Connect with us

Indraganj Lashkar

स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में लगाई व्यसन मुक्ति की प्रदर्शनी

Published

on

स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में लगाई व्यसन मुक्ति की प्रदर्शनी

ग्वालियर :  नगर निगम ग्वालियर, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ग्वालियर ब्रान्च एवं ब्रह्माकुमारीज के मेडिकल विंग के द्वारा नगर निगम के बाल भवन में  मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस समारोह के साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत आज तीसरे दिन दोपहर 2 बजे से निःशुल्क मल्टी स्पेशलिटी चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से माननीया महापौर श्रीमती डॉ. शोभा सिंह सिकरवार, आयुक्त श्री किशोर कन्याल, उपायुक्त श्री अमर सत्य गुप्ता, आई एम ए अध्यक्ष डॉ राहुल सप्रा, सचिव डॉ ब्रजेश सिंघल, ब्रह्माकुमारीज़ से बी.के. प्रहलाद उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम के शुभारम्भ में आयुक्त श्री किशोर कान्याल ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि म. प्र. का 67 वां स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में यह स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया है | इसका उद्देश्य है कि सभी स्वस्थ्य रहे, हमारे जितने भी सफाई मित्र है वह स्वस्थ्य रहें। आप स्वस्थ्य रहेंगे तो हमारा शहर भी स्वस्थ्य रहेगा |

आई एम् ए अध्यक्ष डॉ. राहुल सप्रा ने कहा कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आज 32 डॉक्टर्स अलग अलग फील्ड के सुपर स्पेसलिस्ट है वह अपनी सेवाएं देने के लिए यहाँ उपस्थित है। हम लोग सदैव मानव सेवा के लिए समर्पित है।

इस अवसर पर माननीय महापौर श्रीमती डॉ. शोभा सिंह सिकरवार, उपायुक्त अमर सत्य गुप्ता, डॉ ब्रजेश सिंघल ने भी अपनी शुभकामनाएँ रखी |

इसके साथ ही बी. के. प्रहलाद ने सभी को नशा मुक्त रहने और तनाव मुक्त रहने के लिए प्रेरित किया और सभी से नशा न करने का संकल्प भी कराया |

कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज के मेडिकल विंग द्वारा व्यसनमुक्ति की प्रदर्शनी भी लगाई गई साथ ही एक हवन कुंड भी रखा गया था | जिसमें अनेकानेक लोगो ने अपनी एक बुराई छोड़ने और एक अच्छाई धारण करने का संकल्प लिया |

माननीय महापौर श्रीमती डॉ. शोभा सिंह सिकरवार ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया साथ ही आयुक्त महोदय ने भी प्रदर्शनी की सराहना की।

यह शिविर नगर निगम के कर्मचारी एवं उनके परिवारजन के लिए निःशुल्क लगाया गया था जिसमें लगभग 485 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

 इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के 32 से भी अधिक सीनियर डॉक्टर्स ने निःशुल्क परामर्श दिया –

1    यूरोलोजिस्ट  -डॉ. ब्रजेश सिंघल

2    मेडिसिन – डॉ.हिमांशु जैन, डॉ. नितिन जैन

3    कॉस्मेटिक एंड प्लास्टिक सर्जरी एंड बर्न्स –  डॉ. अमित अग्रवाल

4    डर्मेटोलॉजिस्ट    – डॉ. प्रतीक जैन, डॉ.योगेश कुमार

5    हड्डीरोग विशेषज्ञ –    डॉ. सुनिल अग्रवाल, डॉ. प्रशांत लहारिया,  डॉ. संदीप बाजपई,   डॉ. वीरेंद्र गुप्ता,  डॉ. राजकुमार गर्ग

6    ओर्थोपेडिक एंड स्पोर्ट्स एन्जरी    – डॉ. आशीष दुबे

7    फैमिली फिजीशियन    – डॉ. रामबाबू गोयल, डॉ. अरविन्द मित्तल, डॉ निशांत गुप्ता

8    बाल रोग विशेषज्ञ – डॉ. प्रवीण मित्तल, डॉ. राहुल सप्रा,  डॉ. प्रकाश वीर आर्य,  डॉ. एच.पी. अग्रवाल, डॉ. विनीत चतुर्वेदी

9    क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट –     डॉ.रणजीत कुमार, डॉ दीप्ति मिश्रा

10    रेस्पिरेटरी मेडिसिन – डॉ. राहुल गुप्ता

11    स्त्री रोग विशेषज्ञ    – डॉ. कीर्ति ढ़ोंडे, डॉ. सुनीता आर्य, डॉ. कांती लहारिया, डॉ. स्नेहलता दुबे, डॉ. अंशु बाजपई

