Connect with us

Indraganj Lashkar

विभिन्न राजनैतिक, प्रशासनिक भाईओं  को परमात्मा की याद का रक्षा सूत्र बांधा (11-08-2022)

Published

on

लश्कर ग्वालियर : रक्षा बंधन सेवा समाचार

रक्षा बंधन के शुभ अवसर पर ग्वालियर शहर के विभिन्न राजनैतिक, प्रशासनिक भाईओं  को परमात्मा की याद का रक्षा सूत्र बांधा गया तथा सभी को रक्षा बंधन का आध्यात्मिक रहस्य बताते हुये ईश्वरीय संदेश भी दिया गया │

फोटो क्रमांक A  –  श्री आशीष सक्सेना IAS (कमिश्नर ग्वालियर संभाग) को राखी बांधते हुए ब्रह्माकुमारी रोशनी बहन │

फोटो क्रमांक A1  – श्री  आशीष सक्सेना IAS (कमिश्नर ग्वालियर संभाग) को राखी बांधने के पश्चात सौगात देते हुए ब्रह्माकुमार प्रहलाद, ब्रह्माकुमारी रोशनी बहन, ब्रह्माकुमारी सुरभि, ब्रह्माकुमारी खुशबू (left to right)

फोटो क्रमांक B  – श्री योगेश्वर शर्मा (एस पी इंटेलिजेंस) को राखी बांधते हुए ब्रह्माकुमारी रोशनी बहन │

फोटो  क्रमांक B1  –  श्री योगेश्वर शर्मा (एस पी इंटेलिजेंस) को राखी बांधने के पश्चात ग्रुप फोटो में ब्रह्माकुमार प्रहलाद, ब्रह्माकुमार विजेंद्र, ब्रह्माकुमारी रोशनी, ब्रह्माकुमारी सुरभि │

फोटो क्रमांक 1 – माननीय श्री विवेक नारायण शेजवलकर (सांसद ग्वालियर लोकसभा) को राखी बांधते हुए ब्रह्माकुमारी आदर्श बहन, ब्रह्माकुमारी रोशनी, ब्रह्माकुमारी सुरभि │

फोटो  क्रमांक 1A –  माननीय श्री विवेक नारायण शेजवलकर (सांसद ग्वालियर लोकसभा) को राखी बांधने के पश्चात सौगात देते हुए ब्रह्माकुमार  प्रहलाद,  ब्रह्माकुमारी आदर्श बहन, ब्रह्माकुमारी रोशनी  │

फोटो  क्रमांक  – श्री अशोक सिंह (प्रदेश उपाध्यक्ष मꓸप्रꓸ कांग्रेस कमेटी) को राखी बांधते हुए ब्रह्माकुमारी रोशनी बहन │

फोटो  क्रमांक 2A –  श्री अशोक सिंह (प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष मꓸप्रꓸ कांग्रेस कमेटी) को राखी बांधने के पश्चात सौगात देते हुए ब्रह्माकुमार  प्रहलाद,  ब्रह्माकुमारी रोशनी बहन, ब्रह्माकुमारी खुशबू (RIGHT TO LEFT) ꓸ

फोटो  क्रमांक –  श्रीमती डॉꓸ शोभा सतीश सिंह सिकरवार (महापौर ग्वालियर नगर पालिक निगम) को राखी बांधते हुए ब्रह्माकुमारी आदर्श बहन │

फोटो  क्रमांक 3A – श्रीमती डॉꓸ शोभा सतीश सिंह सिकरवार (महापौर ग्वालियर नगर पालिक निगम) को सौगात देते हुए ब्रह्माकुमारी आदर्श बहन तत्पश्चात ग्रुप फोटो में ब्रह्माकुमारी सुरभि, ब्रह्माकुमार प्रहलाद, बीके विजेंद्र│

फोटो  क्रमांक 4 – श्री डॉ सतीश सिंह सिकरवार (माननीय विधायक ग्वालियर पूर्व क्षेत्र) को राखी बांधते हुए ब्रह्माकुमारी आदर्श बहन तत्पश्चात फोटो में ब्रह्माकुमारी सुरभि और ब्रह्माकुमार प्रहलाद │

फोटो  क्रमांक 5 –  माननीय श्री प्रवीण पाठक (विधायक ग्वालियर दक्षिण) को राखी बांधते हुए ब्रह्माकुमारी आदर्श बहन   │

फोटो  क्रमांक 5A –  राखी  बांधने के पश्चात ग्रुप फोटो में ब्रह्माकुमारी ज्योति, ब्रह्माकुमारी सुरभि, ब्रह्माकुमारी रोशनी, ब्रह्माकुमारी आदर्श बहन, माननीय श्री प्रवीण पाठक (विधायक ग्वालियर दक्षिण) ब्रह्माकुमार प्रहलाद, श्री हरी मोहन (समाज सेवी), बी के डॉ गुरचरण, ब्रह्माकुमार सौरभ │

