का अनुभव होता था, इसलिए वे ओम राधे के नाम से विख्यात हुईं। बचपन से ही वे कुशाग्र बुद्धि, प्रतिभाशाली एवं आध्यात्मिक प्रवृत्ति की थीं। ब्रह्मा बाबा द्वारा सुनाई गई ज्ञान की बातों को वे एक बार में ही आत्मसात कर अपने जीवन में उतार लेती थीं। 24 जून 1965 को उन्होंने अपने नश्वर शरीर का त्याग कर संपूर्णता की अवस्था को प्राप्त किया।
1965 तक निभाई मुख्य प्रशासिका की जिम्मेदारी
बीके ज्योति बहन ने बताया कि वर्ष 1937 में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की स्थापना के समय संस्थापक ब्रह्मा बाबा ने माताओं एवं बहनों के नाम से एक ट्रस्ट का गठन किया था, जिसकी प्रथम जिम्मेदारी मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती (मम्मा) को सौंपी गई। उन्होंने 24 जून 1965 तक संस्थान की बागडोर अत्यंत कुशलता, दूरदर्शिता और समर्पण भाव से संभाली। कम आयु होने के बावजूद उनका गंभीर व्यक्तित्व, आध्यात्मिक ज्ञान की गहराई और नेतृत्व क्षमता सभी को आश्चर्यचकित कर देती थी। मम्मा के अव्यक्त होने के पश्चात ब्रह्मा बाबा ने राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि को संस्थान की जिम्मेदारी सौंपी।
बीके प्रहलाद भाई एवं बीके डॉ. गुरचरन सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मम्मा का जीवन त्याग, तपस्या, सेवा और आदर्श मूल्यों की जीवंत मिसाल था। उनका जीवन हमें सिखाता है कि यदि मनुष्य पवित्रता, विनम्रता, सहनशीलता तथा परमात्मा के प्रति पूर्ण समर्पण को अपनाए, तो वह स्वयं के साथ-साथ सम्पूर्ण विश्व के कल्याण का माध्यम बन सकता है। उनका सम्पूर्ण जीवन ज्ञान, योग, धारणा और सेवा का अद्भुत संगम था।
कार्यक्रम के दौरान ग्वालियर के सभी सेवा केंद्रों पर सैकड़ों भाई-बहनों एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।
Indraganj Lashkar
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारीज प्रभु उपहार भवन में हुआ योग
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारीज प्रभु उपहार भवन में हुआ योग
योग जीवन जीने की एक समग्र पद्धत्ति है – आदर्श दीदी
“योग फॉर हेल्दी एजिंग” थीम के अंतर्गत स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का दिया गया संदेश
सामूहिक योग अभ्यास में ब्रह्माकुमारीज के भाई बहनें भी हुए शामिल
ग्वालियर । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के प्रभु उपहार भवन में “योग फॉर हेल्दी एजिंग” (Yoga for Healthy Ageing) थीम के अंतर्गत एक विशेष योग एवं ध्यान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सभी आयु वर्ग के लोगों को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में उपस्थित भाई-बहनों, माताओं, युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम
अंतर्राष्ट्रीय योगा प्रोटोकाल के अंतर्गत आयोजित हुआ।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी केंद्र प्रमुख आदर्श दीदी एवं ब्रह्माकुमारी सुरभि बहन ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान अभ्यास करवाए।
केंद्र प्रभारी बीके आदर्श दीदी ने बताया कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की एक समग्र पद्धति है जो व्यक्ति को तन, मन और आत्मा के स्तर पर सशक्त बनाती है। नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत एवं बुद्धि एकाग्र रहती है, जिससे जीवन में सकारात्मकता और संतुलन बना रहता है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तनावपूर्ण जीवनशैली, अनियमित दिनचर्या एवं बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं के बीच योग एक प्रभावी समाधान के रूप में उभरकर सामने आया है। विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के लिए योग अत्यंत लाभकारी है, क्योंकि यह शारीरिक क्षमता को बनाए रखने, मानसिक तनाव को कम करने तथा जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम में राजयोग ध्यान के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। उन्होंने बताया कि राजयोग व्यक्ति को अपनी आत्मिक शक्तियों को जागृत करने तथा परमात्मा से जुड़कर आंतरिक शांति एवं आनंद की अनुभूति प्राप्त करने का माध्यम प्रदान करता है। नियमित राजयोग अभ्यास से व्यक्ति के विचारों में सकारात्मकता आती है तथा जीवन की चुनौतियों का सामना करने की क्षमता बढ़ती है।
कार्यक्रम के दौरान योग दिवस की इस वर्ष की थीम “योग फॉर हेल्दी एजिंग” पर चर्चा की गई। सभी प्रतिभागियों को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने, नियमित योग एवं ध्यान करने तथा अपने परिवार एवं समाज में भी योग के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।
उपस्थित प्रतिभागियों ने योगाभ्यास कर अपने शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया। अंत मे कार्यक्रम का समापन शांति पाठ से हुआ।
ग्वालियर दुर्ग पर प्रशासन की ओर से आयोजित सामूहिक योग अभ्यास में ब्रह्माकुमारीज के भाई बहनें भी हुए शामिल
ग्वालियर दुर्ग पर आयोजित जिला प्रशासन द्वारा जिले के सामूहिक योग अभ्यास में ब्रह्माकुमारीज से वरिष्ठ राजयोग ध्यान प्रशिक्षक बीके प्रहलाद, बीके सोनिया, बीके खुशी, बीके नरेश सहित 80 से अधिक भाई एवं बहनें शामिल हुए।

-
Indraganj Lashkar3 months ago
विश्व पर्यावरण दिवस पर ई – बाइक रैली में ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के सदस्य हुए शामिल
-
Maharajpura2 months agoमंत्री श्री कुशवाह ने ब्रह्माकुमारीज़ प्रतिनिधि को किया सम्मानित
-
Indraganj Lashkar2 months agoअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारीज प्रभु उपहार भवन में हुआ योग
-
Indraganj Lashkar2 months agoब्रह्माकुमारीज द्वारा आयोजित दिव्य उड़ान बाल व्यक्तित्व विकास शिविर का समापन, बच्चों ने सीखे सफलता और संस्कार के सूत्र
-
Indraganj Lashkar2 months agoमाहेश्वरी महिला मंडल द्वारा महेश्वरी भवन, डीड़वाना ओली में विशेष योग एवं ध्यान कार्यक्रम का आयोजन
-
Uncategorized2 months agoब्रह्माकुमारीज़ की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती (मम्मा) का 61वां पुण्य स्मृति दिवस मनाया
-
Indraganj Lashkar2 months agoब्रह्माकुमारीज़ की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती (मम्मा) का 61वां पुण्य स्मृति दिवस मनाया
-
Indraganj Lashkar2 months agoअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारीज प्रभु उपहार भवन में हुआ योग