12    किडनी रोग विशेषज्ञ – डॉ. जितेंद्र राजपूत

13    नेत्र रोग विशेषज्ञ –    डॉ. प्रदीप सिंह राठौर, डॉ. शिवम् गोयल, डॉ. गजराज सिंह गुर्जर

14    ह्रदय रोग विशेषज्ञ     –  डॉ. आशीष चौहान

15    ह्रुमेटोलॉजिस्ट – डॉ. मयंक गुप्ता

16    साइकेट्रिस्ट – डॉ. संजय लहारिया, डॉ मुकेश चंगुलानी, डॉ. अतुल अग्रवाल, डॉ. मोहित मोघे

17     सर्जरी –    डॉ. विनोद शर्मा,  डॉ. श्वेता माहेश्वरी

  1. डॉ. ज्योति प्रियदर्शनी
  2. डेंटिस्ट – डॉ. आनंद शर्मा
  3. मेडिटेशन एक्सपर्ट – बी. के. आदर्श दीदी, बी. के. डॉ. गुरचरण सिंह, बी. के. प्रहलाद

इसके साथ ही  व्यसन मुक्ति प्रदर्शनी में  – ब्रह्माकुमारीज मेडिकल विंग टीम के सदस्य महिमा, दीपा, माधवी, रितु, रीता विजेंद्र, राम सिंह, रवि सुरभि, रोशनी, खुशबू  रमन, आदर्श आदि उपस्थित रहे।

म.प्र.स्थापना दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम में विशेष आर्टिस्ट बच्चों के द्वारा सुंदर रंगोली भी बनाई गई।

Indraganj Lashkar

ब्रह्माकुमारीज़ की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती (मम्मा) का 61वां पुण्य स्मृति दिवस मनाया

Published

on

संस्थापक ब्रह्मा बाबा ने प्रथम मुख्य प्रशासिका के रूप में सौंपी थी जिम्मेदारी

ग्वालियर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती (मम्मा) का 61वां पुण्य स्मृति दिवस गुरुवार को आध्यात्मिक ज्ञान दिवस के रूप में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम माधौगंज स्थित प्रभु उपहार भवन, पुराना हाईकोर्ट लाइन स्थित संगम भवन सहित ग्वालियर के सभी सेवा केंद्रों पर आयोजित किया गया।
इस अवसर पर सभी केंद्रों पर ब्रह्ममुहूर्त से लेकर देर रात्रि तक विशेष राजयोग-साधना एवं स्मृति कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। प्रातः एवं सायंकाल आयोजित श्रद्धांजलि सभाओं में बड़ी संख्या में भाई-बहनों एवं श्रद्धालुओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर मम्मा की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए लश्कर ग्वालियर केंद्र प्रभारी राजयोगिनी बीके आदर्श दीदी ने कहा कि मातेश्वरी जी सदैव सजग, अनुशासित और सटीक निर्णय लेने वाली महान आत्मा थीं। उनकी विशेषता थी कि “बाबा का कहना और मम्मा का करना।” जीवन में कैसी भी परिस्थितियां आईं, उन्होंने सदैव गंभीरता, धैर्य और दृढ़ता के साथ उनका सामना किया तथा सभी के लिए आदर्श प्रस्तुत किया।
अमृतसर में हुआ था जन्म
मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती का जन्म वर्ष 1919 में अमृतसर के एक साधारण परिवार में हुआ था। उनका बचपन का नाम ओम राधे था। कहा जाता है कि जब वे ‘ओम’ का उच्चारण करती थीं तो वातावरण में गहन शांति का अनुभव होता था, इसलिए वे ओम राधे के नाम से विख्यात हुईं। बचपन से ही वे कुशाग्र बुद्धि, प्रतिभाशाली एवं आध्यात्मिक प्रवृत्ति की थीं। ब्रह्मा बाबा द्वारा सुनाई गई ज्ञान की बातों को वे एक बार में ही आत्मसात कर अपने जीवन में उतार लेती थीं। 24 जून 1965 को उन्होंने अपने नश्वर शरीर का त्याग कर संपूर्णता की अवस्था को प्राप्त किया।
1965 तक निभाई मुख्य प्रशासिका की जिम्मेदारी
बीके ज्योति बहन ने बताया कि वर्ष 1937 में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की स्थापना के समय संस्थापक ब्रह्मा बाबा ने माताओं एवं बहनों के नाम से एक ट्रस्ट का गठन किया था, जिसकी प्रथम जिम्मेदारी मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती (मम्मा) को सौंपी गई। उन्होंने 24 जून 1965 तक संस्थान की बागडोर अत्यंत कुशलता, दूरदर्शिता और समर्पण भाव से संभाली। कम आयु होने के बावजूद उनका गंभीर व्यक्तित्व, आध्यात्मिक ज्ञान की गहराई और नेतृत्व क्षमता सभी को आश्चर्यचकित कर देती थी। मम्मा के अव्यक्त होने के पश्चात ब्रह्मा बाबा ने राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि को संस्थान की जिम्मेदारी सौंपी।
बीके प्रहलाद भाई एवं बीके डॉ. गुरचरन सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मम्मा का जीवन त्याग, तपस्या, सेवा और आदर्श मूल्यों की जीवंत मिसाल था। उनका जीवन हमें सिखाता है कि यदि मनुष्य पवित्रता, विनम्रता, सहनशीलता तथा परमात्मा के प्रति पूर्ण समर्पण को अपनाए, तो वह स्वयं के साथ-साथ सम्पूर्ण विश्व के कल्याण का माध्यम बन सकता है। उनका सम्पूर्ण जीवन ज्ञान, योग, धारणा और सेवा का अद्भुत संगम था।
कार्यक्रम के दौरान ग्वालियर के सभी सेवा केंद्रों पर सैकड़ों भाई-बहनों एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