फोटो  क्रमांक 6 – श्री नारायण सिंह कुशवाह (पूर्व मंत्री मꓸप्रꓸ ग्वालियर) को राखी बांधते हुए ब्रह्माकुमारी ज्योति  │

फोटो  क्रमांक 6A – श्री नारायण सिंह कुशवाह (पूर्व मंत्री मꓸप्रꓸ ग्वालियर) को राखी बांधने के पश्चात सौगात देते हुए बी ꓸ के ꓸ डॉ गुरचरण भाईजी, ब्रह्माकुमारी ज्योति  │

फोटो  क्रमांक 7 –  श्री देवेंद्र शर्मा (जिला अध्यक्ष कांग्रेस, ग्वालियर) को राखी बांधते हुए ब्रह्माकुमारी रोशनी बहन │

फोटो  क्रमांक 7A –  श्री देवेंद्र शर्मा (जिला अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी जिला ग्वालियर) को राखी बांधने के पश्चात सौगात देते हुए ब्रह्माकुमार  प्रहलाद, बीꓸकेꓸ दीपा, ब्रह्माकुमारी सुरभि बहन, ब्रह्माकुमारी रोशनी बहन,  ब्रह्माकुमारी खुशबू (LEFT TO RIGHT) ꓸ

फोटो  क्रमांक 8 –  जिला उपाध्यक्ष भ्राता श्री दर्शन सिंह कुशवाह को राखी बांधते हुए ब्रह्माकुमारी आदर्श बहन, ब्रह्माकुमारी सुरभि, ब्रह्माकुमारी रोशनी  │

फोटो  क्रमांक 8A –  जिला उपाध्यक्ष भ्राता श्री दर्शन सिंह कुशवाह को राखी बांधने के पश्चात सौगात देते हुए ब्रह्माकुमारी आदर्श बहन  │

फोटो  क्रमांक 9 श्री किशन (प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाꓸजꓸपाꓸ)  मुदगल को राखी बांधते हुए ब्रह्माकुमारी रोशनी साथ में ग्रुप फोटो में ब्रह्माकुमारी सुरभि, ब्रह्माकुमार प्रहलाद │

फोटो  क्रमांक 9 A – श्री किशन  मुदगल को राखी बांधने के पश्चात  सौगात देते हुए ब्रह्माकुमार प्रहलाद, ब्रह्माकुमारी सुरभि, ब्रह्माकुमारी रोशनी और साथ में श्री जीतेंद्र मुदगल  │

फोटो क्रमांक 10 – पार्षद भ्राता श्री जीतेंद्र मुदगल को राखी बांधते हुए ब्रह्माकुमारी रोशनी तत्पश्चात ग्रुप फोटो में ब्रह्माकुमारी सुरभि, ब्रह्माकुमार प्रहलाद │

फोटो क्रमांक 11 –  पूर्व पार्षद भ्राता श्री बलराम ढींगरा को राखी बांधते हुए ब्रह्माकुमारी सुरभि  

Indraganj Lashkar

नशे की लत व्यक्ति की सोचने-समझने की शक्ति छीन लेती है

Published

on

 

नशे की लत व्यक्ति की सोचने-समझने की शक्ति छीन लेती है – बीके प्रहलाद भाई
जब इंसान रोज़ खुद पर काम करता है, तभी वह भीतर से विकसित होता है – उप महानिरीक्षक /सेनानी राकेश सगर
क्षणिक सुख के लिए लिया गया गलत निर्णय पूरे जीवन को अंधकार में धकेल सकता है – बीके आदर्श दीदी

