BEGIN:VCALENDAR
VERSION:2.0
PRODID:-//Brahma kumaris Gwalior - ECPv4.9.3.2//NONSGML v1.0//EN
CALSCALE:GREGORIAN
METHOD:PUBLISH
X-WR-CALNAME:Brahma kumaris Gwalior
X-ORIGINAL-URL:https://gwalior.bk.ooo
X-WR-CALDESC:Events for Brahma kumaris Gwalior
BEGIN:VEVENT
DTSTART;TZID=UTC+5.5:20240704T080000
DTEND;TZID=UTC+5.5:20240704T170000
DTSTAMP:20260506T021737
CREATED:20240704T033638Z
LAST-MODIFIED:20240704T033638Z
UID:7921-1720080000-1720112400@gwalior.bk.ooo
SUMMARY:
DESCRIPTION:दिन की शुरुवात परमात्मा की याद से करें – बीके आदर्श दीदी\nखुश रहना जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि – डॉ गुरचरन सिंह\nजिनके पास दुवाएं वह सबसे अधिक धनवान – प्रहलाद भाई \nब्रह्माकुमारीज में खुशनुमा जिंदगी विषय पर कार्यक्रम आयोजित \nग्वालियर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय प्रभु उपहार भवन माधौगंज में वैश्य महा सम्मलेन मध्य प्रदेश महिला इकाई जिला ग्वालियर महानगर के सदस्यों के लिए खुशनुमा जिन्दंगी विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्रह्माकुमारीज केंद्र प्रभारी बीके आदर्श दीदी\, राजयोग प्रशिक्षक बीके डॉ. गुरचरण सिंह\, प्रेरक वक्ता बीके प्रहलाद भाई\, वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल\, प्रदेश महामंत्री अनिल जैन\, संभागीय अध्यक्ष महेश गर्ग\, जिला अध्यक्ष राजेश जैन\, महिला इकाई जिलाध्यक्ष ज्योति बंसल उपस्थित थीं।\nकार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात बीके डॉ. गुरचरण सिंह ने सभी का स्वागत करते हुए सभा को संबोधित किया और कहा कि आज के समय में कोई खुश रहता है तो यह उसके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। लेकिन अनेक ऐसे कारण होते है\, जिनकी बजह से हमारी ख़ुशी गुम हो जाती है। जैसे आज हर व्यक्ति आवश्यकता से अधिक मोबाईल फोन का उपयोग करता है\, कई बार हम भोजन करते समय भी फोन का उपयोग करते है जबकि उस समय उसकी उतनी आवश्यकता नहीं होती। ऐसे और भी कई कारण हो सकते है। लेकिन हम समाधान पर बात करते है की मोबाईल फोन का आवश्यकता के अनुसार ही उपयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन में सदा खुश रहना है तो दूसरों की आलोचना करने बजाय उनकी तारीफ़ करने की आदत डालें। ऐसा करने पर लोगो की शुभ भावनाएं आपको मिलेंगी।\nसाथ ही आज से ही कुछ अच्छा करना प्रारंभ कीजिये तो आप देख्नेगे की आपकी ख़ुशी का स्तर बढेगा। मेरा सोचना\, बोलना और करना समान होना चाहिए।\nकार्यक्रम में आदर्श दीदी ने अपने आशीर्वचन देते हुए कहा कि अपने को ऊर्जा से भरपूर रखने के लिए सुबह जागते ही दिन की शुरुवात परमात्मा की याद से करना चाहिए। निराकार परमपिता परमात्मा शिव जो कि सभी के पारलौकिक पिता है। वह शांति के सागर है\, प्रेम के सागर है\, दिव्य बुद्धी दाता है\, गुणों के भण्डार है\, सबको सुख देने बाले है। उनकी याद से सर्व प्रकार की समस्याएं समाप्त हो जाती है। आज मनुष्य झूठे दिखाबे में तेरी-मेरी में\, परचिन्तन में समय गवां रहा है यही सब दुःख का कारण बनते है। सबके प्रति अच्छी भावना रखें। सबको सम्मान दें। इसके साथ ही दीदी ने स्वयं की वास्तविक पहचान सभी को दी तथा राजयोग ध्यान के बारे में बताते हुए उसका अभ्यास सभी को कराया।