Continue Reading

Indraganj Lashkar

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारीज प्रभु उपहार भवन में हुआ योग

Published

on

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारीज प्रभु उपहार भवन में हुआ योग

योग जीवन जीने की एक समग्र पद्धत्ति है – आदर्श दीदी

“योग फॉर हेल्दी एजिंग” थीम के अंतर्गत स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का दिया गया संदेश

सामूहिक योग अभ्यास में ब्रह्माकुमारीज के भाई बहनें भी हुए शामिल

ग्वालियर । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के प्रभु उपहार भवन में “योग फॉर हेल्दी एजिंग” (Yoga for Healthy Ageing) थीम के अंतर्गत एक विशेष योग एवं ध्यान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सभी आयु वर्ग के लोगों को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में उपस्थित भाई-बहनों, माताओं, युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम
अंतर्राष्ट्रीय योगा प्रोटोकाल के अंतर्गत आयोजित हुआ।

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी केंद्र प्रमुख आदर्श दीदी एवं ब्रह्माकुमारी सुरभि बहन ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान अभ्यास करवाए।
केंद्र प्रभारी बीके आदर्श दीदी ने बताया कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की एक समग्र पद्धति है जो व्यक्ति को तन, मन और आत्मा के स्तर पर सशक्त बनाती है। नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत एवं बुद्धि एकाग्र रहती है, जिससे जीवन में सकारात्मकता और संतुलन बना रहता है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तनावपूर्ण जीवनशैली, अनियमित दिनचर्या एवं बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं के बीच योग एक प्रभावी समाधान के रूप में उभरकर सामने आया है। विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के लिए योग अत्यंत लाभकारी है, क्योंकि यह शारीरिक क्षमता को बनाए रखने, मानसिक तनाव को कम करने तथा जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कार्यक्रम में राजयोग ध्यान के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। उन्होंने बताया कि राजयोग व्यक्ति को अपनी आत्मिक शक्तियों को जागृत करने तथा परमात्मा से जुड़कर आंतरिक शांति एवं आनंद की अनुभूति प्राप्त करने का माध्यम प्रदान करता है। नियमित राजयोग अभ्यास से व्यक्ति के विचारों में सकारात्मकता आती है तथा जीवन की चुनौतियों का सामना करने की क्षमता बढ़ती है।

कार्यक्रम के दौरान योग दिवस की इस वर्ष की थीम “योग फॉर हेल्दी एजिंग” पर चर्चा की गई। सभी प्रतिभागियों को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने, नियमित योग एवं ध्यान करने तथा अपने परिवार एवं समाज में भी योग के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।

उपस्थित प्रतिभागियों ने योगाभ्यास कर अपने शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया। अंत मे कार्यक्रम का समापन शांति पाठ से हुआ।

ग्वालियर दुर्ग पर प्रशासन की ओर से आयोजित सामूहिक योग अभ्यास में ब्रह्माकुमारीज के भाई बहनें भी हुए शामिल
ग्वालियर दुर्ग पर आयोजित जिला प्रशासन द्वारा जिले के सामूहिक योग अभ्यास में ब्रह्माकुमारीज से वरिष्ठ राजयोग ध्यान प्रशिक्षक बीके प्रहलाद, बीके सोनिया, बीके खुशी, बीके नरेश सहित 80 से अधिक भाई एवं बहनें शामिल हुए।

Brahmakumaris