ग्वालियर। 30/01/2026, पुलिस महानिरीक्षक, विसबल ग्वालियर रेंज, ग्वालियर के निर्देशन में आज 02 री वाहिनी विसबल, ग्वालियर में रेंज स्तरीय नशा मुक्ति शिविर का गरिमामय आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, ग्वालियर के सहयोग से सम्पन्न हुआ।
शिविर में 02 री, 13 बी एवं 14 बी वाहिनी विसबल, ग्वालियर के कुल 250 अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य नशा उन्मूलन के प्रति जागरूकता बढ़ाना, मानसिक सशक्तिकरण करना तथा स्वस्थ, अनुशासित एवं कर्तव्यनिष्ठ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना रहा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से उप महानिरीक्षक /सेनानी राकेश सगर, ब्रह्माकुमारीज संस्थान से केंद्र प्रमुख राजयोगिनी बीके आदर्श दीदी, प्रेरक वक्ता बीके प्रहलाद भाई, बटालियन से यूनिट चिकित्सक डॉ ओम प्रकाश वर्मा, एडजुटेंट पूनम शर्मा उपस्थित थीं। वक्ताओं द्वारा नशा मुक्ति, आत्मसंयम, सकारात्मक सोच तथा नैतिक मूल्यों पर आधारित जीवन के महत्व पर प्रेरक विचार प्रस्तुत किए गए। वक्ताओं ने नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए आत्मचिंतन, ध्यान एवं नैतिक अनुशासन को अपनाने पर बल दिया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पधारे बीके प्रहलाद भाई ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि नशा इंसान के जीवन को धीरे-धीरे अंधकार की ओर ले जाता है। शुरुआत में यह व्यक्ति को सुकून का एहसास देता है, लेकिन समय के साथ यही नशा शरीर, मन और परिवार को खोखला कर देता है। नशे की लत व्यक्ति की सोचने-समझने की शक्ति छीन लेती है और वह अपने कर्तव्यों से दूर हो जाता है। अनेक परिवार इस कारण टूट जाते हैं और समाज कमजोर बनता है। हमें यह समझना होगा कि नशा किसी समस्या का समाधान नहीं है, बल्कि समस्याओं की जड़ है। यदि हम सच में खुशहाल और स्वस्थ जीवन चाहते हैं, तो नशे से दूरी बनाना ही एकमात्र सही मार्ग है। उन्होंने आगे कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर इंसान खुशी की तलाश में है। हम सोचते हैं कि धन, पद और सुविधाओं से खुशी मिलेगी, लेकिन सच्चाई यह है कि खुशी हमारे भीतर होती है। छोटी-छोटी बातों में आनंद ढूँढना, दूसरों की मदद करना और मुस्कुराते रहना ही वास्तविक खुशी है। जब हम दूसरों को खुश करते हैं, तो हमारी खुशी अपने आप बढ़ जाती है। जीवन में समस्याएँ आना स्वाभाविक है। कोई भी व्यक्ति समस्याओं से बचकर आगे नहीं बढ़ सकता। वास्तव में समस्याएँ हमें मजबूत बनाने के लिए आती हैं। इसलिए उनसे घबराना नहीं चाहिए। क्रोध भी मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है। जो व्यक्ति अपने क्रोध को जीत लेता है, वही सच्चे अर्थों में सफल और महान बनता है।
कार्यक्रम में उप महानिरीक्षक / सेनानी राकेश सागर ने कहा कि याद रखिए, जीत एक दिन मिलती है, लेकिन तजुर्बा रोज़ मिलता है। जीवन में हर दिन जीत नहीं होती, पर हर दिन हमें कुछ न कुछ सिखा जाता है। कभी हालात हमें आगे बढ़ाते हैं, तो कभी गिराकर समझाते हैं। जो व्यक्ति केवल जीत की प्रतीक्षा करता है, वह निराश हो सकता है, लेकिन जो व्यक्ति रोज़ मिलने वाले तजुर्बे को स्वीकार कर लेता है, वही भीतर से मजबूत बनता है। तजुर्बा हमें धैर्य सिखाता है, सही निर्णय लेना सिखाता है और जीवन को समझदारी से जीना सिखाता है। जब इंसान रोज़ खुद पर काम करता है, तभी वह भीतर से विकसित होता है। जब हम अपनी गलतियों को पहचान लेते हैं और उन्हें स्वीकार कर लेते हैं, तभी सुधार संभव होता है। उन्होंने आगे कहा कि परिवर्तन अचानक नहीं होता, यह धीरे-धीरे, समय के साथ होता है। लेकिन जो व्यक्ति साधना और सुधार के मार्ग पर टिके रहते हैं, उनका जीवन निश्चित रूप से बदलता है।
ब्रह्माकुमारीज केंद्र प्रमुख बीके आदर्श दीदी ने अपने आशीर्वचन देते हुए कहा कि आज की परिस्थितियों में देखा जाए तो हर व्यक्ति किसी न किसी दबाव में जी रहा है। और इसी दबाव के बीच कई लोग गलत रास्ता चुन लेते हैं या नशे का सहारा लेने लगते हैं। उन्हें लगता है कि नशा उनके दुख, तनाव और परेशानियों को कम कर देगा, लेकिन वास्तव में नशा समस्या का समाधान नहीं, बल्कि समस्या को और गहरा बना देता है। हमें यह समझना होगा कि हमारा जीवन केवल हमारा नहीं है। हमारे साथ हमारा परिवार भी जुड़ा हुआ है। माता-पिता की उम्मीदें, बच्चों का भविष्य, जीवनसाथी का विश्वास। जब एक व्यक्ति नशे की लत में पड़ता है, तो केवल वही नहीं टूटता, बल्कि पूरा परिवार मानसिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से टूटने लगता है। इसलिए हमें अपने जीवन के साथ-साथ अपने परिवार को भी उतना ही महत्व देना चाहिए। क्षणिक सुख के लिए लिया गया गलत निर्णय पूरे जीवन को अंधकार में धकेल सकता है। ईश्वर ने मनुष्य को जो सबसे बड़ी शक्ति दी है, वह है सोचने और समझने की क्षमता। यह क्षमता किसी और प्राणी में नहीं है। यदि समझ होते हुए भी हम गलत रास्ता चुनते हैं, तो वह हमारी कमजोरी है, न कि मजबूरी। जब हम अपनी समझ का सही उपयोग करते हैं, तभी हम नशे जैसी बुराइयों से खुद को और अपने समाज को बचा सकते हैं।
डॉ ओम प्रकाश वर्मा ने कहा कि आज बहुत से लोग यह कहते सुनाई देते हैं कि अगर नशा नहीं करेंगे तो मन नहीं लगेगा, दिमाग शांत नहीं रहेगा, काम में ध्यान नहीं आएगा। लेकिन यह केवल एक भ्रम है, सच्चाई नहीं। नशा मन को स्थिर नहीं करता, बल्कि उसे और बेचैन बना देता है। कुछ समय के लिए यह दर्द को दबा देता है, लेकिन अंदर ही अंदर इंसान को खोखला कर देता है।
वर्तमान में अनेक प्रकार से नशा हमारे समाज में पांव फैलाता जा रहा है जिनके द्वारा आपके शरीर को आपके दिमाग को नुकसान होता है आपके व्यवहार में भी बदलाव आता है। एडिक्शन की वजह से लीवर खराब हो सकता है। किडनी, पेनक्रियाज, डायबिटीज या हाइपरटेंशन जैसी बीमारियां या फिर हार्ट अटैक जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए नशे से दूर रहना ही बेहतर है यदि आप नशे के शिकार है तो डॉक्टर से सलाह लेकर आप इसे छोड़ सकते है
शिविर का समापन नशा मुक्त, स्वस्थ एवं जिम्मेदार समाज के निर्माण हेतु सामूहिक संकल्प के साथ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इसे अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायी बताया।