\nकार्यक्रम में प्रेरक वक्ता बीके प्रहलाद भाई ने कहा कि आज ज्यादातर यह देखने में आ रहा है कि लोग छोटी छोटी बातों में नाराज हो जाते है\, तनाव में आ जाते है\, गुस्सा करने लगते है। जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए। यदि कोई गुस्सा कर रहा है तो समझो कोई न कोई बीमारी को निमंत्रण दे रहा है। इसलिए क्रोध करने से बचना चाहिए। हर घटना हमें कुछ न कुछ सिखाकर जाती है उससे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। हर व्यक्ति यहाँ पर अपना किरदार निभा रहा है\, हमें उससे प्रभावित हुए बिना अपना किरदार बेहतर तरीके से निभाना चाहिए। जीवन में उतार चढाव आते है लेकिन उससे घबराना नहीं चाहिए। एक बात हमेशा याद रखो दुवाएं देनी है दुवाएं लेनी है। जिसके पास दुवाओं की पूंजी होती है\, वही सबसे धनवान व्यक्ति है। और दुवाएं तो एक ऐसा खजाना है जो आपके भी काम आंएगी और दूसरों के भी। मनुष्य जीवन हमें कुछ अच्छा करने के लिए मिला है। इसलिए सदैव अच्छे कर्म ही करते रहना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने चेतन मन और अवचेतन मन के बारे में बताते हुए कहा कि मन सोचने का कार्य करता है\, बुद्धि उस पर निर्णय करती है तथा मन और बुद्धि के द्वारा जो कार्य होते है वह हमारे संस्कार अर्थात हमारी आदत बन जाती है\, इसलिए सदैव सकारत्मक ही सोचें तभी हम हमेशा खुश रह सकते है। उन्होंने आगे कहा कि मुस्कराने से जीवन की आधी समस्याएं समाप्त हो जाती है। जब पल भर मुस्कराने से एक फोटो अच्छी आ सकती है\, तो जीवन भर मुस्कराने से जीवन कितना अच्छा बन सकता है।\nकार्यक्रम में उपस्थित मुकेश अग्रवाल ने कहा कि संस्था में आकर सुखद अनुभूति हुई मै यहाँ पहली बार आया हूँ इससे पहले सोशल मीडिया पर दीदी को सुना। यहाँ आकर बहुत अच्छा लगा यहाँ का हर वक्ता अपने आप में विशेष और प्रेरणा देंने बाला है।\nअनिल जैन ने कहा कि मानव जीवन में और प्रथ्वी पर स्वर्ग देखना है तो ब्रह्माकुमारीज जैसी आध्यात्मिक जगहों पर आते रहना चाहिए। हम सोचते है कि हम जो कर रहे है वह सवसे अच्छा है लेकिन हमें सबके विचारों को सम्मान देना चाहिए।\nमहेश गर्ग ने कहा कि अपने अन्दर पोजिटिविटी बनाकर रखनी है आज यहाँ पर हमने जो सुना सीखा उसे धारण करने का प्रयास करेंगे।\nराजेश जैन ने कहा कि यहाँ आकर सुकून मिल रहा है मुझे आने से पहले यह नहीं मालूम था कि इतने अच्छे कार्यक्रम में जा रहा हूँ। मेरा यहां आना सार्थक रहा। मेरा प्रयास रहेगा कि हम अपनी इकाई के अन्य लोगो भी यहाँ लेकर आएं।\nकार्यक्रम के अंत मे ज्योति बंसल ने इकाई के सभी लोगो का आभार प्रकट करते हुए अपनी शुभकामनयें रखीं।\nकार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विवेक गुप्ता\, कपिल जैन\, जिला प्रभारी समता जैन\, साधना गुप्ता\, कार्यकारी अध्यक्ष रीता गर्ग\, संगठन महामंत्री पिंकी बंसल\, कोषाध्यक्ष नीलम माहेश्वरी\, साधना गोयल\, नीलम जैन\, सविता गुप्ता रागिनी अग्रवाल\, नीलम जैन सहित वैश्य महिला इकाई की अनेकानेक बहने उपस्थित थीं। \n \n \n \n
URL:https://gwalior.bk.ooo/?tribe_events=7921
ATTACH;FMTTYPE=image/jpeg:https://gwalior.bk.ooo/wp-content/uploads/sites/156/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-03-at-17.38.29.jpeg
END:VEVENT
END:VCALENDAR