Continue Reading

Indraganj Lashkar

राष्ट्रीय युवा दिवस, स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के शुभ अवसर पर स्वामी विवेकानंद सेवा समिति द्वारा धर्मगुरुओं का सम्मान किया गया जिसमें शहर के अलग अलग धर्मगुरुओं के साथ ब्रह्माकुमारीज संस्थान से वरिष्ठ राज्ययोग ध्यान प्रशिक्षक एवं प्रेरक वक्ता बीके प्रहलाद भाई का सम्मान किया गया।

Published

on

राष्ट्रीय युवा दिवस, स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के शुभ अवसर पर स्वामी विवेकानंद सेवा समिति द्वारा धर्मगुरुओं का सम्मान किया गया जिसमें शहर के अलग अलग धर्मगुरुओं के साथ ब्रह्माकुमारीज संस्थान से वरिष्ठ राज्ययोग ध्यान प्रशिक्षक एवं प्रेरक वक्ता बीके प्रहलाद भाई का सम्मान किया गया।
यह सम्मान पूर्व विधायक श्री मुन्नालाल गोयल, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अध्यक्ष श्री अभय चौधरी, स्वामी विवेकानंद सेवा समिति अध्यक्ष नूतन श्रीवास्तव द्वारा दिया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री मान. श्री तुलसी सिलाबट, बीजेपी जिलाध्यक्ष अध्यक्ष जय प्रकाश राजोरिया, अनेकानेक धर्मगुरु, जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में बीके प्रहलाद भाई नें स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकश ड़ालते हुए उनसे प्रेरणा लेकर जीवन को सुन्दर बनाने कि बात कही तो वहीं अन्य अतिथियों नें भी इस विषय पर प्रकश डाला।

Continue Reading

Indraganj Lashkar

स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम ब्रह्माकुमारीज के भाई एवं बहनें हुए शामिल

Published

on

स्वामी विवेकानंद जी की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस पर शासकीय उ.मा.वि. शिक्षानगर में सामुहिक सूर्यनमस्कार का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज संस्थान से बीके प्रहलाद भाई, बीके अंजलि बहन, बीके योगेश भाई सहित अन्य भाई-बहनों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश कुंवर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंका सिंह घुरैया, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया, संभागीय आयुक्त श्री मनोज खत्री, कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान, जिला पंचायत सीईओ श्री सोजान सिंह रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, स्कूल के विद्यार्थी, पतंजलि संस्थान के सदस्य आदि शामिल रहे।

 

 

 

Continue Reading

Brahmakumaris